June 29, 2023

Library Science Basic Terminologies Part 1



            Library Science (पुस्तकालय विज्ञान) में सभी प्रतियोगिता प्रक्षाओं में कथनोत्तर प्रश्न अब पूछे जाने लगे हैं और उनमें छोटी छोटी Definitions अक्सर पूछी जाती हैं| Below mentioned Definitions जो चुनी हुई है और परीक्षा उपयोगी भी हैं|


मुख्य परिभाषाएं:

  1. वर्गीकरण: सामूहिकीकरण या वर्ग बनाने की प्रक्रिया ही वर्गीकरण कहलाती है |
  2. वर्गाकार: ऐसा व्यक्ति जो पुस्तकालय में ग्रंथों का वर्गीकरण करने का कार्य करता है |
  3. फलक सूची: पुस्तकालय में उपलब्ध ग्रंथों की सूची जिसकी प्रविष्टियाँ (Entries) संक्षिप्त होती हैं | यह पत्रक स्वरुप में होती है तथा इसके पत्रक निधानियों पर वर्गीकृत अनुक्रम में व्यवस्थित प्रलेखों के समान नहीं वर्गीकृत अनुक्रम में व्यवस्थित होते हैं |
  4. स्मृति सहायक अंकन: वह अंकन जो वर्गीकरण पढ़ती में जहां भी प्रयुक्त होता है उसका सदैव एक सामान ही अर्थ होता है |
  5. सहायक अनुक्रम: विभिन्न वर्गों व उपवर्गों को ऐसे अनुक्रम में व्यवस्थित करना जो पाठकों के लिए सहायक हो |
  6. सामान्य एकल: ऐसे एकल जो किसी भी मुख्य वर्ग के साथ प्रयोग किये जाने पर भी सर्वत्र एक ही अर्थ का बोध कराते हैं |
  7. वाड्गमय सूचना (Bibliographical Information): वह सूचना जिसमें ग्रन्थ का नाम, प्रकाशन वर्ष, ग्रंथमाला, पृष्ठ संख्या इत्यादि शामिल हो |
  8. सहायक प्रविष्टियों के प्रकार: Cross reference Entries, Index Entries, Cross reference Index Entries
  9. शीर्षक का उपकल्पन: शीर्षक हेतु चयनित नाम को लिखने की विधि को शीर्षक का उपकल्पन कहते हैं |
  10. भारतीय नाम : इससे तात्पर्य हिन्दू सिख , मुस्लिम एवं इसाई नामों से है |
  11. पाश्चात्य नाम : पाश्चात्य देशों के व्यक्तियों के नाम को पाश्चात्य नाम कहते हैं |
  12. काल्पनिक लेखकत्व : अपने परिचय को गुप्त रखने के लिए एक लेखक द्वारा अपनाया गया अन्य नाम ही काल्पनिक लेखकत्व कहलाता है |
  13. वांछित/खोज कड़ी (Sought Link): ऐसी कड़ी जो न तो मिथ्या हो और न ही अवांछनीय अपितु जिस कड़ी द्वारा पाठकों के पाठ्य सामग्री खोजने की पूर्ण संभावना हो उसे खोज कड़ी कहते हैं |
  14. पक्ष विश्लेषण: विषय के विभिन्न पक्षों व पहलुओं को उनके अभिलक्षणों के आधार पर विभाजित करने की क्रिया को पक्ष विश्लेषण कहा जाता है |
  15. खोज नाम: इसमें वे सभी जानकारियाँ आती हैं जिनमें पाठक द्वारा पाते सामग्री खोजने की संभावना है जैसे लेखक का नाम, ग्रन्थ की आख्या, सहकार का नाम, ग्रंथमाला का नाम और विषय नाम |
  16. सहकार (Collaborator): ग्रन्थ अथवा लेखक से क्षमता से जुड़ा होता है | जैसे सम्पादक, अनुवादक, संकलनकर्ता, निर्देशक, सहायक आदि |
  17. द्विबिंदु वर्गीकरण पद्धति (CCC) के संस्करण: डॉ. रंगानाथन द्वारा
    प्रथम संस्करण : 1933   
    द्वितीय संस्करण : 1937
    तृतीय संस्करण : 1950   
    चतुर्थ संस्करण : 1952
    पंचम संस्करण : 1957 
    षष्टम संस्करण : 1960
    षष्टम संस्करण : 1963(पुनर्मुद्रित)
    सप्तम संस्करण : 1987
  18. Anonymous: अज्ञात ग्रंथकार: जिन पुस्तकों पर लेखक के नाम अंकित नहीं होते| 
  19. औपचारिक शिक्षा: शिक्षा का वह रूप जिसका अनुसरण किसी विशेष पाठ्यक्रम पर आधारित प्रमाण पत्र आदि की प्राप्ति के लिए किसी शैक्षणिक संस्थान के परिसर में किया जाता है |
  20. अनौपचारिक शिक्षा: शिक्षा का वह रूप जिसका अनुसरण विशेष पाठ्यक्रम के आधार पर किसी विशेष स्टार की प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि स्वयं निर्णय के आधार पर शिक्षित एवं संसूचित होने के लिए किया जाता है |
  21. अनवरत शिक्षा: जीवन पर्यन्त शिक्षा के लिए पठान पाठन|



