_____________Online Study & Resource Centre

2nd Grade Librarian

2nd Grade Librarian

Search This Blog

Showing posts with label Motivation. Show all posts
Showing posts with label Motivation. Show all posts

Library to promote your features

 


            Library Science अपने आप में एक बहुत बड़ा विषय है जिसे आप चाहें तो भी नकार नहीं सकते| इतिहास गवाह है की किताबों ने सदा हमारा विकास करने में ही मदद की है| आप जितना ज्ञान इकठ्ठा करते हो वो सारा का सारा ज्ञान आपके मस्तिष्क में Store रहता है उसे भी लाइब्रेरी ही कहते हैं| जब आपको किसी बात का जवाब देना होता है तो आप अपने दिमाग में उससे सम्बंधित stored library files से जानकारी इकठ्ठा करके जवाब दे देते हैं| ये भी एक तरह की लाइब्रेरी ही तो है| भले ही हम किसी बात को नजर अंदाज कर दें किन्तु जब से आपने जन्म लिया है लाइब्रेरी का सम्बन्ध आपसे तब से ही रहा है| आपके सभी पूर्वजों का भी रहा है| सरकार अगर इस बारें में कुछ विचार कर रही है तो हमारे दिमाग की लाइब्रेरी को बढाने के लिए ये एक अच्छा ही कदम होगा| कुछ भी पढने समझने के लिए आधारभूत ज्ञान का होना अति आवश्यक है| जैसे भाषा सीखने के लिए व्याकरण या Grammar का ज्ञान बहुत ही आवश्यक है ठीक वैसे ही हमें यह सीखना होगा की कौन सी किताबें हमारे हित में रहेगी और उसी को लाइब्रेरियन कहते हैं|

            अभी 2 दिन पहले ही खबर पढ़ी की उत्तराखंड में heavy rainfall के कारण पढाई बाधित हो गयी है| बच्चों के स्कूल बंद हो गए हैं| ये सब इसी साल नहीं हुआ है, यह हर साल होता है| अनुमानित है की एक स्कूल में सामान्यत: 365 में से 182 दिन ही पढाई हो पाती है| अगर उत्तराखंड जैसे इलाकों की बात करें तो 100 दिन भी मुश्किल से पढ़ पातें हैं| इसलिए इनकी ओर ध्यान देना सरकार की अधिक जिम्मेदारी है| वहाँ पर इस समस्या के समाधान हेतु एक Horse Library चलाई जा रही है| सुनने में बड़ा अजीब लगता है| किन्तु Mobile Library Concept तो बहुत पहले से चला आ रहा है| अभी यहाँ घोड़े पर किताबें लाद कर बच्चों व अन्य लोगों तक भी पहुंचाई जा रही है| और इन सब में जो मुख्य बात है की आने वाली पीढ़ी का विकास हो जाए| ये सब अब हमारी ही तो जिम्मेदारी है| अभी वर्तमान समय में हुए एक सम्मलेन में सरकार ने Physical व Digital Library की बात राखी| ताकि हर घर पर अपनी ही एक लाइब्रेरी हो|

            देखा जाए तो अन्य विकसित देशों की तुलना में हमें अभी शिक्षा पर और ध्यान देने की जरूरत है ताकि शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सके| आने वाले पीढ़ी शिक्षा के महत्त्व को समझे| हर घर, हर गाँव, हर ब्लाक स्तर पर भी लाइब्रेरी हो| सरकार ने हर गाँव में एक लाइब्रेरी खोलने का निर्णय भी लिया है और यह लाइब्रेरी विकास की और एक उत्तम कदम है|

 

"पुस्तकालय विकास की वो सीढ़ी है जिससे स्वयं के ज्ञान की सीमा को बढ़ाया जा सके और समाज के कुखंडों को समाप्त किया जा सके|"

 

1. बुद्धि का विकास: लाइब्रेरी के उपयोग से हम ज्ञान के उच्चतम स्तर का विकास कर सकते हैं| e-library ने हमारे ज्ञान को बढाने में ही मदद की है| उत्तरखंड के लिए घोडा लाइब्रेरी एक अनूठा ही विचार है और कारगर भी है| बुद्धि के विकास में किताबें सदा से मित्र ही रही है| 

 

