September 4, 2024

Why we need to do Library Science Diploma?


 
           Digital World में ज्ञान, संस्कृति, इतिहास, मानव विकास और समाज से जुड़ने हेतु पुस्तकालयों की भूमिका a जीवन में होना अनिवार्य हो गया है | ऐसे में पुस्तकालय एक अच्छा करियर विकल्प है जिसमें पुस्तकालय के बेहतर उपयोग, उसके रख रखाव, पाठक के समय का सदुपयोग, सभी ग्रंथों का पूर्ण इस्तेमाल आदि करना सिखाया जाता है | पुस्तकालय सम्पूर्ण समाज को अग्र दिशा की और धकेलने में सहायक है | यह जानकारियों का वो भण्डार है जिसमें आपको पूर्व घटित घटनाओं का सम्पूर्ण विवरण मिल सकता है जहां आप उस समय के दार्शनिकों के विचार भी जान सकते हैं, भविष्य में होने वाले शोध और रणनीतियों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं | अर्थार्त यह सोच्नाओं का वो भण्डार है जो किसी भी जिज्ञाशु की जिज्ञासा को शांत कर सकता है | 

            जिन छात्रों ने 12वी की पढाई पूरी कर ली है और अगर पुस्तकालय उनकी पहली पसंद है | Library Management में अपना करियर बनान चाहते हैं तो BLIB (Bachelor in Library and Information Science) कोर्स कर सकते हैं | यह एक UG (Under Graduate) प्रोग्राम है जो distance में एक वर्ष का होता है और regular में कराने वाले कॉलेज में या कुछ जगह दो वर्ष का भी होता है | यह कोर्स तीनो मुख्य पुस्तकालयों Public, Academic व Special के management और organised के लिए कराया जाता है |

            वास्तव में यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जिनको किताबों, उनके रखरखाव और सूचनाओं के प्रबंधन में रुचि है | इस प्रोफाइल में सीखने के साथ साथ तकनिकी स्किल पर भी जोर दिया जाता है  | आज के आधुनिक समाज में डिजिटल कंटेंट का विकल्प बढ़ता आ रहा है | सब कुछ ऑनलाइन हो गया है |यह क्षेत्र लगातार अपनी प्रसिद्धि बढाए जा रहा है |

शामिल विषय :
  1. Library Management - इसमें पुस्तकालयों में पुस्तकों के रख रखाव और उनकी सुरक्षा और संरक्षण में किये जाने वाले तरीकों को सिखाया जाता है | ताकि कम से कम या ना के बराबर पुस्तकों का weeding out हो |
  2. Cataloguing and Classification - इसमें पुस्तकों और पुस्तकालयों को व्यवस्थित करने की तकनीक सिखाई जाती हैं |
  3. Information Technology - पुस्तकालय के साथ कंप्यूटर का उपयोग और पुस्तकालय से सम्बंधित सॉफ्टवेर का इस्तेमाल सिखाया जाता है |
  4. Reference Services - यह पाठक को अपनी पुस्तक कम से कम समय में खोजने हेतु होता है |
  5. Library Automation - स्वचालित प्रणालियों को सिखाया अता है ताकि पाठक का समय बचाया जा सके |
  6. Information Sources - सोचना से समबन्धित सभी स्त्रोत जो उस्त्कालय में रखे जा सकते है का अर्णन इल्ता है जैसे, पत्रिका, पुस्तक, डेटाबेस, गजेटियर आदि |
  7. Research Methods - पुस्तकालय से सम्बंधित रिसर्च को सिखाया जाता है |
  8. Digital or Online Library - पुस्तकालय संसाधनों का e-documentation करना |

करियर के लिए:

यह कोर्स पूरा होने के बाद आप इसमें स्नातकोत्तर और रिसर्च में भी जा सकते हैं |

1. बारहवीं के बाद अगर लाइब्रेरी कोर्स कर रहे हैं तो वह DLIS (Diploma in LIS) होगा |
2. बारहवीं के बाद अगर कोई भी स्नातक कोर्स किया है तो आप BLIS कर सकते हैं |
3. BLIS (ब्लिस) करने के बाद आप स्नातकोत्तर हेतु MLIS (Master in LIS) कर सकते हैं |
4. MLIS के बाद अगर शोध क्षेत्र में जाना चाहते हैं या असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपको Library Science में UGC-NET Qualify करना पड़ेगा |

यदि आपने UGC-NET Qualify करने की ठानी है तो यह पढ़ें | यहाँ पुस्तकालय से सम्बंधित पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध है |


इन कोर्स को करने बाद आपके करियर होंगे :
  1. Academic Library - school, college and university में skilled Librarians की vacancies निकलती रहती हैं जिनका काम लाइब्रेरी का प्रबंध करना ताकि विद्यार्थी और शिक्षार्थी दोनों की मदद हो सके |
  2. Public Library - इसमें आपके जिला पुस्तकालय, खंड पुस्तकालय में काम करना आता है |
  3. Special Library - यह एक विशेष संसथान जैसे Engineering Library, Defence Library, Medical Library, Private MNC Companies etc में Graduate Libraraian की आवश्यकता रहती है |
  4. Digital Library and Archive - आज के दौर का Digitally रूप पुस्तकालय में विशेष रूप में उपयोगी होना आम बात हो गयी | यहाँ भी आजमाया जा सकता है |
  5. Information Centre - मीडिया, शोध संसथान और संगठन, सबके लिए सूचना केन्द्रों में काम कर सकते हैं जो सूचना के प्रबंधन और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक होता है |
  6. Library Consultant - इसमें पुस्तकालयों की स्थापना से आधुनिकीकरण तक सभी परामर्श सेवाएं उपलब्ध करना इन्ही की जिम्मेदारी होती है |

Famous Institute for Library Course:
  • Delhi University, Delhi 
  • Banaras Hindu University, Varanasi 
  • Aligarh Muslim University, Aligarh 
  • Jadavpur University, Kolkata 
  • Punjab University, Chandigarh 
  • Madras University, Chennai 
  • TATA Institute of Social Sciences, Mumbai  
  • IGNOU (Indira Gandhi National Open University), Delhi - DIstance Course 
  • VMOU, Kota
All related courses and fee structures are Checked Here.


No comments:

Post a Comment

Share your feedback with us.

Latest Post

Sports and Their Parameters