August 4, 2022

General Science One Liner Questions Set 5

              विज्ञान विषय से हर वर्ष में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता परीक्षाओं (Competitive Exams) में अगर वो विशेष परीक्षा नहीं है तो 5 से 20 प्रश्न तक पूछे जाते हैं | इसलिए इनका परीक्षाओं में विशेष योगदान रहा है | अब वो परीक्षाओं चाहे केंद्र द्वारा (Centre Job like RRB, RRC,SSC, UPSC etc) आयोजित की गयी हों, चाहे डिफेन्स (Defence like SSB, CISF, BSF, Airforce, Navy, Army, Agnieer, Agneepath, CPO etc.) की हो, चाहे किसी राज्य विशेष (State Vacancies like Gram Sachive, Patwaar, Police etc.) की हों और चाहे किसी खंडानुसार (Like Aanganwaadi)  आयोजित हों, पर विज्ञान से प्रश्न (Question) आते ही हैं | इसलिए इनको ध्यान से पढ़ना|



             निचे उल्लेखित बिंदु संग्रह विज्ञान से सम्बंधित सभी विषयों का सम्मिलित संग्रह है| इसमें रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान शामिल हैं | यह सभी परीक्षाओं के लिए उत्तम स्थान है जिसमें विगत परीक्षाओं का निचोड़ और उनको ध्यान में रखकर बिन्दुओं को शामिल किया गया है |

  1. दूध के प्रोटीन को पचाने वाला एन्जाइम - रेनिन
  2. दूध की शुद्धता मापी जाती है - लैक्टोमीटर से
  3. बी०एच०सी० 10% का व्यापारिक नाम – गैमेक्सीन
  4. दूध खट्टा होता होता है - जीवाणु के कारण
  5. पेनीसिलीन क्या है – एंटीबायोटिक
  6. अंडे में प्रोटीन पाया जाता है - उजले भाग में
  7. रासायनिक दृष्टि से 'वाटर ग्लास' क्या है - सोडियम सिलिकेट
  8. दर्द निवारक दवाएँ कहलाती है – एनालजेसिक
  9. दूध में पायी जाने वाली शर्करा है – लैक्टोज
  10. एन्टीबायोटिक्स नष्ट करते है - बैक्टीरिया को
  11. अण्डाणु का निषेचन होता है - फैलोपियन ट्यूब में
  12. द्रव्यों में उष्मा का सर्वोत्तम संवाहक है - पारा
  13. एंटिबायोटिक एम्पिसिलिन प्राप्त होती है - बैक्टीरिया से
  14. हाइड्रोजन से सर्वाधिक मिश्रित तत्व - कार्बन
  15. कागज पर पुराने उंगलियों के चिन्हों को किससे विकसित किया जा सकता है - सिल्वर नाइट्रेट घोल से
  16. पुराने तैल चित्रों के रंगों को फिर से उभारने के काम आता है - हाइड्रोजन परऑक्साइड
  17. डीहाइड्रेशन से प्रायः किस पदार्थ की कमी होती है - सोडियम क्लोराइड
  18. पैक करने के लिए प्रयुक्त होने वाली सेलोफेन किससे बनी होती है - ग्लूकोज एसिटेट
  19. चीनी शोधन के लिए प्रयूक्त रंजक - बोन ब्लैक
  20. व्यक्ति का भार लिफ्ट में अधिक होता है - जो ऊपर की ओर गति से बढ़ रही हो
  21. किसके साथ कास्टिक सोडा को उबालकर साबून तैयार किया जाता है - वसा (Fat) के
  22. श्यानता की SI इकाई है – प्वाइज
  23. जैव यौगिक का अनिवार्य तत्व है - कार्बन
  24. अल्कोहल का प्रयोग किस तापमापी में किया जाता है - -40°C के नीचे के ताप मापने वाले में
  25. किसी पदार्थ को गर्म करने पर – आयतन बढ़ता है जबकि द्रव्यमान नियत रहता है
  26. ध्वनि की चाल किस पर निर्भर करती है - माध्यम की प्रत्यास्था तथा घनत्व पर
  27. CO2 गैस का प्रकृति क्या होता है- अम्लीय
  28. CO गैस का प्रकृति क्या होता है- उदासीन
  29. संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या अधिकत्तम कितनी हो सकती है -8
  30. दियासलाई में प्रयोग होता है - लाल फॉस्फोरस
  31. कीटाणु नाशक के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है - विरंजक चूर्ण का
  32. साबुन बनाने की प्रक्रिया है - सैपोनिफेकेशन
  33. श्वसन क्रिया में निर्माण होता है- ऊर्जा का
  34. श्वसन में शर्करा का होता है - ऑक्सीकरण
  35. अमाशय में भोजन का पाचन किस माध्यम से होता है - अम्लीय माध्यम से
  36. हार्मोन का कार्य क्या है - सभी प्रकार के रासायनिक क्रियाओं को नियंत्रित करना
  37. प्रतिवर्ती क्रिया का संचालन केन्द्र है – मेरूदंड
  38. ऑटोमोबाईल के हाइड्रोलिक ब्रेक कार्य करता है - पास्कल के नियम पर
  39. सोने को घोला जा सकता है - सल्फ्यूरिक तथा नाइट्रिक एसिड के मिश्रण में
  40. कॉर्क प्राप्त होता है - क्वैकस (ओक) के पेड़ से
  41. 'कुनैन' प्राप्त होता है- सिनकोना की छाल से
  42. 'मॉर्फिन तथा हेरोइन' का मुख्य स्रोत – अफीम
  43. तारपीन का तेल प्राप्त होता है - चीड़ के पेड़ से
  44. चाय में उतेजित पदार्थ होता है – थीन
  45. कॉफी में उतेजित पदार्थ होता है - कैफीन
  46. दूध में उपस्थित प्रोटीन है – केसीन
  47. तम्बाकू में विषैला पदार्थ होता है - निकोटिन
  48. चाँदी की चमक को काला करता है - ओजोन गैस
  49. टंगस्टन एवं हीरा का गलनांक बिन्दु है- क्रमश: 3000°C तथा 3500°C
  50. इस्पात की कठोरता निर्भर करती है - उसमें उपस्थित कार्बन की मात्रा पर
  51. एक ग्राम वसा से उत्पन्न उर्जा - 9.3 कैलोरी
  52. भूमि पर पाया जाने वाला प्रथम पौधा है - ब्रायोफाइट्स
  53. मरूस्थल में उगने वाला पौधा - जीरोफाइट्स
  54. चट्टानों पर उगने वाला पौधा – लिथोफाइट्स
  55. गोबर पर उगने वाले कवक – क्रोप्रोफिल
  56. वृक्षों के छालों (Barks) पर उगने वाले कवक(लाइकेन) कहलाते है – कार्टीकोल्स
  57. सबसे बड़ा बीजाण्ड होता है - साइकस में
  58. संसार के सबसे लम्बे पौधें सम्बंधित है - जिम्नो स्पर्म से
  59. पृथ्वी की सतह से ऊपर जाने पर वायुमंडलीय दाब - कम होता है
  60. वायुमंडल होता है - संवहन विधि द्वारा
  61. वायुमंडल में नहीं पाया जाने वाला अक्रिय गैस है – रेडॉन
  62. वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला अक्रिय गैस है - क्रिप्टॉन
  63. अक्रिय गैसों की खोज किया था - रैम्जे ने
  64. वायुमंडल में नाइट्रोजन का प्रतिशत है - 78%
  65. ब्रह्माण्ड में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है – हाइड्रोजन
  66. वायुमंडलीय दाब का मापक है - बैरोमीटर 
  67. 1 वायुमंडलीय दाब बराबर होता है- 103N/m2
  68. वायुदाब मापी में पारे के स्तम्भ का धीरे-धीरे गिरना सूचक होता है - वर्षा की संभावना का
  69. वायुदाब मापी में पारे के स्तम्भ का अचानक गिरना सूचक होता है- आँधी या तुफान का
  70. बैरोमीटर में पारे के स्तम्भ का धीरे-धीरे चढ़ना सूचक होता है स्वच्छ व साफ मौसम का
  71. दाब बढ़ने पर बर्फ का गलनांक - घटता है
  72. पानी से भरे गिलास में एक बर्फ का टुकड़ा तैर रहा है, टुकड़े के पुरा पिघल जाने पर पानी का तल - अपरिवर्तित रहेगा
  73. बर्फ के दो टुकड़े को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते है, क्योंकि - दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घटता है
  74. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है, क्योंकि - पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है
  75. पानी से भरे किसी बर्तन में पड़ा हुआ सिक्का थोड़ा ऊपर उठा हुआ तथा पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है - प्रकाश के अपवर्त्तन के कारण
  76. घड़ी की भरी हुई चाभी में संचित ऊर्जा होती है - स्थितिज ऊर्जा
  77. गुरुत्वीय त्वरण (g) का मान होता है - 9.8 m/s2
  78. चन्द्रमा पर गुरूत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी के मान का – 1/6 भाग होता है
  79. ‘g’ का मान कम होता है - विषुवत रेखा पर
  80. ‘g’ का मान अधिक होता है - ध्रुवों पर
  81. पृथ्वी के केन्द्र पर ‘g’ का मान होता है- शून्य
  82. गड्ढे में भरे पानी पर मिट्टी का तेल छिड़कने पर मच्छर मर जाते है - पृष्ठ तनाव कम होने के कारण
  83. कोई वस्तु द्रव में अशंत: या पूर्णतः डुबाई जाती है तो उसके भार में कमी प्रतीत होता है - उत्प्लावन बल के कारण
  84. उत्प्लावकता का सिद्धांत दिया - आर्किमिडीज ने
  85. किसी पदार्थ के एक ग्राम संहति का द्रव्यमान लेकर इसका ताप एक डिग्री सेन्टीग्रेड बढ़ाने के लिए पदार्थ को दी गई उष्मा कहलाती है - विशिष्ट उष्मा
  86. पृथ्वी के लिए पलायन वेग मान - 11.2 Km/s
  87. सूर्य के लिए पलायन वेग मान - 42Km/s
  88. चन्द्रमा के लिए पलायन वेग मान - 2.37 Km/s
  89. ऑप्टिकल फाइबर के आविष्कारक थे - टी० एच० मइमान
  90. पनडुब्बी के अन्दर से बाहर देखने के लिए प्रयोग किया जाता है - परिस्कोप का
  91. तड़ित चालक का आविष्कार किया था - बेंजामिन फ्रैंकलिन ने
  92. तड़ित चालक बना होता है - ताँबा का
  93. प्राथमिक सेल है - शुष्क सेल
  94. शुष्क सेल में संग्रहित ऊर्जा है - रासायनिक
  95. शुष्क सेल का कैथोड बना होता है जस्ता का
  96. शुष्क सेल का एनोड बना होता है- कार्बन का
  97. संचायक बैटरियों में प्रयुक्त धातु है - सीस
  98. गैलेना अयस्क है – सीसा का
  99. लेड (सीसा) संचायक बैट्री में प्रयुक्त अम्ल है - सल्फ्यूरिक अम्ल  


Next : विज्ञान गत वर्ष पूछे गए प्रश्न समूह 6 : Click Here
Previous : विज्ञान गत वर्ष पूछे गए प्रश्न समूह 4 : Click Here


No comments:

Post a Comment

Share your feedback with us.

Latest Post

Sports and Their Parameters