2. पढने की आदत: इससे पढने की आदत मे भी सुधार होता है| किताबों में ज्ञान का वो खजाना छुपा है जिसे पाने के लिए आदमी सदा तैयार ही रहा है| किन्तु संसाधनों की समस्या सदा बनी रही| लाइब्रेरी में किताबें, समय की बचत, वातावरण, जिज्ञासा, सवालों के जवाब आदि अनेको विषयों में मदद मिली है| हमारी  पढने की आदत से बच्चे भी सीखते हैं और अपने बचे हुए समय का सही उपयोग भी सीखते हैं| 

 

3. किताबों को बढ़ावा देना: यह बात तो सत्य है की किताबों से सम्बन्ध पुराना ही रहा है| जब किताबों ने हमारे पुरखों की मदद की है तो वो हमारी भी मदद जरूर करेंगी| कितने प्राचीन ग्रन्थ हमारे यहाँ लिखे गए है| सब के सब उच्च कोटि के ग्रन्थ हैं| इसलिए किताबों का विकास भी हमारी ही जिम्मेदारी है| जब आप लाइब्रेरी का इतिहास पढेंगे तो पायेंगे की लाइब्रेरी को चलाने के लिए कुछ विद्वान किताबों को साइकिल पर रखकर लोगों तक पहुंचाते थे| अब हमारे पास संसाधनों की कमी भी नहीं है| फिर भी हमें इसके उच्च स्तर के बारे में सोचना ही होगा|

 

4. दूरदराज के इलाकों तक पहुंच: किताबों को अगर सम्पूर्ण भारत तक पहुँचाना है तो दूरदराज के इलाकों के बारे में भी सोचना हमारी जिम्मेदारी है| श्री रंगनाथन जी के प्रथम सूत्र के अनुसार "पुस्तकें उपयोगार्थ हैं" को पहले पूर्ण करना होगा| बाकी चार सूत्रों की पूर्ती प्रथम सूत्र पर ही टिकी हुई है| पुस्तकें सभी की उपयोग के लिए है| इसमें गरीब, अमीर, वर्ण से दूर, बीमार, विकलांग, कैदी आदि अनेको तरह के लोग जिनके बारें में लाइब्रेरी सदा से सामान ही रही है| बस इसी सोच के साथ हमें इन किताबों को दूरदराज के इलाकों तक भी पहुंचाना है|

 

5. मोबाइल लाइब्रेरी सिस्टम (Mobile Library System): मोबाइल लाइब्रेरी प्रणाली का भी विकास अब जोरों से बढ़ रहा है| एक कार एक क्षेत्र के चौराहे पर जाकर खड़ी हो जाती है और शाम तक वहीँ रहती है| जिन लोगों को किताबें खरीदनी हो खरीद सकता है, पढनी हो वहीँ बैठकर पढ़ सकता है, किराए पर चाहिए तो एक सप्ताह तक के लिए किराए पर मिल जाती है| शाम को सभी किताबें इकट्ठी कर चली जाती है और अगले सप्ताह फिर लौट आती है| शुरू में इसका कोई ख़ास प्रभाव तो नहीं पडा लेकिन धीरे धीरे इसनें भी काफी विकास किया है| और अब यही रणनीति उतराखंड में भी अपनाई जा रही है| जो बहुत सुभ समाचार है|

 

6. पुस्तकों के प्रकार: मैंने कहा था की श्री रंगनाथन जी के प्रथम सूत्र के अनुसार "पुस्तकें उपयोगार्थ हैं" को पहले पूर्ण करना होगा| इसी के बाद ही पुस्तकों के चयन की बात आती है| वहां पर लोगों को कौन सी किताबें अच्छी लगती हैं और अगले सप्ताह के लिए कौन सी किताबें चाहिए| किताबों के प्रकार का सही चयन भी लोगों को या कहें की पाठकों को आकर्षित करता है| कभी कभी किताबों के प्रकार में हुए गलत चुनाव से निराशा भी हाथ लगती है| किन्तु  श्री रंगनाथन जी के दुसरे और तीसरे सूत्र के अनुसार पुस्तकें पाठक के अनुसार हो| ताकि पाठकों को उनकी जरूरत की पुस्तकें मिल सकें| साथ ही सभी उपलब्ध पुस्तकों को उनका पाठक दिलाना भी जिम्मेदारी ही है| सही चयन से समय भी बचता है| 

   

