_____________Online Study & Resource Centre

2nd Grade Librarian

2nd Grade Librarian

Search This Blog

राजस्थान के लोक देवता

                  जब भी हम लोक देवताओं का जिक्र करते हैं सबसे पहले यही सवाल मन में आता है की ये लोक देवता क्या होते हैं? किन को हम लोक देवता की श्रेणी में रखेंगे? लोक देवताओं की क्या क्या विशेषताएं है ? क्या ये सिर्फ राजस्थान में हो होते है अपितु सम्पूर्ण भारत मे भी हैं? इन्ही सब सवालों के जवाब आज हमें मिलेंगे इस ब्लॉग में।


            राजस्थान से संबंधित विषयों के इस भाग में आप जानेंगे लोक देवता जो बहुत ही मत्वपूर्ण विषय है | जिसके बारे में परीक्षा में अक्सर पूछा ही जाता है | आएये पहले जाने की लोक देवता होते कौन है ?

लोक देवता : इसका तात्पर्य उन महापुरूषों से है जिन्होंने अपने वीरोचित कार्य तथा दृढ आत्मबल द्वारा समाज में सांस्कृतियों मूल्यों की स्थापना, धर्म की रक्षा एवं जन-हितार्थ हेतु सर्वस्व न्यौछावर कर दिया तथा ये अपनी अलौकिक शक्तियों एवं लोक मंगल कार्य हेतु लोक आस्था के प्रतीक हो गये, लोक देवता कहलाए | जैसे गायों की रक्षा हेतु |

                        "धर जातं धरा पलटता , त्रिया देतां ताव,
                          ऐ तीन तिहाड़ा त्याग रा, काई रैंक काई राव || " 

            प्राचीन समय में कुछ ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया, उनमे ऐसा प्रतीत होता था की उनमे देवताओं के अंश है या किसी देवता के अवतार है उन्हें कालान्तर में विभिन्न समुदायों द्वारा पूजनीय मान लिया गया और वे साम्प्रदाय आज भी उन महापुरुषों की पूजा करते है | ये किसी क्षेत्र विशेष से तो संबंध रखते ही हैं साथ मे ये सम्पूर्ण भारत मे भी विद्यमान हैं। इसलिए ये राजस्थान के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी हैं। राजस्थान के प्रमुख लोक देवता की सूची कुछ इस प्रकार है:

सबसे पहले राजस्थान के पांच पीर हमें पता होने चाहियें :

पांच पीर :

        हिन्दू व इस्लाम धर्मी दोनों पूजते हैं |
        प्रचलित दोहा : " पाबू हडबू रामदे मांगलिया मेहा, पांचू पीर पधार ज्यो गोगा जी जेहा ||"
        पांच पीर : गोगाजी, पाबूजी, मेहाजी मंगलिया, हडबू जी सांखला और रामदेव जी तंवर|


1. रामदेवजी

            प्रसिद्ध दोहा : म्हे तो केवल पीर हाँ , थे पीरा रा पीर

            इनका जन्म भाद्रपद शुक्ल 2 / बाबैरी बीज / विक्रम सम्वत 1409 को उंडुकासमेर (बाड़मेर) में हुआ था | रामदेव जी तवंर वंशीय राजपूत थे। ये अर्जुन के वंशज भी कहलाते हैं | इनके पिता का नाम अजमाल जी तंवर, माता का नाम मैणादे व  पत्नी नैतल दे अमरकोट की राजकुमारी थी, जिसके कारण नैतल रा भरतार कहलाये | इनके गुरु का नाम बालिनाथ जी था |

            इनको पीरों के पीर, रामसापीर / रामापीर (मुस्लिमो द्वारा), कृष्ण के अवतार और  रुणिचा रा धणीया कहा जाता है| इनकी ध्वजा, नेजा कहताली हैं, नेजा सफेद या पांच रंगों का होता हैं | बाबा राम देव जी एकमात्र ऐसे लोक देवता थे, जो कवि भी थे। इनकी रचना चैबीस वाणियाँ कहलाती है जिसमें मारवाड़ी भाषा के साथ 24 बोलियों का उल्लेख है।

            इन्होने कामड़ पंथ की स्थपना की। इनके मेघवाल भक्त रिखिया कहलाते हैं | तेरहताली नृत्य कामड़ सम्प्रदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है। रामदेव जी ने मेघवाल जाति की डाली बाई को अपनी बहन बनाया। इनकी फड़ का वाचन मेघवाल जाति या कामड़ पथ के लोग करते है | इनका प्रतीक चिन्ह पगल्ये कहलाते है और इनके पगल्यों की पूजा की जाती है। इन्होने मूर्ती पूजा का विरोध किया | इनके लोकगाथा गीत ब्यावले कहलाते हैं। इनका भजन जागरण जम्मा जागरण कहलाता है | इनके पैदल यात्री जातरू कहलाते हैं | इनका घोडा नीला घोडा कहलाता है |

            राम देव जी का मेला भाद्र शुक्ल दूज से भाद्र शुक्ल एकादशी तक भरता है। यह साम्प्रदायिक सद्भावना का मेला है | मेले का प्रमुख आकर्षण तरहताली नृत्य (पादरला (पाली) से शुरुआत हुई) होता हैं। मांगी बाई (उदयपुर) तेरहताली नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यागना है। इन्होने मूर्ती पूजा का विरोध किया |

            प्रमुख स्थल : 
                    रामदेवरा (रूणिचा), पोकरण तहसील (जैसलमेर)
                                -    निर्माण 1931 में महाराजा गंगासिंह द्वारा करवाया गया |
                    छोटा रामदेवरा (राजकोट-गुजरात )
                    सुरताखेड़ा (चित्तोड़)
                    बिराठिया (अजमेर)
                    मसूरिया पहाड़ी मंदिर (जोधपुर)
                    खुन्दियास मंदिर (अजमेर)

2. गोगा जी

            प्रसिद्ध कहावत : गाँव गाँव खेजड़ी, गाँव गाँव गोगो

            गोगा जी जन्म भाद्रपद कृष्ण नवमी (गोगानवमी) / विक्रम सम्वत 1003 को  ददरेवा  (जेवरग्राम) राजगढ़ तहसील(चुरू) में हुआ था | इनके पिता का नाम जेवर सिंह चौहान व माता बाछलदे थी | इनकी पत्नी केलमदे जो पाबूजी की भतीजी थी जो सरियल से थी | इनके गुरु का नाम गुरु गौरखनाथ था | इनके घोड़े का नाम गोगा बापा नीले रंग का था |

            गोगा जी की समाधि गोगामेड़ी, नोहर तहसील (हनुमानगढ) में है। गोगामेंडी का निर्माण “फिरोज शाह तुगलक” ने करवाया। गोगा मेडी (मेडी गोगा जी के मंदिर को कहा जाता है) का आकार मकबरेनुमा हैं। धुरमेडी के मुख्य द्वार पर बिस्मिल्लाह अंकित है। वर्तमान स्वरूप (पुनः निर्माण) महाराजा गंगा सिंह नें कारवाया। इनका विशाल मेला भाद्र कृष्णा नवमी (गोगा नवमी) को गोगामेड़ी गाँव में भरता है।  इनकी शीर्ष मेडी (ददेरवा) तथा घुरमेडी-(गोगामेडी), नोहर मे  प्रमुख स्थल हैं। गोगाजी की ओल्डी(झोंपड़ी) सांचैर (जालौर) में है।

