Menu - Pages

हरियाणा के त्योंहार की तिथि || HSSC CET || Group D & C

 हरियाणा के प्रमुख त्योंहारों की तिथियाँ जो कभी कभी पूछ ली जाती हैं: (2025 विशेष)


चैत्र: कृष्ण पक्ष: सप्तमी - बासोड़ा / सीली सातम

चैत्र: कृष्ण पक्ष: अष्टमी - शीतला अष्टमी

चैत्र: शुक्ल पक्ष: तृतीया - गणगौर (यह चैत्र मास के लगते ही शुरू हो जाती है और 15 दिन तक चलती है| सबसे बड़ी पूजा शुक्ल पक्ष की तीज हो होती है जो चैत्र के नवरात्रों में आती है )

चैत्र: शुक्ल पक्ष: नवमी - रामनवमी

चैत्र:  शुक्ल पक्ष: त्रियोदशी - महावीर जयंती

श्रावण: शुक्ल पक्ष: तृतीया - तीज

श्रावण: पूर्णिमा  (शुक्ल पक्ष) - रक्षाबंधन

आषाढ़ (आसोज): शुक्ल पक्ष:  दशमी - दशहरा

कार्तिक : अमावस्या (कृष्ण पक्ष) - दीपावली

फाल्गुन: पूर्णिमा (शुक्ल पक्ष) - होली

हरियाणा में प्रथम पुरुष || HSSC CET || One Liner Question Bank

कौन कौन हैं जो हरियाणा में प्रथम पुरुष के नाम से प्रसिद्ध रहे हैं? यह प्रश्न HSSC का Favorite ही रहा है |

  • माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाला प्रथम पुरुष: रामलाल (फतेहाबाद)
  • राज्य का प्रथम पुरुष अभिनेता: जगत जाग्रिद (झज्जर)
  • हरियाणा का प्रथम मुख्यमंत्री: पं. भगवत दयाल शर्मा
  • हरियाणा का प्रथम उपमुख्यमंत्री: चांद राम
  • हरियाणा का प्रथम एडवोकेट जनरल: बाबू आनंद स्वरूप
  • हरियाणा का प्रथम शिक्षा मंत्री: चौ. बंसीलाल
  • अर्जुन पुरस्कार विजेता हरियाणा का प्रथम खिलाड़ी: भीमसिंह
  • हरियाणा का प्रथम प्रोफेशनल बॉक्सर: विजेंदर सिंह
  • हरियाणा का प्रथम प्रोफेशनल रेसलर: संग्राम सिंह
  • हरियाणा का प्रथम निर्देशक: जयंत प्रभाकर
  • हरियाणा का प्रथम निर्माता: देवीशंकर प्रभाकर
  • हरियाणा का प्रथम सांगी: पं. दीपचंद बहमन
  • हरियाणा लोक सेवा आयोग का प्रथम अध्यक्ष: दरबारी लाल गुप्ता
  • हरियाणा का प्रथम संसदीय कार्य मंत्री: चौ. देवीलाल
  • हरियाणा के प्रथम राज्य कवि: श्री उदयभानु हंस (रुबाई सम्राट), प्रमुख रचना: देशां में देश हरियाणा
  • हरियाणा विधानसभा का प्रथम नेता प्रतिपक्ष: प्रताप सिंह दौलतपुर
  • हरियाणा का प्रथम लोकायुक्त: प्रीतम पाल सिंह
  • राष्ट्रीय खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता प्रथम: लीलाराम
  • हरियाणा का प्रथम भक्ति संत: संत दादूदयाल
  • हरियाणा के प्रथम सूफी संत: शेख मोहम्मद तुर्क
  • हरियाणा के प्रथम मुख्य सचिव: श्री स्वरूप कृष्ण
  • हरियाणवी भाषा में सर्वप्रथम गीतांजलि के लेखक: प्रो. हरि सिंह
  • हरियाणवी भाषा में सर्वप्रथम मेघदूत के लेखक: रामेश्वर दयाल शास्त्री
  • हरियाणवी भाषा में सर्वप्रथम रामायण के लेखक: पं. रामेश्वर दयाल शास्त्री
  • नोट: थानेसरी रामायण के रचयिता: खुदा बख्श अहमद खान
  • हरियाणा में हिंदी का प्रथम साहित्यकार: संत चौरंगीनाथ
  • हरियाणा का प्रथम पद्म साहित्यकार: राजा राम शास्त्री
  • आजाद हिन्द फौज में प्रथम कमांडर: मेजर सूरजमल
  • अंग्रेजी सेना में प्रथम हरियाणवी कमांडर: विजय कुमार सिंह
  • किसी भी खेलों में प्रथम स्वर्ण पदक विजेता हरियाणवी पुरुष: लीलाराम (1958 के कार्डिफ खेलों में स्वर्ण पदक जीता)
  • राज्य का प्रथम हिन्द केसरी/भारत केसरी: मा. चंदगीराम
  • अन्त. स्तर पर 'बम लहरी' गाने वाला राज्य का प्रथम गायक: महावीर गुड्डू (मंगोली गांव, जींद)
  • राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड जीतने वाला राज्य का प्रथम पुरुष खिलाड़ी: विजेंद्र सिंह
  • अर्जुन पुरस्कार जीतने वाला राज्य का प्रथम बास्केटबॉल खिलाड़ी: खुशीराम
  • प्रथम हरियाणवी खिलाड़ी जो शतरंज का ग्रैंड मास्टर चुना गया: हिमांशु शर्मा
  • राज्य का प्रथम पुरुष जेल सत्याग्रही: लाला मुरलीधर
  • जर्मन फुटबॉल क्लब से खेलने वाला प्रथम फुटबॉलर: पुष्कर बांगड़ (हिसार)