June 27, 2023

Biography : Melvil Dewey


            Melvil Dewey का जन्म 10 दिसंबर 1851 को एडम सेंटर न्यूयॉर्क, यूएसए में हुआ | इनका पूरा नाम Melville Louis Kossuth Dewey था | इनके पिता का नाम फोइल डेवी तथा माता का नाम एलिसा ग्रीस था |

  • एम्सहर्स्ट कॉलेज के पुस्तकालय में छात्र के सहायक के रूप में कार्य करते हुए डीडीसी प्रणाली का आविष्कार किया | 
  • 1874 में स्नातक व 1877 में मास्टर की उपाधि प्राप्त की | 
  • पुस्तकालय विज्ञान के आधुनिकरण का जनक कहा जाता है | इन्हें पुस्तकालय वर्गीकरण का जनक भी कहा जाता है | 
  • पुस्तकालय अध्यक्ष पद को एक व्यवसायिक पद में बदलने का श्रेय भी इन को ही जाता है | 
  • 1876 में अमेरिकन लाइब्रेरी एसोसिएशन (ALA) की स्थापना करवाई | 1876 से 1890 तक अमेरिकन लाइब्रेरी एसोसिएशन के सचिव रहे और 1890 से 1893 तक अध्यक्ष रहे | 
  • 1876 में ही पुस्तकालय विज्ञान का प्रथम लाइब्रेरी जनरल की शुरुआत व संपादन किया | 
  • 1883 में कोलंबिया कॉलेज न्यूयॉर्क के पुस्तकालय अध्यक्ष बने | 
  • 1887 में दुनिया के पहले पुस्तकालय स्कूल स्कूल ऑफ लाइब्रेरी इकोनामी(School of Library Economy) की स्थापना की | 
  • 1889 में न्यूयॉर्क स्टेट लाइब्रेरी(NewYork State Library) के निदेशक भी बने | 
  • पुस्तकालय सामग्री की सप्लाई के लिए लाइब्रेरी ब्यूरो(Library Bureau) नामक संस्था की स्थापना की| 
  • 1895 में लेक प्लासिड क्लब (Lake Placid Club) की स्थापना की गई |

Melvil Dewey की मृत्यु 26 दिसम्बर 1931 को फ्लोरिडा, USA  में हुई |


June 26, 2023

Biography : Dr S R Ranganathan


            डॉ एस आर रंगनाथन (Dr S R Ranganathan) को कौन नहीं जानता है| पुस्तकालय विज्ञान में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है| इनका जन्म 12 अगस्त 1892 को तंजौर के सियाली गांव, तमिलनाडु में हुआ| किंतु कुछ किताबों में उनके जन्म की चर्चा 9 अगस्त 1892 की जाती है| इनका पूरा नाम सियाली रामामृत रंगनाथन था| 

