मात्र 21 दिनों में 80+ नंबर लाना इतना भी कठिन नहीं है | आप अगर ठान ले और एक सही रणनीति से तैयारी करें, जी जान से हर प्रयास करें और यह हांसिल न हो पाए ऐसा हो नहीं सकता | आपको बस सही रणनीति को ही अपनाना है | यह सिर्फ HSSC CET 2025 Group D || Group C (Main) के लिए ही नहीं अपितु सभी एग्जाम/परीक्षाओं हेतु उपयोगी है |
सबसे पहले क्या है जरूरी:
1. अपने एग्जाम के सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़ें | एक एक लाइन और एक एक शब्द | इसी में होती है सही रणनीति की शुरुआत |
2. उसमें दिए गए विषयों के विवरण को ध्यान पूर्वक देखें और सूची बनाएं | जैसे कुच्छ एग्जाम में भारत GK देके उसमें सिर्फ भूगोल से सम्बंधित प्रश्न ही पूछे जाते हैं तो इन को ध्यान से नोट करें और जो दिया हो उसी पर पढाई करें |
3. जो सूची आपने बनायी है उसका हिसाब से कंटेंट/ मटेरियल/किताबें/नोट्स आपके उब्लाब्द हैं या नहीं | अगर नहीं हैं तो कहीं से ले ले |
4. एक MCQ/PYQ वाली कोई भी बुक बाजार से ले ताकि प्रश्न प्रैक्टिस हो सके|
क्या पढ़ें:
1. ऊपर विषयों की सूचीअनुसार विषयों को पढने के क्रम में रखें |
2. विषयों के टॉपिक्स को 10 दिन के हिसाब से टुकड़ों/हिस्सों में बाँट लें (सभी विषयों को)|
3. सिलेबस से मिलान कर के विषयों के टॉपिक्स पढ़ें जैसे हरियाणा की राजनीति टॉपिक हो तो उससे सम्बंधित सभी जरूरी अध्यायों को पढ़ें और उनके मुख्य बिंदु को चिन्हित कर लें ताकि अगले सप्ताह Revision में आप सिर्फ उन्ही बिन्दुओं को देखें |
4. सबसे पहले जो टॉपिक आसान हो उसे पूरा पढ़ें |
5. हर विषय को समय दें |
6. जिस विषय से प्रश्न अधिक/बार बार पूछे जाते हों उनको जरूर पढना है क्योंकि वही आपका स्कोर उपर लेके जाएगा |
क्या न करें :
1. बिना रणनीति के कुछ भी कभी भी न पढ़ें वरना आपका सिलेबस पूरा नहीं हो पायेगा |
2. जो टॉपिक आपने कभी देखे/पढ़े ही नहीं हो उनके थ्योरी भाग को न पढ़ें |
3. आपनी 8 से 10 घंटे की बैठक को न तोड़े |
योजना में किसे शामिल करें:
1. समय का सदुपयोग करें ताकि 21 दिन में आप आपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें|
2. PYQs का भरपूर इस्तेमाल करें |
3. बहुत ही महत्वपूर्ण विषय जो हर बार आते ही हैं उन्हें नाजांदाज न करें|
4. हमेशा अपनी तैयारी के प्रति सकारात्मक रहे क्योंकि कुछ प्रश्न आपको उलझन में दाल सकते हैं | किन्तु सब परीक्षा के दौरान लिए निर्णय और उपलब्ध प्रश्नों पर निर्भर करता है|
किस रणनीति से पढ़ें:
अपने विषयों को रूची अनुसार व्यवस्थित करें | ध्यान रहे मैं जो बता रहा हूँ वह घर पर या रूम पर पढने का तरीका है अगर आप किसी Private या किसी Public Library में जाते हैं तो अपने हिसाब से समय को बाँट लें | मेरे हिसाब से अगर 8 घंटे की आपकी बैठक है तो, आप उसे नीचे लिखे विवरणानुसार व्यवस्थित कर सकते हैं: