_____________Online Study & Resource Centre

2nd Grade Librarian

2nd Grade Librarian

Search This Blog

Showing posts with label Art & Culture. Show all posts
Showing posts with label Art & Culture. Show all posts

राजस्थान की लोकदेवियां

             जिस तरह आपने पूर्व अध्याय में लोक देवता का अध्यन किया ठीक उसी प्रकार इस अंक में आप लोक देवियों का अध्यन करेंगे | वैसे तो सम्पूर्ण राजस्थान में अगर लोक देवियाँ पढ़ें तो कोई अंत नहीं किन्तु परीक्षा की और से देखें तो हमें मुख्य लोक देवियों का ही अध्यन करना है | लोक देवियाँ या लोक देवता किसे कहते हैं ? ये सब आप लोक देवता के अध्याय में पढ़ चुके हैं | यहाँ जितना योगदान लोक देवताओं का है तो लोक देवियों का योगदान भी उससे कम नहीं है |



अगर अभी तक आपने लोक देवता के बारे में नहीं पढ़ा है तो निचे लिखे लिंक पर क्लिक करें |
यह भी देखें : राजस्थान के मत्वपूर्ण लोक देवता

विभिन्न राजवंशों की लोक देवियों हेतु एक प्रचलित दोहा :
                                        "आवड तूठी भाटियां, कामेही गोंडा,
                                        श्री बिरवड तूठी सिसोदिया, करणी राठौडा ||

1. हिंगलाज माता 
            यह एक मुख्य शक्ति पीठ है | इसका मुख्य मंदिर बलूचिस्तान (सिंध, पाकिस्तान) में है | यह चारण जाति की कुल देवी है |
            पाकिस्तान में मुस्लिम धर्म के लोग इसे नानी देवी के रूप में पूजते हैं | सिंध के मुसलमान इनकी यात्रा को नानी की हज कहते हैं |
            राजस्थान में हिंगलाज माता के प्रमुख मंदिर : 
                        - पुष्कर
                        - बिदासर (चुरू)
                        - मायरा की गुफा (उदयपुर)

2. आवड़ माता
            
इन्हें हिंगलाज माता का अवतार माना जाता है।  इनका जन्म विक्रम संवत 808 चलकाना गाँव (बाड़मेर) में मामड जी चारण के घर हुआ | यह जैसलमेर के भाटी शासकों की कुल देवी है | इनको स्वांगिया माता के रूप में भी पूजा जाता है | इनका प्रतीक चिन्ह सोन चिड़ी है |कहा जाता है कि हकरा नदी पर गुस्सा आने पर आवड़ माता नदी का सारा पानी एक घूंट में पी गई थी।
            इनका उपनाम तेमडाराय भी है। इनका मंदिर भू-गांव (जैसलमेर) में है। इस स्थान पर आवड माता ने तेमड़े नामक राक्षस का वध किया था।

3. तनोट माता / तनोट  राय 
            इनका मंदिर 
तनोट (रामगढ़, जैसलमेर) भारत पाक सीमा (रेडक्लिफ) पर स्थित है | भाटी शासक महाराजा केहर ने अपने पुत्र तणु के नाम से तन्नौर नगर बसाकर तनोटिया देवी की स्थापना करवाई। वर्तमान में इसका रख रखाव BSF करती है | भारत पाक युद्ध के समय यह मंदिर बहुत चमित्कारी रहा | मंदिर के द्वार पर भारतीय सेना द्वारा विजय स्तम्भ का निर्माण करवाया गया |

           इनको बहुत से उपनामों से जाना जाता है :
                        - थार की वैष्णो देवी
                        - BSF जवानो की कुल देवी
                        - सैनिकों की कुल देवी
                        - रुमाल वाली देवी

