_____________Online Study & Resource Centre

2nd Grade Librarian

2nd Grade Librarian

Search This Blog

जानिये कैसे 21 दिन में कड़ी तैयारी से ला सकते हैं 80+ नंबर? || HSSC CET 2025 Group D || Group C (Main)



                    मात्र 21 दिनों में 80+ नंबर लाना इतना भी कठिन नहीं है | आप अगर ठान ले और एक सही रणनीति से तैयारी करें, जी जान से हर प्रयास करें और यह हांसिल न हो पाए ऐसा हो नहीं सकता | आपको बस सही रणनीति को ही अपनाना है | यह सिर्फ HSSC CET 2025 Group D || Group C (Main) के लिए ही नहीं अपितु सभी एग्जाम/परीक्षाओं हेतु उपयोगी है | 


सबसे पहले क्या है जरूरी:

1. अपने एग्जाम के सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़ें | एक एक लाइन और एक एक शब्द | इसी में होती है सही रणनीति की शुरुआत |

2. उसमें दिए गए विषयों के विवरण को ध्यान पूर्वक देखें और सूची बनाएं | जैसे कुच्छ एग्जाम में भारत GK देके उसमें सिर्फ भूगोल से सम्बंधित प्रश्न ही पूछे जाते हैं तो इन को ध्यान से नोट करें और जो दिया हो उसी पर पढाई करें |

3. जो सूची आपने बनायी है उसका हिसाब से कंटेंट/ मटेरियल/किताबें/नोट्स आपके उब्लाब्द हैं या नहीं | अगर नहीं हैं तो कहीं से ले ले |

4. एक MCQ/PYQ वाली कोई भी बुक बाजार से ले ताकि प्रश्न प्रैक्टिस हो सके|

क्या पढ़ें:

1. ऊपर विषयों की सूचीअनुसार विषयों को पढने के क्रम में रखें |

2. विषयों के टॉपिक्स को 10 दिन के हिसाब से टुकड़ों/हिस्सों में बाँट लें (सभी विषयों को)|

3. सिलेबस से मिलान कर के विषयों के टॉपिक्स पढ़ें जैसे हरियाणा की राजनीति टॉपिक हो तो उससे सम्बंधित सभी जरूरी अध्यायों को पढ़ें और उनके मुख्य बिंदु को चिन्हित कर लें ताकि अगले सप्ताह Revision में आप सिर्फ उन्ही बिन्दुओं को देखें |

4. सबसे पहले जो टॉपिक आसान हो उसे पूरा पढ़ें |

5. हर विषय को समय दें |

6. जिस विषय से प्रश्न अधिक/बार बार पूछे जाते हों उनको जरूर पढना है क्योंकि वही आपका स्कोर उपर लेके जाएगा | 

क्या न करें :

1. बिना रणनीति के कुछ भी कभी भी न पढ़ें वरना आपका सिलेबस पूरा नहीं हो पायेगा |

2. जो टॉपिक आपने कभी देखे/पढ़े ही नहीं हो उनके थ्योरी भाग को न पढ़ें | 

3. आपनी 8 से 10 घंटे की बैठक को न तोड़े |

योजना में किसे शामिल करें:

1. समय का सदुपयोग करें ताकि 21 दिन में आप आपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें|

2. PYQs का भरपूर इस्तेमाल करें |

3. बहुत ही महत्वपूर्ण विषय जो हर बार आते ही हैं उन्हें नाजांदाज न करें|

4. हमेशा अपनी तैयारी के प्रति सकारात्मक रहे क्योंकि कुछ प्रश्न आपको उलझन में दाल सकते हैं | किन्तु सब परीक्षा के दौरान लिए निर्णय और उपलब्ध प्रश्नों पर निर्भर करता है|

किस रणनीति से पढ़ें:

                    अपने विषयों को रूची अनुसार व्यवस्थित करें | ध्यान रहे मैं जो बता रहा हूँ वह घर पर या रूम पर पढने का तरीका है अगर आप किसी Private या किसी Public Library में जाते हैं तो अपने हिसाब से समय को बाँट लें | मेरे हिसाब से अगर 8 घंटे की आपकी बैठक है तो, आप उसे नीचे लिखे विवरणानुसार व्यवस्थित कर सकते हैं:


4:30 AM - Get Up and Do daily Activities

5:00 to 6:00 AM - Last Day Current Affairs (Both Haryana/india) + Today's Current affairs (Last Day का अर्थ है की पिछली बार जो पढ़ा उसे पुनः दोहरायें/पढ़ें | आपको पिछले 6 महीने का CA पढना है और उसे भी 10 दिन में बांटना है जिसे 30 मिनट हरियाणा और 30 मिनट इंडिया CA को देना है| )

10 मिनट for rest

6:10 to 7:30 AM - Mathematics (इसमें आपको पिछले साल के प्रश्न के हिसाब से टॉपिक को पढ़ना है | अगर किताब से समझ न आये तो गूगल या YouTube का सहारा भी ले सकते हो किन्तु समय इतना ही रहेगा |)

30 मिनट for rest (चाय ब्रेक)

8:00 to 9:00 AM - English (Theory Part Only)

10 मिनट for rest

9:10 to 9:40 AM - Computer + Reasoning (इनको एक दिन छोड़ एक दिन करें और एक दिन में २-3 टॉपिक्स को कवर कर लें | computer की Theory and reasoning  की PYQ या कोई टॉपिक नहीं पता हो तो theory देखें )

1 घंटा  20 मिनट for rest (नाश्ता +स्नान+अन्य कार्य)

11:00 to 12:00 Noon - Hindi (Theory + MCQ/PYQ related to topics only)

10 मिनट for rest

12:10 to 1:15 PM - Physics + Chemistry + Biology + General Daily Life Science (यदि आपने थ्योरी थोड़ी सी भी नहीं पढ़ी है तो आप MCQ की बुक या PYQ से टॉपिक लेकर ही पढ़ें उस्स्में आपके 5 से 6 टॉपिक एक दिन में कवर हो जायेंगे | पहले दिन एक विषय दुसरे दिन दूसरा विषय और तीसरे दिन तीसरा विषय फिर चोथे दिन पहला विषय पढ़ें और इसे continue रखें | इस तरह से 10 दिन की बजाय यदि 15 दिन में भी पूरा हो तो कोई बुराई नहीं क्योंकि आप प्रश्नों की श्रंखला को पहले ही साथ लेके चल रहे हैं )

1 घंटा 45 मिनट for rest (खाना +सोना +अन्य कार्य)

3:00 to 4:30 PM - Haryana GK

10 मिनट for rest (चाय ब्रेक)

4:40 to 6:00 PM - India GK 

Note: यदि कोई विषय छूट रहा है तो उसे भी शामिल कर लें | मैं ऐसा मान के चल रहा हूँ की HSSC CET 2025 Group D के हिसाब से सभी विषयों को शामिल कर लिया गया है |

जब आप अपनी 10 दिन की पढाई पूरी कर चुके हों तो उन पढ़े हुए टॉपिक्स और विषयों को पुनः दोहराना शुरू कर दें और सभी विषयों से सम्बंधित MCQs करने शुरू कर दें | क्योंकि अब रेविसिओं के लिए आपके पास 11 दिन बचे होंगे और आप इनमें 80+ प्रश्न करने लायक टॉपिक्स को तैयार कर चुके होंगे | अगर 10 दिन में आपका सिलेबस उपरोक्त विवरणानुसार पूरा न हो तो आप घंटों को बढ़ा भी सकते हैं और विषयों पर ज्यादा काम करके भी सुलझा सकते हैं | ये सभी आपकी क्षमता पर निर्भर करता है | अगर किसी की किताब पढने की Speed 80 पेज प्रति घंटा है तो ठीक है और इससे ज्यादा है तो बहुत अच्छा है | यह बात बुक के साइज़ पर भी निर्भर करती है| इसलिए इस बात को गंभीरता से लें|

                    अगर पिछले वर्ष के पेपर की बात करें तो उसका Analysis भी मैं आपको उपलब्ध करवा देता हूँ | इसके टॉपिक वाइज डाटा भी उपलब्ध हो जाएगा - जल्द ही ! जल्द ही !

Haryana General Knowledge   : 25 questions 

General Knowledge                  : 15 questions  

General Science                        : 15 questions 

Mathematics                             : 15 questions 

English                                      : 10 questions 

Hindi                                         : 10 questions 

Reasoning                                 : 10 questions 


Most Important Topics related to Subjects:

  • General Knowledge: Indian History, Geography, Polity, Economy, Current Affairs, and Static GK.
  • Haryana GK: History, Geography, Culture, Economy, Civics, and Places of historical importance in Haryana.
  • Mathematics: Number System, Ratio & Proportion, Percentage, Profit & Loss, Time & Work, Time & Distance, and Simplification.
  • Reasoning: Analogy, Series, Coding-Decoding, and various problem-solving questions.
  • English & Hindi: Vocabulary, Grammar, Antonyms, Synonyms, and Idioms.




आगे की तैयारी से जुड़ने के लिए आप इस पेज से अपनी तैयारी कर सकते हैं यहाँ सभी विषयों के टॉपिक्स के हिसाब से MCQs हैं | आपको और किसी विषय को लेकर संशय है तो मुझे कमेंट करें | मैं आपको उसका पूरा विवरण उपलब्द कराऊंगा |


Share:

0 Comments:

Post a Comment

Share your feedback with us.

Followers