            लोग इन्हें सांपों के देवता, जाहरपीर/जीन्दापीर (यह नाम महमूद गजनवी द्वारा दिया गया) व गौ रक्षक देवता के नाम से भी पुकारते हैं। इनके थान खेजड़ी वृक्ष के नीचे होते है। इनके मेले के साथ-साथ राज्य स्तरीय पशु मेला भी आयोजित होता है। यह पशु मेला राज्य का सबसे लम्बी अवधि तक चलने वाला पशु मेला है। इनके भक्त सांकल लोकनृत्य व लोकगीतों में डेरू नामक वाद्य यंत्र का प्रयोग करते है। किसान खेत में बुआई करने से पहले गोगा जी के नाम से राखड़ी हल तथा हाली दोनों को बांधते है।

नोट : कबंध युद्ध - शीश काटने के बाद भी लड़ा गया युद्ध 

3. पाबु जी

            पाबु जी का जन्म संवत 1313 में जोधपुर ज़िले में फलौदी के पास कोलूमंड गाँव में हुआ था। इनका सम्बन्ध मारवाड़ के राठोड वंश से था | इनके पिता का नाम धांधलजी राठौड़ (इनके वंशज धान्धलोत राठौड़ कहलाए) व माता कमलादे (अप्सरा) थी | इनकी पत्नी सुप्यारदे / फूलांदे जो सूर्पनखा की अवतार थी और अमरकोट की राजकुमारी थी | इनकी घोड़ी का नाम केसर कालमी (देवल चारणी) था | राजस्थान में सर्वप्रथम ऊंट पाबूजी लेकर आये थे अपनी भतीजी के विवाह में दहेज हेतु अपने मित्र हरमल रैबारी से जो श्रीलंका के रहने वाले थे |

                    वंश क्रम :     राव सिहा => आस्थान => धांधल => पाबु जी

            इनके उपनाम : ऊँटों के रक्षक देवता, प्लेग रक्षक देवता, लक्ष्मण का अवतार, पाबू भालालां, कम्धजिया राठौड़, भुरज्याला, बायीं और झुकी हुई पग के देवता, गौ रक्षक देवता, रैबारी/चारण व नायक जाती के आराध्य देवता |

            देवल चारणी की गायों की रक्षा करते हुए वीर-गति को प्राप्त हुए। इसलिए इन्हें गायों, ऊंटों के देवता के रूप में मानते है। पशु के बीमार हो जाने पर ग्रामीण पाबूजी के नाम की तांती (एक धागा) पशु को बाँध कर मन्नत माँगते हैं। और ऊंट के बीमार हो जाने पर इनकी फड़ का वाचन नायक जाती के भोंपों द्वारा किया जाता है | फड़ के वाचन के समय रावणहत्था नामक वाद्य यंत्र उपयोग में लिया जाता है। 

            पाबु जी के लोकगीत पावड़े कहलाते है जिसमें माठ वाद्य का उपयोग होता है व धणी र वाचना का वाचन में सारंगी वाद्य का उपयोग होता है|  पाबु जी की फड़ राज्य की सर्वाधिक लोकप्रिय फड़ है | पाबु जी का प्रतीक चिन्ह हाथ में भाला लिए हुए अश्वारोही है। 

            ढेंचूं (फलौदी, जोधपुर) : इस स्थान पर पाबूजी जायल के राजा जींदराव खींची से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे | फिर इनके भतीजे झरड़ा जी ने जींदराव खींची को मारकर बदला लिया |

            इनका मंदिर कोलूमंड (फलौदी, जोधपुर) में चैत्र अमावस्या को मेला लगता है | मेहर जाती के मुस्लिम इनकी पूजा करते हैं | इनकी आराधना में थाली नृत्य किया जाता है | 

            पाबु जी  से सम्बंधित साहित्य : 
                        
पाबु प्रकाश (इनकी जीवनी) = आंशिया मोड़ जी द्वारा रचित
                        पाबूजी रा छंद = बीठू महा द्वारा रचित 
                        पाबू बत्तीसी  = रामनाथ कविया द्वारा रचित 
                        पाबूजी री वात = लक्ष्मी कुमारी चुण्डावत द्वारा रचित 

4. हरभू (हडबू) जी

            प्रचलित दोहा : "हड्भू जी सांखला हरदम हाजिर गाँव बेंगटी मांही, दूजी देह म्हारी मानज्यो हाँ मौसेरा भाई ||"

            हरभू जी का जन्म स्थान भूण्डेल (नागौर) में है। सांखला राजपूत परिवार से जुडे हुए थे इसलिए इनके इष्ट देवता/अराध्य देव हैं | रामदेवी जी के मौसेरे भाई थे। इनके गुरू का नाम बालीनाथ जी था। इनके ही कहने पर इन्होने सस्त्रों का त्याग कर शास्त्रों को अपनाया | ये शकुन शास्त्र के ज्ञाता थे।

            इनका मंदिर बेंगटी ग्राम (फलौंदी-जोधपुर) में है। इनके मंदिर में बैलगाड़ी की पूजा होती है| 

            मण्डोर को मुक्त कराने के लिए हरभू जी ने राव जोधा को कटार भेट की थी। मण्डोर को मुक्त कराने के अभियान में सफल होने पर राव जी ने वेंगटी ग्राम हरभू जी को अर्पण किया था।

5. मेहा जी

            इनका जन्म तापू गाँव जोधपुर में हुआ | इनके पिता का नाम कीतू करनोत व मात मायाड दे थी | इनका सम्बन्ध गुहिल राजवंश से है | इनके घोड़े का नाम किरड़ काबडा था | 

            मांगलिया राजपूतों के ईष्ट देव थे। इनका मुख्य मंदिर बापणी गांव (जोधपुर) में स्थित है व मेला भाद्रपद कृष्ण अष्टमी (कृष्ण जन्माष्टमी) को भरा जाता है। इनके मंदिर के पुजारी को भोपा कहा जाता है जो जो राजपूत जाति के होते हैं |

            गायों की रक्षा करते हुए राणागदेव भाटी शासक से लड़ते हुए बलिदान दिया | 

6. वीर तेजा जी

            इनका जन्म माघ शुक्ला चतुर्दशी वि.स. 1074 में खरनाल (नागौर) के धौल्या गोत्र जाट वंश में  हुआ। इन्हें जाटों का अराध्य देव कहते है। इनकी माता का नाम राजकुंवरी व पिता ताहड़ जी थे | इनकी बहन का नाम राजल (बुन्गरी माता) था | इनकी घोड़ी का नाम लीलण (सिणगारी) थे | तेजाजी का विवाह पनेर नरेश रामचन्‍द की पुत्री पैमल से हुआ था | 

            इनके उपनाम : जाटों का अराध्य देव, कृषि कार्यो का उपकारक देवता, गायों का मुक्ति दाता, काला व बाला का देवता, सांपो के देवता, वचन सिद्ध देवता। अजमेर में इनको धोलियावीर के नाम से जानते है। इनका प्रतीक चिन्ह "हाथ में तलवार लिए अश्वारोही" है। सहरिया जनजाति के घरों में इनका थान होता है | 

            इनका कार्यक्षेत्र हाडौती क्षेत्र रहा है। तेजाजी अजमेर क्षेत्र में लोकप्रिय है। 

            खरनाल (नागौर) में इनका मुख्य मंदिर है | इनके पुजारी घोडला कहलाते है। बांसी दुगारी (बूंदी) इनका पवित्र स्थल व कर्मा भूमि है | सैंदरिया में तेजाजी को नाग देवता ने डसा था। सुरसरा (किशनगढ़ अजमेर) में तेजाजी वीर गति को प्राप्त हुए। पेमल की सहेली लाछां गुजरी की गायों को मेर के मीणाओं से छुडाने के लिए संघर्ष किया व वीर गति को प्राप्त हुए। भावन्ता (नागौर) में भी इनका पवित्र स्थल है |