4. करणी माता
            इनका जन्म विक्रम संवत 1444, अश्विन शुक्ल सप्तमी को सुआप गाँव जोधपुर में हुआ था | इनके पिता मेहाजी किनीया व माता देवल थी | इनके बचपन का नाम रिद्धि बाई था | इन्हें आवड माता का अवतार माना जाता है | इनका प्रतीक चील (संभली) है |
            इनका विवाह ‘साठीका गाँव’ के चारण बीठू केलु के पुत्र देवाजी बीठू से हुआ, किन्तु भोग-विलास से विरक्त होते हुए उन्होंने पति को समझाया और अपने पति का विवाह अपनी दूसरी बहिन गुलाब कुँवरी से करवाकर स्वयं देशनोक के समीप ‘जाँगठूँ के बीड़/ नेहदी’ ( नेहडी उस खेजडी का नाम है जहाँ बैठकर करणी माता ‘विलोवणा/दही मंथन’ किया करती थी ) नामक स्थान पर रहने लगी |
            इनको दाढ़ी वाली डोकरी, काबा वाली देवी, चूहों वाली देवी जैसे उपनामों से पुकारा जाता है | यह बीकानेर के राठौड़ों की कुल देवी/ईष्ट देवी है | 12 मई 1459 को राव जोधा ने करणी माता के हाथों से मेहरानगढ़ दुर्ग की नींव रखवाई | 
            चुहों वाली देवी के नाम से प्रसिद्ध है। इसके मंदिर के पुजारी चारण समाज के लोग होते है | करणी माँ की गायों का ग्वाला दशरथ मेघवाल गायों की रक्षा करते हुए मरा था। गोधन पर आक्रमण करने वाले राव कान्हा का इन्होंने वध किया।

            प्रमुख मंदिर :

    • देशनोक (बीकानेर) - मुख्य मंदिर 
      यह मंदिर बीकानेर से 35 किलोमीटर दूर देशनोक में स्थित है जो राष्ट्रीय राजमार्ग 89 पर स्थित है | बीकानेर शासक राव जैतसी तथा कर्ण सिंह ने इसका प्रारम्भिक निर्माण करवाया | इसके आधुनिक निर्माता महाराजा गंगा सिंह थे | इनका मेला चैत्र-आश्विन नवरात्रों में भरा जाता है |
      विशेषता : मंदिर को मठ या मंड कहा जाता है | इनके गीतों को चिरजा कहा जाता है| चूहों को काबा कहा जाता है व सफ़ेद या पवित्र काबा को धौला काबा कहा जाता है | यहाँ पर सावन-भादों नामक बड़े कडाहे रखे हुए हैं | 108 किलो का चांदी का दीपक है जिसे चांदी-रो-दीवलो कहा जाता है |
    • मंसापूर्ण करणी माता मंदिर (उदयपुर)
      इनका यह मंदिर पिछौला झील के किनारे बना हुआ है | राजस्थान का दूसरा रोप वे यही लगाय है | यहाँ सफ़ेद चीहे मिलते हैं |
    • धौलागढ़ वाली देवी (अलवर) - उपनाम : करणी माता  
      इसका निर्माण अलवर के राजा बख्तावर सिंह ने कराया |

5. जीण माता
            इनका जन्म धान्धू गाँव चुरू में हुआ | इनके बचपन का नाम जैयवंती बाई था | इनके भाई का नाम हर्ष था | यह शेखावटी क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय देवी है | सांभर (अजमेर) के चैहानों की कुलदेवी मानी जाती है। मीणा जाति की आराध्य देवी है व शेखावाटी क्षेत्र की लोक देवी कही जाती है | यहाँ अढाई प्याले शराब चढ़ाने की रस्म अदा की जाती हैं|  जीण माता को मधुमखियों की देवी कहा जाता है 
            रेवासा ग्राम (सीकर) में काजल शिखर पहाड़ी के निकट इसका मंदिर है जो सीकर से 25 KM दूर दक्षिण दिशा में है, इस पर जीण माता के भाई हर्ष भैरु का थान है । हर्ष पर्वत पर शिलालेख के अनुसार जीणमाता के मंदिर का निर्माण पृथ्वीराज चौहान (प्रथम) के शासन काल में हरड़ ने 1064 ई. में करवाया।। राजस्थान में सबसे लंबा गीत जीण माता का है | कनफटे जोगी केसरिया वस्त्र पहनकर, माथे पर सिन्दूर लगाकर, डमरू और सारंगी पर जीण माता के गीत गाते हैं | यह गीत करूण रस से ओत-प्रोत है जो ‘चिरंजा’ कहलाता है। जीण माता के मंदिर में अखंड ज्योत जलती है | वर्तमान में यहां बकरे के कान चढ़ाते हैं किंतु पहले बकरे की बाली दी जाती थी। मुग़ल बादशाह औरंगजेब ने सेना भेजकर जीण माता के मंदिर को तुडवाना चाहा किन्तु वह असफल रहा | माता के मंदिर के निकल भंवराथल / भ्रमर माता है | जीण माता के मेले में मीणा जनजाति के लोग मुख्य रूप से भाग लेते है। माता का मेला प्रतिवर्ष चैत्र और अश्विन माह के नवरात्रों में लगता है।
            महाराजा महेशदान सिंह ने नागौर जिले के प्राचीन कस्बे मारोठ के पश्चिम में स्थित पर्वत की गुफा के भीतर जीण माता का एक छोटा किन्तु भव्य मंदिर बनवाया।

6. शीतला माता
            शीतला माता का प्राचीन मंदिर उदयपुर में हैं किन्तु मुख्य मंदिर चाकसू (जयपुर) में है। जयपुर के मंदिर का निर्माण जयपुर शासक माधो सिंह ने शील डूंगरी पर करवाया | इसमें खंडित प्रतिमा की पूजा की जाती है | यह माता राठौड़ों की इष्ट देवी है |
            इनका चैत्र कृष्ण अष्टमी (शीतला अष्टमी) के दिन मेला भरता है। इनका वाहन गधा हैं व पुजारी-कुम्हार समाज के लोग होते है | इसलिए इस दिन गधों का मेला भरा जाता है | शीतला अष्टमी के दिन ही माता के लिए बास्योड़ा/बासडिया प्रसाद बनाया जाता हैं | इस दिन खेजड़ी की पूजा होती है |
            इन्हें चेचक की देवी, बच्चों की पालनहार या संरक्षिका माता, सेढ़ल माता, स्वच्छता की देवी व किसानों की आराध्य देवी जैसे उपनामों से पुकारा जाता है।
नोट : इसी दिन मारवाड़ में घुडला पर्व मनाया जाता है।

7. नाग्नेच्या माता
            यह माता राठौड़ों की कुलदेवी है | इसे पंखोणी माता या चक्रेश्वरी माता भी कहा जाता है | इसकी 18 भुजाएं वाली मूर्ति है जिसे राव बीका ने बीकानेर में स्थापित करवाई थी।
            मारवाड़ शासक राव धूहड़ कर्नाटक से लुम्बा ऋषि के आशीर्वाद से यह मूर्ति मारवाड़ लेकर के आये | कर्नाटक में इस माता को चक्रेश्वरी माता के रूप में पूजते हैं | राठौड़ों के राजचिन्ह पर चील के रूप में माता का प्रतीक होता था |सबसे पहला मंदिर व प्राचीन मंदिर नागाणा गाँव, बाड़मेर में स्थित है |फिर राव जोधा इस स्थान से मूर्ती ले जाकर मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थापित करवाता है |माता की मूर्ती नीम की लकड़ी से बनी हुई है | इसलिए राठौड़ नीम के वृक्ष को पवित्र मानते हैं | राव बीका ने बीकानेर में इस माता का मंदिर बनवाया |

8. शीला माता
            शीला माता का प्रमुख मंदिर आमेर (जयपुर ) दुर्ग में स्थित हैं | इस माता के मंदिर का निर्माण आमेर के कच्छवाह शासक मानसिंह प्रथम द्वारा करवाया गया। मानसिंह यह मूर्ति बंगाल के राजा केदारनाथ को पराजित कर जस्सोर नामक स्थान से अष्टभुजी भगवती की मूर्ति लेकर आये थे। इसलिए यह कच्छवाह वंश की आराध्य देवी है। मंदिर का वर्तमान स्वरूप मिर्जाराजा जयसिंह द्वारा करवाया गया। 
चैत्र आश्विन नवरात्रों में मेला भरा जाता है और नवरात्रों में मंदिर में ढाई प्याला शराब चढ़ती है और प्रसाद में चरणामृत के रूप में शराब दी जाती है। इनका उपनाम अन्नपूर्णा देवी है।

नोट : कुण्डा ग्राम को हाथी गांव के रूप में विकसित किया गया है।

9. घेवर माता 
            इस माता की प्रसिद्धि इस बात पर भी है की यह माता बिना पति के सती होने वाली देवी है | इसी माता के हाथों राज्समंध झील की नींव राखी गयी थी | इसलिए इनका मंदिर राजसमन्द झील के किनारे बना हुआ है | इस बात का उल्लेख राजसमन्द झील के किनारे लगी राज्प्रसस्ती से भी मिलता है |

10. कैला देवी/ कैला माता
            इनका मंदिर त्रिकूट पर्वत, करौली में है। प्रचलित कथाओं के अनुसार माता भगवान् श्री कृष्ण की बहन मानी जाती है इसीलिए यह माता यादव/जादौन वंश की कुल देवी है। माता अंजना माता के रूप में भी पूजी जाती है | माता का प्रमुख भगत बोहरा भगत था जिसकी छत्री माता के मंदिर के निकट ही बनी हुई है |
            मंदिर के सामने प्रांगण में गणेश जी व भैरव जी की मूर्तियां हैं जिन्हें प्राकृत बृज भाषा में 'लांगुरिया' कहते हैं। गूजरों में अधिक मानी जाने वाली इस देवी के मंदिर की प्रमुख विशेषता कनक दंडवत है। भक्तों द्वारा लांगूरिया भक्ति गीत व घुटक्कन नृत्य मेले का प्रमुख आकर्षण है जो माता के भक्तों द्वारा किया जाता है। माता का यह मेला चैत्र शुक्ल अष्टमी को भरा जाता जिसे लक्खी मेला भी कहा जाता है।
            करौली स्थित इनका दिव्य मंदिर का निर्माण नरेश गोपालसिंह ने करवाया |

11. शाकम्भरी माता
            शाकम्भरी माता का मुख्य मंदिर उदयपुर वाटी (झुँझुनु) में है। किन्तु माता का प्राचीन मंदिर सांभर झील (जयपुर) में हैं जिसे देवयानी तीर्थ भी कहा जाता है | खण्डेलवाल समाज व चौहानों की कुल देवी मानी जाती हैं। अकाल के समय शाक /सब्जियों को खिलाकर लोगों का पेट भरने के कारण शाक /सब्जियों की रक्षक देवी या सकराय माता भी कहा जाता है |

12. राणी सती माता
            इनका मंदिर झुंझुनू में है। इन्हें दादी जी के उपनाम से भी जाना जाता है। इनका वास्तविक नाम नारायणी बाई अग्रवाल है। इनके पति का नाम तनधनदास (हिसार के नवाब से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए) है। इनके परिवार में 11 सतियां हुई। यह अग्रवाल जाती की कुल देवी है | भाद्रपद अमावस्या को मेला भरता था।

नोट : राज्य सरकार द्वारा इनके मेले पर प्रतिबन्ध लगाया गया |

13. नारायणी माता
            इनका मंदिर बरखा डूंगरी, राजगढ़ तहसील (अलवर) मे है। नाई समाज की कुल देवी मानी जाती हैं। मीणा समाज की अराध्य देवी मानी जाती है। इनका वास्तविक नाम कर्मेली बाई है | इनका मेला बैशाख शुक्ल ग्यारस (11) को भरा जाता है |

नोट : इनकी पूजा को लेकर नै व् मीणा जाती के बीच विवाद चल रहा है |

14. आई माता
            इनका जन्म गुजरात के अम्बापुर में हुआ | इनका वास्तविक नाम जीजीबाई था | 
सिरवी समाज की कुल देवी है। यह लोक देवता रामदेवजी की शिष्या थी | इनके द्वारा आई पंथ चलाया गया, जिसके अनुयायी 11 नियमों का पालन करते हैं | 
            इनका मुख्य मंदिर बिलाडा (जोधपुर) में है। इनके पुजारी सिरवि जाती के लोग होते हैं | इनके मंदिर थान/ दरगाह/बढेर कहलाते है। मान्यता है की इनके दीपक से केसर टपकती है |

15. आशापुरा माता
            इनके मंदिर नाडौल (पाली), पोकरण (जैसलमेर), मोदरा/महोदरा (जालौर) में स्थित है। किन्तु इनका मुख्य मंदिर भडोंच (गुजरात) में बना हुआ है | यह मंदिर चौहान शासक विग्रहराज-II ने बनवाया |यह माता नाडौल तथा जालौर के सोनगरा चैहानों की कुल देवी मानी जाती है।
            जालौर में इस माता को आशापुरा माता भी कहा जाता है | 
मोदरां मंदिर (जालौर से 40 KM दूर) में बड़ा पेट होने के कारण महोदरी माता / महिषासुर मर्दिनी / मोदरा माता कहा जाता है। बिस्सा जाती के लोग इस माता की पूजा करते हैं तथा अपनी कुलदेवी मानते हैं | इस जाति की महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगाती |

16. दधिमती माता 
            इसका मंदिर गोठ मांगलोद (नागौर) में है | यह माता दाधिची ब्राह्मणों की कुल देवी है | यह मंदिर गुर्जर प्रतिहार काल की महामारु शैली में निर्मित है | यहाँ पर अधर शिला पीठ है | यहाँ देवी के मुख की पूजा की जाती है | इसका मेला चैत्र नवरात्रों में भरा जाता है |

17. सच्चिया माता
            इनका मंदिर औंसिया (जोधपुर) में है। इनके मंदिर का निर्माण गुर्जर प्रतिहार शासक उपलदेव ने करवाया था। यह औसवाल समाज की कुल देवी मानी जाती है। यह मंदिर महामारु शैली में निर्मित है।
            
औंसिया का प्राचीन नाम उपकेशपट्टनम था। इसे राजस्थान का भुवनेश्वर कहा जाता है। यह स्थान प्राचीन सूर्य मंदिर व जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

18. ब्रह्माणी माता
            इस माता का मंदिर सोरसण (बांरा) में स्थित है। विश्व का एक मात्र मंदिर है जहां देवी की पीठ की पूजा व पीठ का ही श्रृंगार किया जाता है।

19. स्वांगिया / सांगियाजी / सुग्गा माता
            यह माता जैसलमेर की माता है। जैसलमेर को राज्य चिन्ह स्वांग देवी द्वारा दिया गया था। जैसलमेर के राजचिन्हों में सबसे ऊपर पालम चिड़िया (शगुन चिड़िया) देवी का प्रतीक है। यह माता भाटी वंश की कुल देवी है। इसमें स्वांग का अर्थ भाला होता  है। माता का मंदिर गजरूप सागर के किनारे स्थित है। यह आवड़ देवी का ही रूप मानी जाती है।
20. ज्वाला माता 
            इस माता का मंदिर जोबनेर (जयपुर ) में स्थित है | यह माता खंगारोत राजपूतों की कुलदेवी है |

21. जिलाणी माता 
            इनका मंदिर अलवर के बहरोड़ कस्बे की बावड़ी के समीप स्थित है | इस देवी ने अलवर क्षेत्र के हिन्दुओं को मुसलमान बनने से रोका था | इसे अलवर क्षेत्र की लोक देवी के रूप में मान्यता प्राप्त है | यहाँ प्रतिवर्ष 2 बार मेला लगता है |

22. चामुंडा माता 
            यह माता प्रतिहार वंश की इन्दा शाखा की कुल देवी है | इनकी प्राचीन मूर्ति जोधपुर के निकट चामुंडा गाँव में थी |
            राव जोधा ने मेहरानगढ़ दुर्ग में चामुंडा माता का मंदिर बनवाया , जो की इनकी आराध्य देवी थी | 1857 में इस मंदिर पर बिजली गिरने के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया था | फिर मारवाड़ के राजा तख़्त सिंह ने इस मंदिर का पुनः निर्माण करवाया | भाद्रपद शुक्ल 13 को चामुंडा माता मंदिर का जीर्णोधार दिवस मनाया जाता है |
            1965 में भारत-पाक युद्ध के समय यह मंदिर चमत्कारी रहा | 2008 में भगदड़ मचने के कारण इसमें 250 लोगों की मौत हुई थी व इस घटना की जांच हेतु जसराज चौपडा सिमिति का गठन किया गया था |
            पृथ्वी राज चौहान III ने पुष्कर झील के किनारे चामुंडा माता का मंदिर बनवाया |

23. जमुवाय माता 
            इस माता का मंदिर जमुआ रामगढ़ (जयपुर) में स्थित है, इसका प्राचीन नाम मांच था | इसे ढूंढाड़ का पुष्कर कहा जाता है | इसको बुढवाय माता, अन्नपूर्णा माता, अम्बा माता जैसे उपनामों से भी पुकारा जाता है | इनका मेला चैत्र-आश्विन के नवरात्रों में भरा जाता है | नवरात्रों में प्रसाद के रूप में चावलों का भात व् लापसी चढ़ाई जाती है |
            इस मंदिर का निर्माण दुल्हेराय द्वारा करवाया गया जो कच्छवाह वंश का संस्थापक माना जाता है |
इस माता को 
कच्छवाह वंश की कुल देवी माना जाता है | इनके मंदिर में मदिरा पान व बलि नहीं दी जाती |