            इनकी प्रारंभिक शिक्षा हिंदू हाई स्कूल में हुई| सइदापेट्ट के टीचर्स कॉलेज में अध्ययन कार्य किया| 1913 में इन्होंने मैथ्स से BA किया और 1916 में MA किया| 


अध्यापन कार्य

  • 1917 में गवर्नमेंट कॉलेज कोयंबतूर में उन्होंने अध्यापन कार्य शुरू किया|
  • 1921-22 में प्रेसिडेंसी कॉलेज मद्रास विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया|
  • 1924 में मद्रास विश्वविद्यालय के पहले पुस्तकालय अध्यक्ष बने|
  • 1925 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, ब्रिटेन में पुस्तकालय अध्यक्ष पद की योग्यता प्राप्त हेतु जाते हैं|
  • 1928 में पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों का प्रतिपादन किया (मीनाक्षी कॉलेज अन्नामलाई नगर तमिलनाडु में)। 
  • 1924-44 तक मद्रास विश्वविद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष रहे|
  • 1944-47 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष रहे|
  • 1944-53 तक इंडियन लाइब्रेरी एसोसिएशन (ILA) के अध्यक्ष रहे|
  • 1947-54 तक दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े रहे|
  • 1954-57 तक ज्यूरिक स्विजरलैंड के शोध कार्य में व्यस्त रहे|
  • 1957-59 तक विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में अतिथि प्राध्यापक रहे|
  • 1962 में DRTC (डॉक्यूमेंटेशन रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर) की स्थापना बेंगलुरु में की जिसका उद्घाटन सीडी| देशमुख द्वारा किया गया और डॉ रंगनाथन इसके प्रमुख भी रहे| 
  • 1962 - Dr. S. R. Ranganathan was appointed as a National research professor of Library science
  • 1965 में भारत सरकार द्वारा शोध प्रोफ़सर नियुक्त किए गए|

प्रमुख पुस्तकें

  • 1931 - Five Laws Of Library Science 
  • 1933 - Colon Classification 
  • 1934 - Classified Catalogue Code 
  • 1935 - Library Administration 
  • 1937 - Prolegomena To Library Classification 
  • 1938 - Theory Of Library Catalogue 
  • 1940 - Reference Service And Bibliography 
  • 1945 - Elements Of Library Classification 
  • 1948 - Classification And International Documentation 
  • 1951 - Classification And Communication 
  • 1952 - Library Manual (भौतिक सत्यापन का विवरण)
  • 1955 - Headings And Canons 
  • 1961 - Reference Service 
  • 1963 - Documentation & Its Facets
  • 1966 - Library Book Selection 
  • 1969 - Canons Of Recall Value 
  • 1967 - Ramanujan: The Man And The Mathematician

Note: रंगनाथन की शुरुआती पुस्तकों का प्रकाशन MALA (Madras Library Association) द्वारा किया गया था|


उपाधियां

  • 1931 में लिब्रा एंड अर्थमैटिकस उपाधि मिली – ‘The Hindu’ अखबार के आलेख में रंगनाथन द्वारा स्वयं के लिए छद्म नाम (Pseudonym Name) का प्रयोग किया गया|
  • 1935 में राव साहब की उपाधि भारत सरकार द्वारा दी गई|
  • 1957 में पद्मश्री की उपाधि श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा दी गई| उसी दौरान मोरीस गवायर द्वारा जो दिल्ली विश्वविद्यालय में कुलपति थे ने रंगनाथन को "पुस्तकालय विज्ञान का जनक" और "प्रिंस अमाउंट द लाइब्रेरियन" कहा| 
  • 1965 में भारत सरकार द्वारा National Research Professor की उपाधि मिली|
  • 1970 में मारग्रेट  मान अवार्ड अमेरिकन लाइब्रेरी एसोसिएशन द्वारा दिया गया|
  • 1992 में भारत सरकार द्वारा IFLA के सम्मेलन में दिल्ली में रंगनाथन पर डाक टिकट (Postal Stamp) जारी की|
  • 1948 में डी लिट की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दी गई|
  • 1964 में डी लिट की उपाधि पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी द्वारा दी गयी|
    नोट: पहली बार लाइब्रेरी के साथ इंफॉर्मेशन शब्द का इस्तेमाल भी इसी वर्ष किया था|


रंगनाथन के जीवन से संबंधित अन्य मुख्य बिंदु

  1. 1992 में यूनेस्को द्वारा रंगनाथन के जन्मदिवस पर शताब्दी दिवस मनाया गया|
  2. 1992 में भारत सरकार द्वारा IFLA के सम्मेलन में दिल्ली में रंगनाथन पर डाक टिकट जारी की|
  3. विषय के रूप में लाइब्रेरी साइंस शब्द का प्रयोग करने वाले रंगनाथन सर्वप्रथम व्यक्ति थे, किन्तु लाइब्रेरी साइंस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1808 में मार्टिन स्ट्रेटिंगर ने अपनी पुस्तक में किया था|
  4. "लाइब्रेरियन डे" मनाने की घोषणा ALA द्वारा 12 अगस्त 1984 को रंगनाथन के जन्मदिन पर की गई|
  5. रंगनाथन के द्वारा लाइब्रेरियन डेवलपमेंट का प्लान तैयार किया गया था|
  6. रंगनाथन के गुरु का नाम एडवर्ड बी. रोस व  डब्ल्य सी सेयर्स था| 
  7. 1963 में रंगनाथन के द्वारा SRELS शारदा रंगनाथन इनडोलमेंट ऑफ लाइब्रेरी साइंस स्थापना की|
  8. 27 सितंबर 1972 को बेंगलुरु में डॉक्टर रंगनाथन की मृत्यु हुई| रंगनाथन ने अपने जीवन के 48 वर्ष पुस्तकालय  क्षेत्र में सेवा दी| 
  9. इन्हें भारतीय पुस्तकालय विज्ञान का जनक भी कहा जाता है| 
  10. 1962 में सुदूर जगहों पर पुस्तकालय सेवा पहुंचाने के लिए "Librachine" शब्द का प्रयोग किया और बाद में मोबाइल लाइब्रेरी के लिए "Library on Wheels" पद का प्रयोग किया|
  11. 1992 में "A Librarian Looks Back: An Autobiography of Dr. S. R. Ranganathan" इसका सम्पादन P N कौल द्वारा किया गया| 



June 19, 2023

BLIS University Previous Year Practicals Paper 03, 04 || VMOU || Kota Open

              VMOU विश्वविद्यालय द्वारा जारी पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र जो आगामी होने वाली परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं | जिनकी मदद से आप जान पायेंगे की VMOU किस तरह का पैटर्न तैयार करती है | जानकारी के लिए वर्ष 2022 के Practicals परीक्षा पत्रों में कुछ बदलाव किये हैं उनके लिए अपडेट का लिंक आपको जल्द ही मिल जाएगा  | 


            VMOU विश्वविद्यालय द्वारा जारी 2019 के प्रश्न पत्र यहां उपलब्ध हैं । आप उन्हें डाउनलोड कर आगामी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर अपनी डिग्री के Practicals परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं।
            इस बात का ध्यान रखना की ये प्रश्न पुराने पत्रानुसार है। इसलिए इसे मार्गदर्शिका के रूप में ही देखें। पुराने प्रश्न पत्रों में प्रश्न तीन भागों में पूछे जाते थे। पर अभी 2022 में यह दो में ही रह गया है, जिसका विवरण नीचे मिल जाएगा। वहां से आप सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Practicals के 03, 04 के लिए लिंक पर क्लिक कर सभी समूहों के अनुसार पिछली परीक्षाओं के पत्र डाउनलोड करें : Practicals Paper 03, 04

