June 29, 2023

Library Science Basic Terminologies Part 1



            Library Science (पुस्तकालय विज्ञान) में सभी प्रतियोगिता प्रक्षाओं में कथनोत्तर प्रश्न अब पूछे जाने लगे हैं और उनमें छोटी छोटी Definitions अक्सर पूछी जाती हैं| Below mentioned Definitions जो चुनी हुई है और परीक्षा उपयोगी भी हैं|


मुख्य परिभाषाएं:

  1. वर्गीकरण: सामूहिकीकरण या वर्ग बनाने की प्रक्रिया ही वर्गीकरण कहलाती है |
  2. वर्गाकार: ऐसा व्यक्ति जो पुस्तकालय में ग्रंथों का वर्गीकरण करने का कार्य करता है |
  3. फलक सूची: पुस्तकालय में उपलब्ध ग्रंथों की सूची जिसकी प्रविष्टियाँ (Entries) संक्षिप्त होती हैं | यह पत्रक स्वरुप में होती है तथा इसके पत्रक निधानियों पर वर्गीकृत अनुक्रम में व्यवस्थित प्रलेखों के समान नहीं वर्गीकृत अनुक्रम में व्यवस्थित होते हैं |
  4. स्मृति सहायक अंकन: वह अंकन जो वर्गीकरण पढ़ती में जहां भी प्रयुक्त होता है उसका सदैव एक सामान ही अर्थ होता है |
  5. सहायक अनुक्रम: विभिन्न वर्गों व उपवर्गों को ऐसे अनुक्रम में व्यवस्थित करना जो पाठकों के लिए सहायक हो |
  6. सामान्य एकल: ऐसे एकल जो किसी भी मुख्य वर्ग के साथ प्रयोग किये जाने पर भी सर्वत्र एक ही अर्थ का बोध कराते हैं |
  7. वाड्गमय सूचना (Bibliographical Information): वह सूचना जिसमें ग्रन्थ का नाम, प्रकाशन वर्ष, ग्रंथमाला, पृष्ठ संख्या इत्यादि शामिल हो |
  8. सहायक प्रविष्टियों के प्रकार: Cross reference Entries, Index Entries, Cross reference Index Entries
  9. शीर्षक का उपकल्पन: शीर्षक हेतु चयनित नाम को लिखने की विधि को शीर्षक का उपकल्पन कहते हैं |
  10. भारतीय नाम : इससे तात्पर्य हिन्दू सिख , मुस्लिम एवं इसाई नामों से है |
  11. पाश्चात्य नाम : पाश्चात्य देशों के व्यक्तियों के नाम को पाश्चात्य नाम कहते हैं |
  12. काल्पनिक लेखकत्व : अपने परिचय को गुप्त रखने के लिए एक लेखक द्वारा अपनाया गया अन्य नाम ही काल्पनिक लेखकत्व कहलाता है |
  13. वांछित/खोज कड़ी (Sought Link): ऐसी कड़ी जो न तो मिथ्या हो और न ही अवांछनीय अपितु जिस कड़ी द्वारा पाठकों के पाठ्य सामग्री खोजने की पूर्ण संभावना हो उसे खोज कड़ी कहते हैं |
  14. पक्ष विश्लेषण: विषय के विभिन्न पक्षों व पहलुओं को उनके अभिलक्षणों के आधार पर विभाजित करने की क्रिया को पक्ष विश्लेषण कहा जाता है |
  15. खोज नाम: इसमें वे सभी जानकारियाँ आती हैं जिनमें पाठक द्वारा पाते सामग्री खोजने की संभावना है जैसे लेखक का नाम, ग्रन्थ की आख्या, सहकार का नाम, ग्रंथमाला का नाम और विषय नाम |
  16. सहकार (Collaborator): ग्रन्थ अथवा लेखक से क्षमता से जुड़ा होता है | जैसे सम्पादक, अनुवादक, संकलनकर्ता, निर्देशक, सहायक आदि |
  17. द्विबिंदु वर्गीकरण पद्धति (CCC) के संस्करण: डॉ. रंगानाथन द्वारा
    प्रथम संस्करण : 1933   
    द्वितीय संस्करण : 1937
    तृतीय संस्करण : 1950   
    चतुर्थ संस्करण : 1952
    पंचम संस्करण : 1957 
    षष्टम संस्करण : 1960
    षष्टम संस्करण : 1963(पुनर्मुद्रित)
    सप्तम संस्करण : 1987
  18. Anonymous: अज्ञात ग्रंथकार: जिन पुस्तकों पर लेखक के नाम अंकित नहीं होते| 
  19. औपचारिक शिक्षा: शिक्षा का वह रूप जिसका अनुसरण किसी विशेष पाठ्यक्रम पर आधारित प्रमाण पत्र आदि की प्राप्ति के लिए किसी शैक्षणिक संस्थान के परिसर में किया जाता है |
  20. अनौपचारिक शिक्षा: शिक्षा का वह रूप जिसका अनुसरण विशेष पाठ्यक्रम के आधार पर किसी विशेष स्टार की प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि स्वयं निर्णय के आधार पर शिक्षित एवं संसूचित होने के लिए किया जाता है |
  21. अनवरत शिक्षा: जीवन पर्यन्त शिक्षा के लिए पठान पाठन|



No comments:

Post a Comment

Share your feedback with us.

Latest Post

Sports and Their Parameters