            परबतसर (नागौर) में ” भाद्र शुक्ल दशमी (तेजा दशमी) ” को इनका मेला आयोजित होता है।तेजाजी के मेले के साथ-साथ राज्य स्तरीय वीर तेजाजी पशु मेला आयोजित होता है। इस मेले से राज्य सरकार को सर्वाधिक आय प्राप्त होती है। 2011 में तेजा जी पर डाक टिकेट जारी की गयी थी | 

7. देवनारायण जी

            इनका जन्म मालासेरी गाँव, आशीन्द (भीलवाडा) में हुआ। इनका बचपन का नाम उदयसिंह थान था | इनके पिता का नाम संवाई भोज एवं माता साढू खटाणी थी । इनका विवाह राजा जयसिंह (मध्यप्रदेष के धार के शासक) की पुत्री पीपलदे से हुआ। इनके घोडे़ का नाम लीलागर था।

            गुर्जर जाति के आराध्य देव है। गुर्जर जाति का प्रमुख व्यवसाय पशुपालन है। देवनारायण जी विष्णु का अवतार माने जाते है। इन्हें चमत्कारी लोक पुरूष, राज्य क्रान्ति का जनक, इंटों का स्वामी (इंट व नीम के पत्ते चढ़ाए जाते हैं), वैज्ञानिक व चिकित्सक देवता जैसे उपनामों से पूजा जाता है | इनकी फड राज्य की सबसे लम्बी गाथा वाली, सबसे पुरानी, सर्वाधिक चित्रांकन (इसमें सर्प व घोड़ी को हरे रंग से दरसाया गया है) फड़ है। फड़ वाचन के समय “जन्तर” नामक वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाता है। इनकी 

            मुख्य मेंला भाद्र शुक्ल सप्तमी को भरता हैं। इनके मत्वपूर्ण स्थान में सवाई भोज मंदिर (आशीन्द ) भीलवाडा में व देव धाम (इस स्थान पर सर्वप्रथम देवनारायणजी ने अपने शिष्यों को उपदेश दिया था।) जोधपुरिया (टोंक) में है। अन्य स्थानों में देवमाली मंदिर ब्यावर अजमेर व देवडूंगरी मंदिर (निर्माण मेवाड़ के राणा सांगा ने करवाया) चित्तोड़ में है |

            1992 में भारत सरकार द्वारा इनकी फड़ पर 5 रु का टिकट भी जारी किया जा चुका हैें |

8. देवबाबा जी

            इनका जन्म नगला जहाज (भरतपुर) में हुआ व इनका प्रसिद्ध मंदिर भी यहीं पर बना हुआ है | इनका मेला भाद्र शुक्ल पंचमी को भरा जाता है। ये गुर्जर जाति के आराध्य देव है। इन्हें ग्वालों का पालन हारा के उपनाम से भी पूजा जाता है।

9. वीर कल्ला जी राठौड़

            इनका जन्म सामियाना गाँव, मेडता (नागौर) में हुआ। इनके पिता का नाम अचलसिंह / आससिंह व माता स्वेत कँवर थी | इनकी पत्नी वाग्गड़ देश की राजकुमारी कृष्णा थी | इनके गुरु का नाम योगी भैरवनाथ था और कुलदेवी नागनेच्या माता थी | इनको शेषनाग का अवतार, कमधज,  चार भुजाओं वाले देवता जैसे उपनामों से पूजा जाता है | मीरा बाई इनकी बुआ थी।

            24 फरवरी 1568 ई. में चित्तौडगढ़ के तृतीय साके के दौरान अकबर से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। चित्तोडगढ़ के भैरव पोल के निकल इनकी चार खम्बों की छतरी है | 

            इनकी मुख्य पीठ रणेला (चित्तोड़) में है जहां आश्विन शुक्ल नवमी को मेला भरा जाता है | इनके मंदिर के पुजारी को "किरणधारी" कहा जाता है | इन्हें योगाभ्यास और जड़ी-बूटियों का ज्ञान था।दक्षिण राजस्थान में वीर कल्ला जी की ज्यादा मान्यता है।

10. मल्ली नाथ जी

            इनका जन्म तिलवाडा (बाडमेर) में हुआ। इनके पिता का नाम रावल सलखा व माता जाणीदे था | इनकी पत्नी रानी रूपादे थी | रानी रूपादे का मंदिर मालाजाल बाड़मेर है |

            इनका मेला चैत्र कृष्ण एकादशी से चैत्र शुक्ल एकादशी तक लूणी नदी के किनारे तिलवाड़ा (बाड़मेर) नामक स्थान पर भरता हैं। यह मेला मल्लीनाथजी के राज्याभिषेक के अवसर से वर्तमान तक आयोजित हो रहा हैं। इस मेले के साथ-साथ पशु मेला भी आयोजित होता है। यहाँ विशेषतः थारपारकर व कांकरेज नस्ल का व्यापार होता है। यह देसी महीनों के अनुसार सर्वप्रथम आयोजित होने वाला पशु मेला है | 

            बाड़मेर का गुड़ामलानी नामक जगह का नामकरण मल्लीनाथजी के नाम पर ही हुआ हैं।

11. डूंगजी- जवाहर जी

            इनका वस्वस्त्विक नाम डूंगर सिंह व जवाहर सिंह है | इनका जन्म पाटोदा गाँव सीकर में हुआ | 

            इन्हें 1857 की क्रान्ति का देवता कहा जाता है | ये अमीरों व अंग्रेजों से धन लूट कर गरीब जनता में बांट देते थे। इन्हें राजस्थान का रॉबिनहुड कहा जाता है | शेखावटी क्षेत्र के लोकप्रिय देवता हैं।

नोट : राजस्थान में लूट करने वाले लोग धाडवी कहलाते हैं | 

12. बिग्गा जी/वीर बग्गा जी

            इनका जन्म जांगल प्रदेश (बीकानेर) में रिडी गाँव के जाट परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम रावमोहन व माता का नाम सुलतानी है | जाखड़ समाज के कुल देवता माने जाते है। मुस्लिम लुटेरों से गाय छुडाते समय वीरगति को प्राप्त हुए इसलिए इन्हें गौ रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है।

            इनका प्रसिद्ध मंदिर बिग्गा गाँव बीकानेर में भरा जाता है | 

13. पंचवीर जी

            शेखावटी क्षेत्र के लोकप्रिय देवता और शेखावत समाज के कुल देवता है। अजीतगढ़ (सीकर) में इनका प्रसिद्ध मंदिर है।

14. पनराज जी

            इनका जन्म नगा ग्राम (जैसलमेर) में हुआ। इनका सम्बन्ध क्षत्रिय परिवार से था |

            काठौड़ी ग्राम के ब्राह्मणों की गाय छुडाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इनका मंदिर पनराजसर (जैसलमेर) में है। इनको जैसलमेर क्षेत्र के गौरक्षक देवता के रूप में पूजते है।

15. मामादेव जी

            इन्हें बरसात के देवता के रूप में पूजा जाता है। ये पश्चिमी राजस्थान के लोकप्रिय देवता है। इनके मंदिरों में मूर्ति के स्थान पर लकड़ी के बनें तौरण होते है। इनको खुश करने के लिए भैंसे की बली दी जाती है।

16. इलोजी जी

            इन्हें छेडछाड़ वाले देवता के रूप में पूजा जाता है | जैसलमेर पश्चिमी क्षेत्र में लोकप्रिय हैं | पश्चिमी राजस्थान में बाँझपन मिटाने के लिए इनकी पूजा की जाती है |

            इनका प्रसिद्ध मंदिर इलोजी (जैसलमेर ) में है। चैत्र कृष्ण 1 या धुलंडी के दिन बाड़मेर में इनकी सवारी निकाली जाती है |

17. तल्लीनाथ जी / वीर फत्ता जी 

            इनका जन्म सांथू गांव (जालौर) में हुआ व वास्तविक नाम गागदेव राठौड़ था। इन्होने शेरगढ (जोधपुर) ढिकान पर शासन किया था । 

            इनके गुरु का नाम जलन्धरनाथ (जालन्धर नाथ ने ही गागदेव को तल्लीनाथ का नाम दिया था) था | पंचमुखी पहाड़ जो पांचोटा / सांथू ग्राम (जालौर) के पास है इस पर घुडसवार के रूप में इनकी मूर्ति स्थापित है। इनके मंदिर परिसर को "ओरण" कहा जता है | सांथू गांव में प्रतिवर्ष भाद्रपद सुदी नवमी को मेला लगता है।

18. भोमिया जी

            भूमि / ग्राम  रक्षक देवता के रूप में गांव-गांव में पूजे जाते है।

19. केसर कुवंर जी

            गोगा जी के जयेष्ट पुत्र थे | इनके थान / खेजड़ी पर सफेद ध्वजा फहराते है। इन्हें साँपों का रक्षक देवता भी कहते हैं | इनका मंदिर खेजड़ी वृक्ष के निचे होता है |

20. झरड़ा जी 

            इनके पिटा का नाम बूडोजी था | ये पाबूजी के भतीजे थे | इन्होने जिन्दराव को मारकर पाबूजी की ह्त्या का बदला लिया था |

            इनके प्रमुख मंदिर कोलूमंढ, जाजवा (बाड़मेर ) में रूपनाथ जी का व कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में बाबा बालकनाथ जी का है |

21. खाकल देव उदयपुर के निवासी थे |

22. आलम जी लोक देवता का वास्तविक नाम जैतमलोत राठोड है | 

23. खेत्रपाल जी को क्षेत्र रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है |

24. भूरिया बाबा 

            ये मीणा जनजाति के आराध्य देवता हैं | इनका मेला गोत्मेस्वर (प्रतापगढ़) सूकड़ी नदी के दायें किनारे की ओर भरा जाता है |

25. आदिवासीयों के लोक देवता घोडा बावसी हैं |

26. हरिराम बाबा 

            इन्हें साँपों के रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है | इनका मंदिर झोरडा गाँव नागौर में है | इनके मंदिर में साँपों की बाम्बी की पूजा होती है | इनका प्रतीक चिन्ह "चरण कमल" है | इनका मेला भाद्रपद शुक्ल पंचमी को भरा जाता है |

            

इस भाग में उल्लेखित लोक देवता की सम्पूर्ण जानकारी परीक्षानुसार है | यदि कोई त्रुटी नजर आये तो अवगत करायें ताकि उसमे सुधार किया जा सके |




Share:

राजस्थान के प्रमुख लोक नृत्य || Folk Dance of Rajasthan

 


            राजस्थान राज्य कला व संस्कृति से भरपूर है, इसीलिए यहाँ की संकृति अभी राज्यों से निराली है | राजस्थान में अलग अलग जगहों पर अलग अलग अवसरों पर अलग अलग नृत्य किये जाते है | मौसम के आगमन, बच्चे के जन्म, विवाह व अन्य बहुत सारे विवाहों को मनाने के लिए जिन नृत्यों का प्रदर्शन किया जाता है, उन्हें हम लोक नृत्य के नाम से जानते है। 

            आपको जानकारी दें की राजस्थानी लोक नृत्य ऊर्जा से भरपूर हैं | इनमें कुछ नृत्य केवल पुरुषों, कुछ नृत्य केवल महिलाओं व कुछ स्त्री-पुरुष दोनों द्वारा किये जाते है | इनमें गीत के साथ साथ वाध्ययंत्रों का प्रयोग किया जाता है | 

विशेष बिंदु :

  • भरतमुनि को भारतीय इतिहास में भारतीय संगीत नृत्य तथा लोक नृत्य का जनक माना जाता है | 
  • इनके नृत्य पर नाट्य शास्त्र ग्रन्थ लिखा गया है |
  • शास्त्रीय नृत्य : जिनका उल्लेख शास्त्र में हो | भारत में कुल 8 शास्त्रीय नृत्य है |
  • कत्थक शास्त्रीय नृत्य : यह राजस्थान / उत्तर भारत का एकमात्र शास्त्रीय नृत्य है | कत्थक नृत्य की शुरुआत जयपुर घराने से मानी जाती है |
  • जयपुर में कत्थक नृत्य की शुरुआत भानु जी ने की |
  • जयपुर में कत्थक नृत्य हिन्दू शैली पर आधारित होता है |
  • कत्थक का आधुनिक घराना या वर्तमान घराना लखनऊ (UP) है|
  • लखनऊ में कत्थक नृत्य की शुरुआत अवध के नवाब वाजिद अलीशाह के काल में हुई |
  • लखनऊ घरां मुस्लिम शैली पर आधारित है |
  • वर्तमान में प्रसिद्ध कलाकार : बिरजू महाराज 
  • कत्थक नृत्य पौराणिक कथाओं पर आधारित होता है इसका दूसरा नाम मंगलमुखी होता है |
राजस्थान में लोक नृत्य को चार भागों में बांटा गया है :
1. क्षेत्रीय नृत्य
2. सामाजिक व धार्मिक नृत्य 
3. जनजातीय नृत्य
4. व्यावसायिक नृत्य

क्षेत्रीय नृत्य

1. ढोल नृत्य 
            यह जालौर का प्रसिद्ध नृत्य है | यह नृत्य संचालिया सम्प्रदाय द्वारा किया जाता है |इसमें शामिल चार जातियां हैं : ढोली, भील, माली, सांसी | इस नृत्य को भूतपूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास ने पहचान दिलाई | यह नृत्य ढोल की थाकना शैली पर आधारित है | विशेष रूप से यह शादी के अवसर पर पुरुषों द्वारा किया जाने वाला समूह-नृत्य है।

2. डांग नृत्य
            यह नृत्य  नाथद्वारा (राजसमंद) का प्रसिद्ध नृत्य है | विशेष रूप से यह  होली के अवसर पर किए जाने वाला नृत्य है।

3. बिंदौरी नृत्य
            यह नृत्य झालावाड़ क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है | विशेष रूप से यह होली व विवाह के अवसर पर पुरुषों द्वारा किया जाने वाला समूह- नृत्य है।

4. बमरसिया नृत्य 
            यह नृत्य भरतपुर क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है | यह नृत्य होली के आस पास फसल को काटने की ख़ुशी में किया जाता है | इस नृत्य में बम नामक वाद्ययंत्र का प्रयोग किया जाता है | इस नृत्य के समय रसिया गीत गाया जाता है |

5. नाहर नृत्य 
            यह नृत्य मांडल (भीलवाड़ा) क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है | इस नृत्य में पुरुषों द्वारा शेर की वेशभूषा में स्वांग किया जाता है। इस नृत्य की शुरुआत शाहजहाँ के मंडल आने पर हुई |

6. मछली नृत्य 
            यह नृत्य बाड़मेर क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है | इस नृत्य की शुरुआत हंसी ख़ुशी के साथ व समापन दुःख के साथ किया जाता है |

7. खारी नृत्य 
            यह नृत्य अलवर क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है | यह दुल्हन की विदाई के समय उनकी सहेलियों द्वारा किया जाता है |

8. चारकुला 
            यह नृत्य भरतपुर,अलवर क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है | यह नृत्य महिलाएं  सिर पर बर्तन/घड़ा के ऊपर दीपक जलाकर करती है।

9. पेजण नृत्य
            यह नृत्य वागड़ (डूंगरपुर, बांसवाड़ा) क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है | विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर किया जाता है।

10. कच्छी घोड़ी नृत्य 
            यह शेखावाटी तथा नागौर क्षेत्र में किया जाने वाला पुरुष प्रधान नृत्य है | इसमें नृतक बांस की कच्छी घोड़ी बनाकर दुल्हे के रूप में नृत्य करता है | दो पंक्तियों में चार चार पुरुषों द्वारा यह नृत्य किया जाता है | इस नृत्य के समय फूल की पंखुड़ियों के खुलने तथा जोड़ने की प्रक्रिया सा प्रतीत होता है |
            इस नृत्य के समय ढोल व झांझ वाद्ययंत्र के साथ लसकरिया गीत गाये जाते हैं | इस नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार झवंरमल गहलोत(जोधपुर) व गोविन्द पारिक (निवाई, टोंक) हैं | 

11. गीदड़ नृत्य
            यह शेखावाटी क्षेत्र में होली के अवसर पर होली से पूर्व डांडा रोपण से होली के सप्ताह भर बाद तक पुरुषों द्वारा किया जता है।

12. चंग नृत्य 
            यह शेखावाटी क्षेत्र में किया जाता है और यहाँ इसे धमाल कहा जाता है | होली के अवसर पर पुरुषों के समूह में चंग वाद्ययंत्र के साथ किया जाने वाला नृत्य है। इस नृत्य के समय फाग गीत गाये जाते हैं |

13. कबूतरी नृत्य - चुरू क्षेत्र

14. जिंदाद नृत्य - शेखावाटी क्षेत्र

15. लूर/ल्हूर नृत्य - झुंझुनू का अत्यधिक अश्लील नृत्य है |


सामाजिक व धार्मिक नृत्य

1. घूमर नृत्य 
            यह मारवाड़, जयपुर का लोकप्रिय नृत्य है | यह राजस्थान का लोक नृत्य है इसलिए इसे नृत्यों का सिरमोर कहा जाता है | यह राजस्थान के लोक नृत्यों की  आत्मा है। इसे राजवाड़ी नृत्य कहा जाता है |
    
        यह मांगलिक अवसरों पर महिलाओं द्वारा किया जाता है | इसका सर्वाधिक प्रचलन गणगौर के उत्सव पर होता है | घूमर नृत्य की ले तथा गीत 'सवाई' कहलाती है | घूमर नृत्य 'कहर की ताल' पर किया जाता है |
            यह अत्यधिक धीमी गति के साथ व नजाकत से अंगों का संचालन करते हुए किया जाता है |

2. अग्नि नृत्य
            यह कतरियासर (बीकानेर) का प्रसिद्ध नृत्य है | बीकानेर के जसनाथी सम्प्रदाय के अनुयायियों द्वारा फतै-फतै के उद्‌घोष के साथ जलते अंगारोंं पर किया जाता है। इसमें अंगारों के ढेर को धूना व नृतक को नचनिया कहा जाता है | बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने इस नृत्य को शरण दी | 

3. डांडिया नृत्य - यह मारवाड़ का प्रसिद्ध नृत्य है जिसे नवरात्रों के अवसर पर महिलाओं द्वारा किया जाता है |

4. थाली नृत्य - पाबूजी

5. सांकल नृत्य - गोगाजी 

6. तेजा नृत्य - तेजाजी

7. घुटक्कण नृत्य - कैला मैया

8. तेरहताली नृत्य 
            यह नृत्य बाड़मेर, जैसलमेर, डीडवाना (नागौर) का प्रसिद्ध नृत्य है | इस नृत्य का उद्गम पादरला गाँव (पाली) से है | रामदेव जी की आराधना में कामड़ जाती की महिलाओं द्वारा 13 मंजिरे (9 दायें पैर, 2 कलाई, 2 कोहनी पर) तथा 13 ताल के साथ किया जाता है | इसका प्रमुख वाद्ययंत्र तन्दुरा (चौतारो) है |
            यह एकमात्र ऐसा नृत्य है जो बैठकर किया जाता है | इस नृत्य को महाराजा गंगा सिंह जी ने शरण दी थी | इसके प्रसिद्ध कलाकार मांगीबाई, मोहनी, नारायणी, रामीबाई व लक्ष्मणदास कामड़ हैं | 

 व्यावसायिक नृत्य

1. भवाई नृत्य
            यह नृत्य भवाई जाति में सर्वाधिक लोकप्रिय है | इस नृत्य में अंगो के संचालन के साथ चमत्कारी क्रियाएं की जाती हैं | इस नृत्य के जनक ब्यावर (केन्कड़ी) के बागोजी जाट व नागोजी जाट थे | 
            इसमें कलाकार सिर पर 7-8 मटके रखकर कलात्मक अदाकारियाँ करता है। भवाई में वोरा-वोरी सूरदास, शंकरिया, ढोला-मारू, आदि प्रसंग होते हैं। इसके प्रसिद्ध कलाकार पुष्पा व्यास (पहली महिला नृतक), अस्मिता काला (155 घड़े सिर पर रखकर किया), श्रेष्ठा सोनी (लिटिल वंडर), रूप सिंह राठोड, रेखा शर्मा, तारा शर्मा आदि हैं |

2. कालबेलिया
            यह नृत्य कालबेलिया जाती में प्रचलित है | यह राजस्थान में सर्प पकड़ने वाली जाती है | गुलाबो ने कालबेलिया नृत्य को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई। इस जनजाति का मुक्य वाद्ययंत्र बीन/पूंगी है | 
            यह नृत्य राजस्थान का एकमात्र ऐसा नृत्य है जिसे UNESCO (पेरिस) की विश्व धरोहर सूची में 2010 में शामिल किया गया है | आमेर के निकट हाथी गाँव में इसका ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है |
            इसके प्रसिद्ध कलाकारों में गुलाबो (पद्मश्री), कंचन सपेरा, लीला सपेरा, कमली, राजकी आदि शामिल हैं |
इस जाती के मुख्यतः चार नृत्य हैं (Trick : बाई पास) :

  • बागड़िया नृत्य – स्त्रियों द्वारा भीख मांगते समय किया जाता है |
  • इण्डोणी नृत्य – स्त्री पुरुषों द्वारा पूँगी व खंजरी वाद्य पर किया जाने वाला वृताकार नृत्य जो इण्डोणी गीत के साथ किया जाता है | यह एक कपल डांस या युगल नृत्य है |
  • पणिहारी नृत्य – पणिहारी गीत के साथ युगल-नृत्य।
  • शंकरिया नृत्य –  कालबेलियों का आकर्षक प्रेमकथा आधारित युगल-नृत्य। गुलाबो इसकी प्रसिद्ध नृत्यांगना है | 


जनजातीय नृत्य

1. गरासिया

  • वालर नृत्य – यह गरासिया जाती का प्रमुख नृत्य है | यह नृत्य बिना किसी वाद्य यंत्र के स्त्री-पुरुषों द्वारा दो अर्द्धवृतों में धीमी गति से किया जाता है।
  • कूद नृत्य – गरासिया स्त्री-पुरुषों द्वारा तालियों की ध्वनि पर बिना वाद्य यंत्र का नृत्य।
  • जवारा नृत्य – होली दहन के समय पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य।
  • लूर नृत्य – लूर गौत्र की स्त्रियों द्वारा वधू पक्ष से रिश्ते की मांग करने का नृत्य।
  • मोरिया नृत्य – विवाह के अवसर पर पुरुषों का समुह नृत्य।
  • मांदल नृत्य – मांगलिक अवसरों  पर स्त्रियों का वृताकार नृत्य।
  • रायण नृत्य – मांगलिक अवसरों पर पुरुषों का नृत्य।
  • गौर नृत्य– गणगौर पर स्त्री-पुरुषों का सामूहिक नृत्य।
2. भील
  • गवरी(राई) नृत्य - यह नृत्य भीलों का मुख्य नृत्य है और मेवाड़ क्षेत्र में सर्वाधिक प्रचलित है | यह शिव पार्वती को समर्पित है | इसे लोक नाट्यों का सिरमौर कहा जाता है | यह शिव व भस्मासुर की कथा पर आधारित है। गवरी उत्सव पार्वती की आराधना में 40 दिन चलता है।  शिव को पुरिया और मसखरे को कुटकुड़िया कहा जाता हैं।
  • नेजा नृत्य – होली अवसर पर भील पुरुषों द्वारा किया जाता है।
  • हाथीमना नृत्य – विवाह के अवसर भील पुरुषों द्वारा बैठकर किया जाता है।
  • युद्ध नृत्य – दो दलों द्वारा युद्ध का अभिनय करते हुए किया जाता है जिसमें युद्ध की क्रियाएं जैसा होता है।इस नृत्य के समय भीलों का रणघोष फाईरे फाईरे किया जाता है | वर्तमान में राज्य सरकार ने इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया |
  • द्विचक्री नृत्य – विवाह वह मांगलिक अवसरों पर पुरुष बाहरी वृत और महिलाएं अंदर के  वृत में नाचती है।
  • घूमरा नृत्य – मांगलिक अवसरों पर भील महिलाओ द्वारा ढोल व थाली पर किया जाने वाला नृत्य।
  • गैर नृत्य – होली के अवसर पर भील पुरुषों द्वारा किया जाने वाला सामूहिक वृताकार नृत्य।
3. कथोड़ी
  • मावलिया नृत्य – नवरात्रों में उदयपुर के कथोड़ी पुरुषों द्वारा किया जाने वाला समूह नृत्य।
  • होली नृत्य – होली के अवसर पर कथौड़ी  महिलाओं द्वारा किया जाने वाला समुह नृत्य।

4.सहरिया (जंगली)

  • शिकारी नृत्य –  बाँरा जिले के सहरिया पुरुषों द्वारा शिकार का अभिनय करते हुए किया जाता है। राज्य सरकार ने इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया है |
  • लहँगी नृत्य – सहरिया पुरुषों का सामूहिक नृत्य है।
  • इंद्रपरी नृत्य - इस नृत्य के समय मुखौटा पहना जाता है |
  • झेला नृत्य - फसल को काटने की ख़ुशी में किया जाने वाला नृत्य है |
  • सांग नृत्य 

    5. कंजर
    • चकरी नृत्य – यह हाड़ौती क्षेत्र में प्रसिद्ध है। कंजर बालाओ (कुंवारी कन्या) द्वारा अत्यधिक तेज गति से किया जाने वाला चक्राकार नृत्य है | इसके प्रसिद्ध कलाकारो में शान्ति, फुलवा व फिलमा है |
    • धाकड़ नृत्य – कंजरो द्वारा झाला पाव की विजय की खुशी में किया जाने वाला युद्ध नृत्य।
    6. गुर्जर
    • चरी नृत्य – किशनगढ़ (अजमेर) क्षेत्र में गुर्जर महिलाएं मांगलिक अवसरों पर सिर पर चरी बर्तन से दीपक जलाकर नृत्य करती है फलकूबाई प्रसिद्ध चरी नृत्यांगना है।
    7. मेव
    • रणबाजा व रतवई नृत्य – यह अलवर क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है | स्त्री-पुरुषों द्वारा मिलकर मांगलिक अवसरों पर किया जाता है | मेव स्त्रियां सिर पर इण्डोणी व खारी नृत्य करती है और पुरुष अलगोजा व टामक बजाते है। यह अलवर क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है |

    राजस्थान के अन्य नृत्य 

    1. झूमर नृत्य - हाडोती का प्रसिद्ध नृत्य जिसे स्त्रियों द्वारा त्योहारों व मांगलिक अवसरों पर किया जाता है।
    2. घुड़ला नृत्य- मारवाड़ क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य जिसमें लड़कियाँ नाचती हुई घर-घर तेल मांगती है।
    3. बम नृत्य - भरतपुर, अलवर क्षेत्र में होली पर ढ़ाईं-तीन फुट ऊंचे नगाड़े पर पुरुषों द्वार किया जाने वाला समुह-नृत्य है।
    4. लांगुरिया नृत्य - करौली में कैला देवी के मेले में किया जाने वाला नृत्य।
    5. सूकर नृत्य – यह नृत्य दक्षिण राजस्थान में सूकर देवता का मुखौटा लगाकर दक्षिणी पहाड़ी के  आदिवासियों द्वारा किया जाता है ।
    6. ढप नृत्य – शेखावाटी क्षेत्र में बसंत पंचमी पर किया जाता है।
    7. चोगोला नृत्य – डूंगरपुर में होली पर स्त्रियों-पुरुषों द्वारा किया जाने वाला सामूहिक नृत्य।
    8. रण नृत्य – मेवाड़ के पुरुष हाथों में तलवार लेकर करते है।



    Share:

    राजस्थान में पशुधन || Livestock in Rajasthan

     


                भारत राजस्थान की जीडीपी में पशुपालन एवं पशु उत्पाद का योगदान 10.30% है। राज्य में पशुगणना के आंकड़े 5 वर्ष की अवधि में राजस्व विभाग एवं पशुपालन निदेशालय, अजमेर द्वारा ही जारी किये जाते है। नवीनतम पशुधन के आंकड़े 2017 के हैं जो 2019 में 20वी पशुगणना के रूप में जारी किये गए थे | भारत में प्रथम पशुगणना 1919 में आयोजित की गई।


    भारत के सन्दर्भ में : 

                कुल पशुधन की संख्या = 53.5 करोड़ (535 मिलियन)
                                                    [विगत पशुगणना की तुलना में 4.63% अधिक है]
                प्रथम स्थान पर = उत्तर प्रदेश (6.8 करोड़)
                द्वितीय स्थान पर = राजस्थान (5.
    68 करोड़)
                                            [यहाँ भारत के कुल पशुधन का 10.6% पाया जाता है]
                भारत में उपस्थित कुल पशुधन में :
                        1. गौवंश (19 करोड़)        2. बकरी (14.8 करोड़)        3. भैंसवंश (10 करोड़)
                पशुधन उपलब्धता की दृष्टि से :
                        1. ऊंट, गधा, बकरी         2. भैंस        3. घोड़े        4. भेड़         5. गौवंश


    राजस्थान में पशुधन की स्थिति : (
    20वी पशुगणना के अनुसार)

                कुल संख्या = 
    5.68 करोड़
                                    [विगत पशुधन की तुलना में 1.35% कम]
                सर्वाधिक पशुधन के अंतर्गत : बकरी (लगभग 2 करोड़)
                गौवंश व भैंस की संख्या में वृद्धि हुई है व अन्य पशुधन की तुलना में कमी आई है |
                प्रतिशत रूप में सर्वाधिक कमी गधों की संख्या में हुई है लगभग 71% है |
                राजस्थान में सम्पूर्ण भारत का प्रतिशत :
                                गौवंश का 7.23%,     भैंसवंश का 12.47%,     बकरियों का 14%,
                                भेड़ों का 10.64%      ऊँटों का 84% 


    राजस्थान में पशुओं की प्रमुख नश्लें व उनकी विशेषताएं 

    1. गौवंश : 
                सर्वाधिक : उदयपुर
                न्यूनतम : धौलपुर
                कुल : 1.39 करोड़

                राजस्थान में गौ वंश बहुतायत में पाया जाता है। और राजस्थान के लगभग सभी हिस्सों में गाय पाई जाती है। राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में विभिन्न प्रजातियों की गाएं पाई जाती है। साथ ही राजस्थान में विदेशी नस्लों की गाएं भी पाई जाती है। भारत में राजस्थान का गोवंश में छठा स्थान है।

    राजस्थान में गाय की विभिन्न नस्लें: 

    1. गीर
      क्षेत्र : बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, किशनगढ़, चित्तौड़गढ़
      मूल स्थान : गुजरात
      विशेषता :  अन्य नाम अजमेरी अथवा रेंडा । यह अधिक दूध देने के लिए प्रसिद्ध है।

    2. थारपारकर
      क्षेत्र :  जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर में सांचौर
      मूल स्थान : मालानी गांव जैसलमेर
      विशेषता : मालवी व सिन्धी नस्ल प्रसिद्ध है 

    3. नागौरी
      क्षेत्र : नागौर, पूर्वी जोधपुर, बीकानेर का नोखा
      मूल स्थान : नागौर का सुहालक
      विशेषता : नागौरी बैल जोड़ने हेतु प्रसिद्ध

    4. राठी
      क्षेत्र : बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, चूरू
      विशेषता : लाल सिंधी व साहिवाल की मिश्रित नस्ल, जो दूध देने में अग्रणी है | राजस्थान की कामधेनु भी कहा जाता है।

    5. कांकरेज
      क्षेत्र : जोधपुर, बाड़मेर सांचौर नेहड़ क्षेत्र, जालौर
      मूल स्थान : गुजरात का कच्छ का रण
      विशेषता : बोझा ढोने व दुग्ध उत्पादन हेतु प्रसिद्ध | 

    6. हरियाणवी
      क्षेत्र : चूरू, सीकर, झुंझुनू , गंगानगर, हनुमानगढ़,जयपुर
      मूल स्थान : रोहतक, हिसार हरियाणा में
      विशेषता : दुग्ध भार वाहन दोनों दृष्टियों से उपयुक्त

    7. मालवी
      क्षेत्र : झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बारां, उदयपुर
      मूल स्थान : मध्य प्रदेश का मालवा क्षेत्र)
      विशेषता : मुख्यतया भारवाही नस्ल | अलवर भरतपुर में हल जोतने हेतु प्रसिद्ध |

    8. सांचोरी
      क्षेत्र : सांचौर, उदयपुर, पाली, सिरोही
      विशेषता : दुग्ध उत्पादन हेतु प्रसिद्ध |

    9. मेवाती
      क्षेत्र : अलवर भरतपुर
      विशेषता : कोढ़ी

    विदेशी नस्लें :

    1. जर्सी गाय – यह नस्ल मूलतः अमेरिकी है ।यह सर्वाधिक दूध देने हेतु प्रसिद्ध है।
    2. होलिस्टिन गाय – होलिस्टिन गाय का मूल स्थान होलैंड व अमेरिका है। यह भी अधिक दूध देती है।
    3. रेड डेन गाय – रेड डेन का मूल स्थान डेनमार्क है

    2. भैंसवंश : 
                सर्वाधिक : अलवर 
                न्यूनतम : जैसलमेर
                कुल : 1.37 करोड़

                राज्य का देश में उत्तरप्रदेश के बाद दूसरा स्थान है। राज्य में भैंस प्रजनन केंद्र वल्लभनगर (उदयपुर) है।

    भैंसों की नस्लें : 

    1. मुर्रा
      क्षेत्र : जयपुर, अलवर, भरतपुर, उदयपुर, गंगानगर
      मूल स्थान : पकिस्तान का मोंटगोमरी
      विशेषता : राजस्थान में सर्वाधिक संख्या वाली नस्ल, भेस की सर्वोत्तम नस्ल। सुंडी भी कहा जाता है |

    2. जाफराबादी
      क्षेत्र : बाड़मेर, जालौर, दक्षिणी जोधपुर
      मूल स्थान : गुजरात
      विशेषता :  –
       सर्वाधिक शक्तिशाली नस्ल।

    3. सूरती
      क्षेत्र : उदयपुर, डूंगरपुर
      मूल स्थान : गुजरात
      विशेषता :  –
       दूध के लिए प्रसिद्ध।
    भैंस की अन्य नस्लें : मेहसाणी (मूल स्थान मेहसाणा), भदावरी (मूलस्थान उत्तरप्रदेश), रथ, नागपुरी आदि मुख्य हैं |

    3. भेड़ : 

                सर्वाधिक : बाड़मेर 
                न्यूनतम : धौलपुर
                कुल : 79 लाख

                देश में भेड़ों की संख्या के आधार पर राज्य का चौथा स्थान है |

    भेड़ों की नस्लें

    1. चोकला भेड़ 
      क्षेत्र : झुंझुनू ,सीकर ,चूरू, बीकानेर व जयपुर
      विशेषता : इसे छापर एवं शेखावाटी के नाम से भी जाना जाता है। इसे भारत की मेरिनो कहा जाता है ।इससे प्राप्त हुई फाइन  मध्यम किस्म का है।

    2. मालपुरी भेड़ 
      क्षेत्र : जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर ,बूंदी ,अजमेर ,भीलवाड़ा 
      विशेषता : उन मोटी होने के कारण गलीचे के लिए उपयुक्त है। इसे देसी नस्ल भी कहा जाता है।

    3. सोनाड़ी भेड़ 
      क्षेत्र : उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ ,बांसवाड़ा भीलवाड़ा 
      विशेषता : इसे चर्नोथर भी कहतें हैं | इसके कान बहुत लम्बे होते हैं | 

    4. पूगल भेड़
      क्षेत्र : बीकानेर के पश्चिमी भाग, जैसलमेर ,नागौर
      विशेषता : मध्यम व मोती ऊन के लिए प्रसिद्ध |

    5. मगरा भेड़
      क्षेत्र : बीकानेर जैसलमेर और नागौर
      विशेषता : इसे चाकरी व बीकानेरी चोकला भी कहा जाता है ।

    6. नाली भेड़ 
      क्षेत्र : गंगानगर झुंझुनू सीकर बीकानेर चूरू
      विशेषता : इसकी ऊन घने व लंबे रेशे वाली व मोती ऊन होती है।

    7. मारवाड़ी भेड़
      क्षेत्र : जोधपुर बाड़मेर पाली सिरोही
      विशेषता : मध्यम श्रेणी की ऊन व मांस के लिए जानी जाती है |

    8. जैसलमेरी भेड़
      क्षेत्र : जैसलमेर जोधपुर बाड़मेर में पश्चिमी भाग
      विशेषता : सर्वाधिक ऊन इस नस्ल की भेड़ों से प्राप्त होती है।

    9. खेरी 
      क्षेत्र : जोधपुर, पाली, नागौर
      विशेषता : ऊन गलीचे कार्य में काम आती है |

    भेड़ों की विदेशी नस्लें

    1. रूसी मैरिनो भेड़ – टोंक, सीकर, जयपुर में बहुतायत में पायी जाती है। 
    2. रेडबुल भेड़ –  टोंक  
    3. कोरिडेल भेड़ – टोंक  में बहुतायत में पायी जाती है। 
    4. डोर्सेट भेड़ – चित्तौड़गढ़ में बहुतायत में पायी जाती है।

    4. बकरी : 
                सर्वाधिक : बाड़मेर 
                न्यूनतम : धौलपुर
                कुल : 2.084 करोड़

                राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है। नागौर जिले का वरुण गांव बकरियों के लिए प्रसिद्ध है।

    बकरी की नस्लें

    1. मारवाड़ी या लोही बकरी
      क्षेत्र : जोधपुर, पाली, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर ,बाड़मेर, दक्षिणी चुरू
      विशेषता : राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में पाई जाती है । मांस के लिए जानी जाती है। इसके शरीर से प्राप्त होने वाले बाल, गलीचे बनाने के काम आते हैं।

    2. जखराना या अलवरी
      क्षेत्र : बहरोड़ (झखराना गांव )अलवर, उत्तर जयपुर
      विशेषता : यह अधिक दूध देने के लिए प्रसिद्ध है।

    3. बारबरी
      क्षेत्र : धौलपुर भरतपुर अलवर करौली सवाई माधोपुर
      विशेषता : अधिक दूध देने के लिए प्रसिद्ध।

    4. सिरोही
      क्षेत्र : अरावली पर्वतीय क्षेत्र
      विशेषता : मांस के लिए उपयुक्त।

    5. परबतसर
      क्षेत्र : परबतसर (नागौर), अजमेर, जयपुर
      विशेषता : अधिक दूध देने के लिए प्रसिद्ध।

    6. जमुनापारी
      क्षेत्र : कोटा बूंदी झालावाड़ (हाड़ौती क्षेत्र)
      विशेषता : अधिक मांस व दूध देने हेतु प्रसिद्ध है।

    7. शेखावटी
      क्षेत्र : सीकर, झुंझुनू
      विशेषता : बिना सिंग वाली नस्ल हैं। विकास काजरी के द्वारा किया गया | दूध और मांस के लिए प्रसिद्ध |

    5. ऊंट : 

                सर्वाधिक : बाड़मेर 
                न्यूनतम : बाँसवाड़ा
                कुल : 2.13 लाख

                भारत में राजस्थान का ऊंट के सन्दर्भ में प्रथम स्थान है | बाड़मेर बीकानेर चूरू में सर्वाधिक हैं | नाचना ऊँट नामक नस्ल अपनी सुंदरता एवं बोझा ढोने के लिए प्रसिद्ध है |

    1. बीकानेर 
      क्षेत्र :
      बीकानेर नागौर, जोधपुर, चुरू, गंगानगर
      विशेषता : भारवाहन में उपयोगी

    2. जैसलमेरी
      क्षेत्र :
      जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बोकानेर
      विशेषता : यह रेतीले भाग में सवारी करने में काम में आता है | जैसलमेरी ऊंटों से जुडी हुई रेबारी जाती प्रसिद्ध है | 

    6. घोड़ा : 
                सर्वाधिक : बाड़मेर 
                न्यूनतम : बाँसवाड़ा
                कुल : 3.4 लाख

                भारत में राज्य का स्थान घोड़ों के सन्दर्भ में तीसरा स्थान है |
    1. मालाणी 
      क्षेत्र : बाड़मेर के गुढ़ामालानी
      विशेषता : घुड़दौड़ में उपयोगी
    2. मारवाड़ी 
      क्षेत्र : जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, जालौर
      विशेषता : भारवाहन
    3. बाड़मेर की प्रसिद्ध काठियावाड़ी नस्ल|
    7. मुर्गी पालन

    • सबसे उन्नत नस्ल की मुर्गियाँ अजमेर में पायी जाती है ।
    • नस्लें – असील, बरसा, टेनी, वाइट लेगहॉर्न,इटेलियन।
    • कड़कनाथ योजना  - बांसवाड़ा में मुर्गी पालन के लिए चलायी गयी योजना।
    • राजकीय कुक्कुट प्रशिक्षण केंद्र अजमेर में है । राज्य कुक्कुट फार्म जयपुर में है ।

    #  राज्य सरकार ने पशुओं से सम्बंधित "मुख्यमंत्री पशुधन निःशुल्क दवा योजना" की शुरुआत की | पशुधन की चिकित्सा हेतु सर्वाधिक उपयोग में आने वाली आवश्‍यक दवाईयां निःशुल्क उपलब्ध कराने की दृष्टि से “मुख्यमंत्री पशुधन निःशुल्क दवा योजना” 15 अगस्त, 2012 से प्रारम्भ की गई।


    उपरोक्त सभी बिन्दुओं के मुख्य अंशों को सूची में दर्शाया गया है जो आपके लिए बहुपयोगी साबित होगी|


    # कुछ अन्य पहलू :

                राज्य में पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग शीर्ष स्तर की संस्था है | जिसे अब पशुपालन विभाग के नाम से जाना जाता है | इसे ही गोपालन विभाग भी कहते हैं |

                राजस्थान में पशुधन एवं अनुसन्धान हेतु शीर्ष संस्था बीकानेर की राजुवास विश्वविद्यालय (राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञानं) है | जिसकी स्थापना 2010 में की गयी थी |

    1. पश्चिमी क्षेत्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र = अविकानगर (टोंक)
    2. राष्ट्रिय ऊंट अनुसंधान केंद्र = जोहड़बीड (बीकानेर)
    3. केन्द्रीय पशु प्रजनन केंद्र = सूरतगढ़
    4. पशुधन अनुसंधान केंद्र = वल्लभनगर (उदयपुर) 
    5. मरवास अश्व प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र = जोधपुर
    6. केन्द्रीय भेड़ एवं अनुसंधान केंद्र = अविकानगर (टोंक)
    7. भेड़ एवं ऊन प्रशिक्षण केंद्र = जयपुर
    8. भेड़ प्रजनन केंद्र = फतेहपुर (सीकर)
    9. राजस्थान पशु विकास बोर्ड = लालकोठी (जयपुर)
    # अन्य बिंदु जो अक्सर परीक्षा में पूछे गए हैं : 
    1. किस पशु को राजकीय पशु घोषित किया गया है - ऊंट
    2. किस देश को ऊंटों की तश्करी होती है - बांग्लादेश को
    3. किस बाँध में रंगीन मछलियों का उत्पादन होता है - टोंक जिले के बीसलपुर बाँध में | इसमें राज्य सरकार द्वारा एक्वाकल्चर आरम्भ किया जाएगा जिसके तहत रंगीन मछलियों की ब्रीडिंग करवाई जायेगी |
    4. देश के दुग्ध उत्पादन में राजस्थान का कितना हिस्सा है - 10%
    5. दुग्ध उत्पादन में राजस्थान का देश में स्थान - दूसरा (प्रथम = उत्तर प्रदेश)
    6. देश की दूसरी दुग्ध परीक्षण एवम अनुसंधान प्रयोगशाला कहाँ खोली गयी है - जयपुर में (प्रथम = हरियाणा )
    7. मुख्यमंत्री पशु निशुल्क दवा योजना क्या है - इस योजना में पशुधन के सर्वाधिक उपयोग में आने वाली 110 आवश्यक दवाइयां एवं 13 सर्जिकल/ड्रैसिंग मैटीरियल निःशुल्क उपलब्धत कराया जाता है।
    8. राज्य में नयी पशुधन निति कब घोषित की गयी - 18 फरवरी 2010
    9. गौधन एवं भैंसों का कितना हिस्सा खेती एवं परिवहन के काम आता है - गौधन का 50% एवं भैंसों का 25% 
    10. राज्य की कितनी प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या की घरेलू आय का माध्यम पशुपालन है - 80%

    उपरोक्त विषय में यदि कोई त्रुटी नजर आये तो निचे कमेंट से अवगत अवस्य कराये ताकि भविष्य हेतु सुधार किया जा सके |



    Share:

    Followers