Read Also : Five laws of Library Science : Implementation

            उपरोक्त प्रश्न पत्रों की मदद से अपनी तैयारी को जारी रखें और जो पढ़ा हुआ है उसे दोहराते रहे | आपकी परीक्षाओं में आप उत्तीर्ण हो जाएँ ऐसी हम कामना करते हैं |

नोट : Practicals के लिए प्रश्न पत्र का नया पैटर्न जल्द ही उपलब्ध करा दिए जायेंगा |

नोट : कैसा रहेगा 2022 में VMOU BLIS विश्विद्यालय का थ्योरी प्रश्न पत्र। Click Here

Practicals-related videos linked here: New



June 14, 2023

Library Science One Liner Part-1



Most important 50 "One Liner Questions" helps to memorize and judge your study process.

  1. ASLIB’S Tagline is “Managing Information”.
  2. SLA’S Tagline is “connecting people and information".
  3. In 1931 International Institute of Documentation was established.
  4. IFLA has introduced the concept of “Sister Libraries” for children’s and young adult reading.
  5. IFLA and UNESCO Jointly publishes survey on digitization and preservation.
  6. James R. Retting gave the six laws of library science.
  7. ISKO published the journal international classification.
  8. Network is the lead quarter of SLA.
  9. Library technology Report is a publication of ALA.
  10. ABGILA is a quarterly publication of Indian Library Association.

  11. Method of residue is useful to find out personality.
  12. J. D. Brown enunciated the subject classification.
  13. E. C. Richardson defined notation as shorthand sing.
  14. In 1923 Sear’s List of Subject heading was published.
  15. In 1967 more projects was completed.
  16. C. A. Cutter Invented the Dictionary Catalogue.
  17. Scouting of financial transactions is called auditing.
  18. Mobile Library is a kind of extension service.
  19. The term “Prenatal Cataloguing” first used by Dr. S. R. Ranganathan.
  20. The first edition of DDC Consisted of 44 Pages.

  21. In 1957 ILA become the member of IFLA.
  22. The frequency of INB is monthly.
  23. Encyclopaedia Americana consists of 30 volumes.
  24. Compton year book contain outstanding events.
  25. F. Monbrary is the first editor of Modern Library.
  26. RDA is  divide in 10 sections.
  27. The term ‘Truncation’ is related to search technique.
  28. National prior art search services facility established by NISCAIR.
  29. Parry committee Report’ UK is related to Public library.
  30. Libraries: gateways to knowledge”  established in 2005.

  31. Libraries: gateways to knowledge" is  title of NKC report.
  32. Emerald full text database” is published by emerald publishing limited.
  33. FRBR Model is related to cataloguing.
  34. FRBR Model is divided in 3 sections.
  35. The Term “technological gate keeper” is used by T.J. Allen.
  36. The Term “Cyberspace” is used by William Gibson.
  37. The Term “Entropy” is used by Claude Shannon.
  38. Observation is tool for data collection.
  39. Research is an Intellectual Process.
  40. Survey is a Research Method.

  41. The word “Information Science”  came in 1959.
  42. DELWINDOWS is a Library software Developed by DELNET.
  43. E- Granthalya  is a Library Software Developed NIC.
  44. First Edition of C.C.F Published in 1984.
  45. Second Edition of C.C.F Published in 1988.
  46. DDC & UDC is based on Dichotomy classification Scheme.
  47. CC & LCC is based on Polychotomy classification scheme.
  48. First Edition of UDC was Published in French.
  49. Calcutta Public Library established in 1836.
  50. John Mc Farlane was the First Librarian of Imperial Library.

Special Thing:

“Google can bring you back 100,000 answers, a librarian can bring you back the right one.” Who said
this? - Neil Gaiman

Nancy B. Olson’s “Cataloguing Internet Resources: A Manual and Practical Guide” is based on - AACR2 and MARC

“Stone D’ is used to convert collection from: Greenstone to DSpace

Latest Post

Sports and Their Parameters