            इन सभी विषयों पर विचारने और अपनाने से मनुष्य की आदतों और विकास में बहुत बदलाव देखने को मिले हैं| अब जब आप सब यह लेख पढ़ रहे हैं तो आप भी एक छोटी सी जिम्मेदारी लीजिये| एक शुरुआत कीजिये| यदि बाहर अभी संभव नहीं है तो घर पर ही कीजिये| रोज या सप्ताह में एक समय निकालिए और कोई भी जो आपको पसंद हो उस पुस्तक का चयन करें| घर के सभी सदस्यों को एक जगह एकत्र कर उन्हें वो किताब पढ़कर सुनाएं | ताकि बच्चे भी ये सीख सकें और घर में एकता, समर्पण, वाचन सुधार, शुद्ध शैली, सहयोग, विचार विमर्श, सही गलत में अंतर आदि अनेक आदतों में सुधार किया जा सके और इसके होने की 100% गारंटी है| तब जाकर यहीं से "हर घर लाइब्रेरी" की शुरुआत होगी|




Share:

Books must be in your bag or on your table !

 

 "पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं "

 

            किताबें हमेशा से ही मनुष्य की मित्र रही है| ये बात हम सभी जानते हैं| हम इस बात को नकार नहीं सकते| किताबें हमें वो सब कुछ दे सकती हैं जो हमसे कोई चाहकर भी छीन नहीं सकता और हम चाहें तब उसे बाँट सकते है| उसी बांटने वाली चीज का नाम है "ज्ञान"| इधर उधर की टूटी फूटी तथ्य जानकारी को व्यवथित कर सूचना में बदलना और सही तरीके और सही जगह में इस्तेमाल करना ही ज्ञान कहलाता है, जो हमें किताबों के इस्तेमाल के बगैर नहीं आ सकता| किताबें वो लिखित सामग्रियां हैं जिन्होंने हमारे ज्ञान को सदा बढ़ाया ही है| 

 


             अब अगर आधुनिक दौर को देखें तो किताबों का स्वरुप बदलने लगा है| पहले हमें किताबों को खोजने हेतु काफी दूर जाना पड़ता था और वो जानकारी हमें वहां मिलेगी या नहीं इस बात का कोई प्रमाण भी नहीं था| किन्तु अब आप डिजिटल (Digital) दुनिया के इस दौर में कुछ भी घर बैठे पा सकते हो| पढ़ सकते हो और उनका सही इस्तेमाल भी कर सकते हो| इन सूचनाओं ने मनुष्य का साथ कभी नहीं छोड़ा, जब तक की आपने खुद नहीं छोड़ा हो| Computer ने हमारे आधुनिक जीवन में धीरे धीरे इतना विकास कर लिया है कि इसके बिना जीवन जीने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते| इसी के साथ साथ Internet की दुनिया का भी विकास हुआ| आप अपने चारों ओर देखेंगे
और पायेंगे आजकल हर किसी के हाथ में इन्टरनेट है| जीवन आसान नहीं और भी पेचीदा होता जा रहा है| इसके अधिक उपयोग से छोटे बच्चों और युवाओं के स्वाभाव और शरीर में बदलाव आने लगे हैं, लोग चिडचिडे होने लगे हैं| बच्चों को छोटी सी उम्र में ही चश्मे लगने लगे हैं| हालांकि हमारा दैनिक भोजन भी इसका कारण है| किन्तु इन्टरनेट का अधिक उपयोग को हम नकार नहीं सकते|

            देखिये मेरी माने तो मैं इस डिजिटल मीडिया (Digital Media) के खिलाफ नहीं हूँ| इसने मुझे बहुत सी चीजों को सीखने में मेरी मदद की है| मैं जो अपनी बात आप तक इतनी जल्दी पहुंचा रहा हूँ सब इसी का नतीजा है| पर फिर भी इसका उपयोग नुक्सान देह ही होगा| एक बात तो आप मान ही लीजिये की Digital Media किताबों, मैगज़ीनो, जर्नल्स में उपलब्ध जानकारी का मात्र 10% हिस्सा ही दिखाता है| बाकी 90% तो आपको किताबों से ही मिलेगा| देखा जाए तो मीडिया पुस्तकों में उपलब्ध जानकारी का महज छोटा सा हिस्सा होता है और किताबें बहुत ही व्याप्त| एक Example जिसके माध्यम से मैं बताना चाह रहा हूँ कि जब उस लड़के के साथ Digital Media के उपयोग करने वाले कुछ तत्वों ने उसका दुरूपयोग किया तो उसे किसी लेखक का सहारा ही नजर आया|

 

Must Read: Traditional Vs Digital Library Disadvantages - Coming Soon

 