 

जानिये कैसे 21 दिन में कड़ी तैयारी से ला सकते हैं 80+ नंबर? || HSSC CET 2025 Group D || Group C (Main)



                    मात्र 21 दिनों में 80+ नंबर लाना इतना भी कठिन नहीं है | आप अगर ठान ले और एक सही रणनीति से तैयारी करें, जी जान से हर प्रयास करें और यह हांसिल न हो पाए ऐसा हो नहीं सकता | आपको बस सही रणनीति को ही अपनाना है | यह सिर्फ HSSC CET 2025 Group D || Group C (Main) के लिए ही नहीं अपितु सभी एग्जाम/परीक्षाओं हेतु उपयोगी है | 


सबसे पहले क्या है जरूरी:

1. अपने एग्जाम के सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़ें | एक एक लाइन और एक एक शब्द | इसी में होती है सही रणनीति की शुरुआत |

2. उसमें दिए गए विषयों के विवरण को ध्यान पूर्वक देखें और सूची बनाएं | जैसे कुच्छ एग्जाम में भारत GK देके उसमें सिर्फ भूगोल से सम्बंधित प्रश्न ही पूछे जाते हैं तो इन को ध्यान से नोट करें और जो दिया हो उसी पर पढाई करें |

3. जो सूची आपने बनायी है उसका हिसाब से कंटेंट/ मटेरियल/किताबें/नोट्स आपके उब्लाब्द हैं या नहीं | अगर नहीं हैं तो कहीं से ले ले |

4. एक MCQ/PYQ वाली कोई भी बुक बाजार से ले ताकि प्रश्न प्रैक्टिस हो सके|

क्या पढ़ें:

1. ऊपर विषयों की सूचीअनुसार विषयों को पढने के क्रम में रखें |

2. विषयों के टॉपिक्स को 10 दिन के हिसाब से टुकड़ों/हिस्सों में बाँट लें (सभी विषयों को)|

3. सिलेबस से मिलान कर के विषयों के टॉपिक्स पढ़ें जैसे हरियाणा की राजनीति टॉपिक हो तो उससे सम्बंधित सभी जरूरी अध्यायों को पढ़ें और उनके मुख्य बिंदु को चिन्हित कर लें ताकि अगले सप्ताह Revision में आप सिर्फ उन्ही बिन्दुओं को देखें |

4. सबसे पहले जो टॉपिक आसान हो उसे पूरा पढ़ें |

5. हर विषय को समय दें |

6. जिस विषय से प्रश्न अधिक/बार बार पूछे जाते हों उनको जरूर पढना है क्योंकि वही आपका स्कोर उपर लेके जाएगा | 

क्या न करें :

1. बिना रणनीति के कुछ भी कभी भी न पढ़ें वरना आपका सिलेबस पूरा नहीं हो पायेगा |

2. जो टॉपिक आपने कभी देखे/पढ़े ही नहीं हो उनके थ्योरी भाग को न पढ़ें | 

3. आपनी 8 से 10 घंटे की बैठक को न तोड़े |

योजना में किसे शामिल करें:

1. समय का सदुपयोग करें ताकि 21 दिन में आप आपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें|

2. PYQs का भरपूर इस्तेमाल करें |

3. बहुत ही महत्वपूर्ण विषय जो हर बार आते ही हैं उन्हें नाजांदाज न करें|

4. हमेशा अपनी तैयारी के प्रति सकारात्मक रहे क्योंकि कुछ प्रश्न आपको उलझन में दाल सकते हैं | किन्तु सब परीक्षा के दौरान लिए निर्णय और उपलब्ध प्रश्नों पर निर्भर करता है|

किस रणनीति से पढ़ें:

                    अपने विषयों को रूची अनुसार व्यवस्थित करें | ध्यान रहे मैं जो बता रहा हूँ वह घर पर या रूम पर पढने का तरीका है अगर आप किसी Private या किसी Public Library में जाते हैं तो अपने हिसाब से समय को बाँट लें | मेरे हिसाब से अगर 8 घंटे की आपकी बैठक है तो, आप उसे नीचे लिखे विवरणानुसार व्यवस्थित कर सकते हैं: