March 2, 2023

राजस्थान बजट 2023-24

             राजस्थान बजट जो फरवरी माह में प्रस्तुत किया गया था, के इस भाग में परीक्षा उपयोगी बिन्दुओं पर ही ध्यान दिया गया है| इसमें राजस्थान के बजट से सम्बंधित सभी चर्चित विषय शामिल हैं| ये सभी आपके करंट अफेयर्स से सम्बंधित बिंदु हैं, इसलिए इन्हें ध्यान पूर्वक देख लें |

            जहां तक हो सका है इसमें बजट के सभी विषय शामिल किये गए हैं जो भी विद्यार्थी किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है और उसमें राजस्थान सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स शामिल है तो यह पेज आपके लिए अति महत्वपूर्ण होने वाला है |



एतिहासिक तथ्य : 
  1. राजस्थान राज्य का पहला बजट = 1952 में पेश किया गया था 
  2. परम्परानुसार राज्य का बजट मुख्यमंत्री ही पेश करता है क्योंकि वित्त विभाग उन्ही के पास होता है | किन्तु पहला बजट जब पेश किया तब मुख्यामंत्री “टीकाराम पालीवाल” ने यह बजट पेश नहीं किया |
  3. यह बजट दिग्गज नेता “नाथूराम मिर्धा” ने पेश किया था | ये उस समय राजस्थान के वित्त मंत्री थे |
  4. 23 फरवरी 1952 को पहली विधान सभा का गठन हुआ |
  5. 4 अप्रैल 1952 को पेश किया गया पहला बजट 17.25 करोड़ का था |
राजस्थान बजट वर्ष 2023-24

            राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में अपने मौजूदा कार्यकाल का पाँचवाँ और आखिरी बजट पेश किया। इस वर्ष का बजट ‘बचत, राहत, बढ़त’ की थीम पर आधारित है। 2023 का राजस्थान बजट प्रदेश में पाँच बातों ‘बसों में फ्री यात्रा, 100 यूनिट बिजली, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों को पेंशन व रोजगार भत्ता और नए जिलों व सम्भागों के लिए क्या खास’ को लेकर चर्चा में रहा है। 

राजस्थान बजट 2023-24 के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित है- 'Highlights'
  • 2 लाख 33 हज़ार 988 करोड़ 1 लाख रुपए की राजस्व प्राप्तियाँ अनुमानित है।
  • 2 लाख 58 हज़ार 883 करोड़ 68 लाख रुपए की राजस्व व्यय अनुमानित है।
  • राजस्व घाटा 24 हज़ार 895 करोड़ 67 लाख रुपए अनुमानित है।
  • राजकोषीय घाटा 62 हज़ार 771 करोड़ 92 लाख जो GSDP का 98 प्रतिशत अनुमानित है।

  1. इस बजट में 19 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का ‘महंगाई राहत पैकेज’ की घोषणा की गई है| 
  2. मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना में 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की गई है। 
  3. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रति परिवार बीमा राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा की गई है। 
  4. मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में परिवार की दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख रुपए करने की घोषणा की।
  5. मनरेगा एवं इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना में 125 दिवस प्रतिवर्ष की रोज़गार गारंटी देने की घोषणा की है।
  6. सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को न्यूनतम एक हज़ार रुपए प्रतिमाह पेंशन, हर वर्ष 15 प्रतिशत स्वत: वृद्धि करने की घोषणा की।
  7. गिग वर्कर्स कल्याण बोर्ड की स्थापना एवं 200 करोड़ रुपए का गिग वर्कर्स कल्याण और विकास फंड की घोषणा की।
  8. ‘प्रियदर्शिनी डे-केयर सेंटर योजना’के तहत कामकाजी महिलाओं के शिशुओं की देखभाल, 500 डे-केयर सेंटर्स खोलने की घोषणा की।
  9. बाड़मेर में एक हज़ार 100 मेगावाट का लिग्नाइट आधारित पॉवर प्लांट लगभग 7 हज़ार 700 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित करने की घोषणा की।
  10. राजस्थान को ‘हरित प्रदेश’बनाने के लिये राजस्थान ग्रीनिंग एवं रिब्लिडिंग मिशन शुरू करने की घोषणा की।
  11. प्रत्येक ज़िले में एक-एक लव-कुश वाटिका खोलने की घोषणा की।
  12. 100 करोड़ रुपए राशि का लोक कलाकार कल्याण कोष का गठन व मुख्यमंत्री लोक कलाकर प्रोत्साहन योजना प्रारंभ करने की घोषणा की।
  13. कृषक कल्याण कोष की राशि को 5 हज़ार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 7 हज़ार करोड़ रुपए किया।
  14. जयपुर एवं जोधपुर में 100 करेाड़ रुपए की लागत से जैविक प्रोडक्ट्स स्थापित करने की घोषणा की।
  15. सिरोही में अंजीर का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की।
  16. टोंक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर एपीकल्चर स्थापित किया जाएगा।
  17. 2 हज़ार यूनिट प्रतिमाह तक उपयोग करने वाले समस्त 11 लाख से अधिक किसानों को नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की।
  18. जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्मा स्थापित करने की घोषणा की।

विस्तारानुसार बजट

1. युवाओं के लिए बजट घोषणाएँ
  1. राज्य के सरकारी कॉलेज कैंपस में 100 जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।
  2. राज्य में छात्र-छात्राएँ सरकारी बसों के माध्यम से 75 किलोमीटर तक की निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
  3. स्किल डेवलपमेंट के लिए 100 करोड़ का बजट प्रावधान ।
  4. राज्य में अब छात्राओं के साथ- साथ छात्रों को भी RTE के तहत कक्षा 1 से 12 तक फ्री शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  5. प्रदेश में नई युवा नीति लाई जाएगी। शिक्षा, छात्रवृति और संसाधन पर खर्च बढ़ाकर 200 करोड़ रुपए किया जाएगा।
  6. 500 करोड़ रुपए के युवा कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।
  7. अब कॉन्ट्रैक्ट सर्विस रूल्स में पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। इससे दो लाख संविदाकर्मियों को फायदा होगा।

2. शिक्षा क्षेत्र में घोषणाएँ
  1. सीएम ने राज्य की राजधानी में 300 करोड़ की लागत से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना की घोषणा की।
  2. प्रदेश के तीन जिलों प्रतापगढ़, जालोर एवं राजसमंद में मेडिकल कॉलेज और जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की घोषणा की गई।
  3. जोधपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय तैयार किया जाएगा।
  4. प्रदेश में 1000 इंग्लिश मीडियम स्कूल और खोले जाएंगे।
  5. उदयपुर में दिव्यांग महाविद्यालय की घोषणा।
  6. रिसर्च करने वाले छात्रों को प्रतिमाह 30,000 रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  7. स्कूलों में मिड डे मील के तहत अब रोजाना बच्चों को दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।
  8. राज्य सरकार कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत छात्राओं को 30000 इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन देगी।
  9. 250 करोड़ की लागत से हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे।


3. चिकित्सा और बीमा क्षेत्र में घोषणाएँ 

  1. चिरंजीवी योजना में इलाज के लिए बीमा राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रूपये किया । 
  2. आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों (EWS) के लिए चिरंजीवी योजना के तहत दुर्घटना बीमा राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया।

4. महिलाओं के लिए बजट
  1. राज्य की महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों के किराए में 50 फीसदी की छूट।
  2. सरकार प्रदेश की महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए 5000-5000 रूपये प्रदान करेगी।
  3. महिला उद्यमियों के लिए मासिक भत्ते की घोषणा।

5. आमजन के लिए बजट 
  1. राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए नया कानून लाया जाएगा। 
  2. जिला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। 
  3. राजस्थान में 100 यूनिट तक घरेलू बिजली निःशुल्क दी जाएगी।
  4. उज्जवला योजना के 76 लाख गैस उपभोक्ता परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
  5. सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ा कर 1000 रुपए किया जाएगा।
  6. 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
  7. 20 करोड़ की लागत से नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
  8. मेलों में जाने के लिए श्रद्धालुओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा। कैलादेवी, रामदेवरा, अजमेर दरगाह, पुष्कर, खाटू श्याम, बेणेश्वर धाम,बीकानेर मुकाम धाम के लक्खी मेलों में रोडवेज बसों से जाने पर श्रद्वालुओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

6.  एग्रीकल्चर: राजस्थान के किसानों के लिए बजट 
  1. 11 लाख किसानों को 2000 यूनिट तक फ्री बिजली देने की घोषणा। 
  2. कृषक कल्याण कोष को 5000 करोड़ से बढ़ाकर 7000 करोड़ किया जाएगा।
  3. सानों के लिए सहकारी बैंकों से 3000 करोड़ के ब्याज को ऋण मुक्त कराने की घोषणा ।
  4. राज्य के 60 हजार किसानों को ग्रीन हाउस और अन्य सुविधाओं के लिए 1 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। जोधपुर और जयपुर में ऑर्गेनिक फॉर्म बनाए जाएंगे। 5 हजार किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
  5. एग्रीकल्चर ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को 1000 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
  6. जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के लिए बजट 2023
  7. जयपुर में जेएनवी मीडिया सेंटर एंड हब बनाया जाएगा और पत्रकारों को टैबलेट एवं लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। मीडिया सेंटर में लगे संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा।
  8. जोधपुर और जयपुर में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट ‘माटी’ स्थापित किया जाएगा।
  9. जोधपुर में 10 करोड़ की लागत से प्लेनेटोरियम बनाया जाएगा।
  10. उदयपुर में सलीम दुर्रानी क्रिकेट एकेडमी खोलने की घोषणा।
  11. उदयपुर में एयर कार्गो शुरू किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

Share your feedback with us.

Latest Post

Sports and Their Parameters