             मैंने एक फिल्म देखी "Proximity" जो वर्ष 2000 में बनी थी| उस फिल्म का एक सीन है जिसमें एक ब्लॉगर एक ब्लॉग (Blog) लिखता है जो उसके साथ घटित एक कहानी होती है| वो उस कहानी को दुनिया के सामने लाना चाहता है| कितु डिजिटल मीडिया उसका इंटरव्यू करके उसकी कहानी को तोड़ मरोड़ कर पेश कर देते हैं| एक शक्श जो उसकी मदद करना चाहता है कहता है की वो एक लेखक है और अपनी किताब के माध्यम से वो यह सच बतायेगा जिससे उसकी बहुत मदद हो जायेगी| देखा जाए तो ये बात बहुत हद तक सही भी है क्योंकि पुस्तक में जो सचाई होती है वो मीडिया में नहीं हो सकती| हाँ पर मीडिया का इस्तेमाल हम एक खबर के तौर पर ले सकते हैं| जैसे मैंने कहा मैं इसके खिलाफ नहीं हूँ| मीडिया समय बहुत बर्बाद करती है उसे सिर्फ सुना जा सकता है किन्तु उसका मतलब हमारी बोलने के लहजे में कोई परिवर्तन नहीं होने देता है|

            मेरी राय है, ये किसी की व्यक्तिगत राय भी हो सकती है कि किताबें सदा से मनुष्य की एक अच्छी मित्र साबित हुई हैं| डॉ. रंगनाथन जी के 5 पुस्तकालय विज्ञान सूत्रों के अनुसार "पुस्तकें उपयोगार्थ हैं", तभी साबित होगी जब हम उपयोग करना सीख जायेंगे| वास्तविक किताबें ज्यादा सार्थक हैं बजाय e-kitaab के, जो हमारी शैली को, हमारी आदत को, हमारे स्वभाव को बदलने और एक सही दिशा देने में मदद करती हैं| आपको हर सप्ताह या हर महीने एक पुस्तक तो पढनी ही चाहिए| आप पायेंगे की आपमें परिवर्तन आने लगे हैं|

Must Read: Five Laws of Library Science by S R Ranganathan

अब यह हमारी जिम्मेदारी है की किस तरह हम किताबो को अपने जीवन में लायें ताकि आने वाली पीढ़ी इससे कुछ सीख सके| इसे महज पढाई का बोझ न समझें| उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदारी तो उन गुरुओं की हैं जिन्होंने शिक्षक बनने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली हुई है| Ministry of Culture द्वारा आयोजित  किया जाने वाला Festival of Librarian 2023 (05 अगस्त 2023) इसकी ओर एक बहुत बड़ा कदम है, जो Physical Library को भी बढ़ावा देने में अपनी अहम् भूमिका निभा रहे हैं|



Share:

मन के वश से बाहर निकलो ! || Get out of Mind !

 


                        आप सभी के लिए एक और ऊर्जा से भरपूर कहानी जो आपको रुकने नहीं देगी | जिसमे आप जानेंगे की विराम जितना ठीक है उतना ही गलत भी है अगर उसके लगने के बारे में ज़रा भी अंदाजा न हो तो | इसलिए आज विराम/लगाम/विवेक जैसे भारी शब्दों का निचोड़ है ये कहानी | आएये जाने इसका सारांश: 


"विवेक नाम का एक लड़का था | उसको दौड़ने का बहुत शौक था | किन्तु यह शोक उसे शुरुआत तक ही रहता था थोड़ी ही देर बाद उसका मन उसे हारने पर विवश कर ही देता था | वैसे तो उसने कई मैराथन में हिस्सा लिया था |परंतु समस्या वही थी की वह किसी भी दौड़ को पूरा नही कर पाता था |

एक दिन उसने मन करके ठान लिया कि चाहे कुछ भी हो जाये वह दौड़ पूरी जरूर करेगा | अगले दिन मैराथन की दौड़ शुरू हुई | विवेक ने भी दौड़ना शुरू किया | शुरुर में वह तेज दौड़ा किन्तु फिर धीरे धीरे सारे धावक आगे निकलते जा रहे थे | मगर अब विवेक थकने लगा था | और आखिर में मन हार मानी और वह रुक गया | पर जिद से जो ठाना था उसके तो आड़े मन को आना ही था | फिर भी उसने खुद से जिद की और तुरंत विकल्प ढूँढा और कहा अगर मैं दौड़ नही सकता तो कम से कम चल तो सकता हूँ | उसने ऐसा ही किया वह धीरे धीरे चलने लगा | 

उसने जो जिद की थी वो मन से की थी तो वह आगे तो बढ़ रहा था किन्तु बेमन के कारण थक भी रहा था |अब वह बहुत ज्यादा थक गया था और सहसा ही नीचे गिर पड़ा | फिर जिद की कि वह कैसे भी करके आज दौड़ को पूरी जरूर करेगा | वह जिद करके वापस उठा लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ने लगा और अंततः वह दौड़ पूरी कर गया |

उसने दौड़ में सबसे अंतिम स्थान पाया किन्तु वह इतना निराश नहीं था जीना वो अधूरी दौड़ करने से होता था | लेकिन आज उसका विश्वास चरम पर था क्योंकि आज से पहले उसने दौड़ को कभी पूरा ही नही किया था | वह इतना थक गया था की वहीँ जमीन पर गिर पड़ा था, क्योंकि उसके पैरों की मांसपेशियों में बहुत खिंचाव हो चुका था |"


                    दोस्तों हम भी तो इस तरह की गलती करते है हमारी जिंदगी में कभी भी अगर कोई परेशानी होती है तो उस काम को नही करते और छोड़ देते है | अगर आप एक विद्यार्थी हो तो आपको इस पर ज़रा ज्औयादा ध्रयान देना चाहिए | देखिये शुरुआत करने के लिए दिन या मुहूर्त नहीं होता बल्कि मन से जीतकर कठोरे होना होता है |

                    विवेक की कहानी से हमे यही सीखने को मिलता है कि अगर हम लगातार आगे बढ़ते रहे तो एक दिन हम हारकर भी जीत जाएंगे | छोटे छोटे कदम बढ़ाते जाओ और आगे बढ़ते जाओ यही सफलता का नियम है | अगर आपको भी ये प्रेरक कहानी अच्छी लगी हो तो कमेंट  के माध्यम से हमे जरूर बताएं |

                  मुझे आपके कमेंट्स का इन्तेजार रहेगा |

                                                                                                                                    धन्यवाद |



Share:

डर का हमेशा सामना करो || Always Face the Fear


               आज मैं जिस कहानी का जिक्र करने जा रहा हूँ वो एक महान व्यक्तित्व की हैं। उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वो स्वयं अद्भुत ज्ञान के भंडार हैं और सदा बांटने में ही विश्वास किया है। तो सुनिए कहानी परम पूज्य स्वामी विवेकानंद जी की-

एक बार स्वामी जी बनारस गए हुए थे। वहां जब मंदिरों के दर्शन कर रहे थे तो एक मंदिर से निकलते हुए विवेकानंद जी को बहुत सारे बंदरों ने घेर लिया। वो थोड़े सहमे अचानक ये सब होने के कारण, फिर वे खुद को बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन बंदर थे कि उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहे थे। जब वो उनसे पीछा छुड़ाने के लिए बार बार इधर उधर भाग रहे थे पास में खड़े एक वृद्ध संन्यासी ने उनसे कहा, ‘रुको और उनका सामना करो!’ विवेकानंद जी को उस वृद्ध के बोलते ही बड़ा अजीब लगा कि बंदर पीछा ही नहीं छोड़ रहे और ये कह रहे हैं की उनकी तरफ ही जाओ। पर फिर भी हिम्मत करके वे तुरंत पलटे मन को कठोर कर बंदरों की तरफ बढऩे लगे। स्वामी जी को यह देखकर बहुत अजीब लगा कि उनके इस रवैये से सारे बंदर भाग गए। 

इस घटना से उन्होंने सदा के लिए सीख ग्रहण की कि डर कर भागने की अपेक्षा मुसीबत का सामना करना चाहिए। कभी कभी अनजाने लोगों से भी हमें बहुत कुछ सीखने को मिल जाता है। कई सालों बाद जब वो किसी सम्मेलन में गए तो वहां उन्होंने संबोधन में कहा भी, ‘यदि कभी कोई चीज तुम्हें डराए तो उससे भागो मत। पलटो और सामना करो'। और स्वामी जी जब तक रहे कभी किसी हालात से डरे नहीं। एक छोटी सी सीख आदमी को क्या से क्या बना देती है।

आपको यह कहानी कैसी लगी ऐसी ज्ञानवर्धक और भी रोचक कहानियों के पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को फॉलो करें और कमेंट करके जरूर बताएं।


Share:

Followers