24. कैवाय माता 
            इसका मंदिर किनसरिया गाँव (परबतसर, नागौर) की सिणहडिया पहाड़ी पर स्थित है | यह दहिया या दाहिमा राजपूतों की कुलदेवी है | इनका प्राचीन मंदिर राजाचच्च ने बनवाया | मारवाड़ शासक अजित सिंह ने आधुनिक मंदिर का निर्माण करवाया |

25. बिरवडी माता
            इसका मंदिर चित्तौड़ दुर्ग में स्थित है जिसका निर्माण हम्मीर सिसोदिया ने करवाया था | यह माता सिसोदिया वंश की कुलदेवी है | इसको अन्नपूर्णा माता भी कहा जाता है | 1326 में माता के आशीर्वाद से ही हम्मीर चित्तौड़ पर अधिकार करता है | 

26. सुंधा माता 
            इसे चामुंडा माता भी कहा जाता है | इसे अधटेश्वरी माता आधा शरीर होने के कारण जैसे उपनाम से भी जानी जाती है | इस माता का मंदिर जसवंतपुरा (जालौर) के सुंधा पर्वत पर स्थित है| 
            2007 में सुंधा पर्वत पर राजस्थान का प्रथम रोप वे संचालित हुआ | यह माता देवल राजपूत व श्रीमाली ब्राह्मणों की कुल देवी है | 

नोट : भीनमाल जालौर -> श्रीमाली ब्राह्मणों की अधिकता के कारण प्राचीनकाल में श्रीमाल कहा जाता था| 

27. त्रिपुरा सुन्दरी माता 
            इसका उपनाम तुरताई माता है और इसका मंदिर बांसवाडा में स्थित है | यह पांचाल जाति की कुल देवी है | यह वसुंधरा राजे सिंधिया की भी कुल देवी है | इस मंदिर में देवी की 18 भुजाओं युक्त महिषासुर मर्दनी प्रतिमा है |

28. विरातरा माता 
            इनका मंदिर चोहटन (बाड़मेर) में स्थित है जो भोपों की कुल देवी है | इनका अन्य नाम वान्कल माता है |

29. सुगाली माता 
            इस माता को 1857 की क्रान्ति की देवी कहा जाता है | यह आउआ (पाली) के ठाकुर कुशल सिंह चाम्पावत की कुल देवी है | इसको 10 सिर व 54 हाथ वाली देवी के उपनाम से भी जाना जाता है | इसकी मूर्ती वर्तमान में राजपुताना म्यूजियम अजमेर में है जो की पहले वागड़ संग्रहालय में थी | 

30. बाण माता / बायण माता 
            यह माता गुहिल वंश की कुल देवी है | इसका मुख्य मंदिर नागदा (उदयपुर) में है जिसका निर्माण बप्पारावल ने करवाया था | इसका दूसरा मंदिर केलवाडा (उदयपुर) में है जिसका निर्माण महारावल लक्षमण सिंह द्वारा करवाया गया था |

31. तुलजा भवानी माता 
            इसका मंदिर चित्तौडगढ दुर्ग में है जिसका निर्माण दासी पुत्र बनवीर ने करवाया था | इसलिए यह बनवीर की कुलदेवी है | यह छत्रपति शिवाजी की भी कुल देवी है |

32. आवरी माता
            इसका मंदिर निकुम्भ (चितौड़) में है | यह मंदिर गंभीरी व बेडच नदियों के किनारे पर स्थित है |यह बच्चों की संरक्षिका माता कहलाती है |

33. अर्बुदा माता 
            इसका मंदिर माउन्ट आबू, सिरोही में है | इसे पहाड़ों की रानी व राजस्थान की वैष्णो देवी जैसे उपनामों से जाना जाता है |

34. लटियाल माता 
            इसका मंदिर फलौदी (जोधपुर) में स्थित है | इसका मंदिर खेजड़ी के वृक्ष के निचे है जिसके कारण इनका उपनाम "खेजड बेरी राय भवानी" पड़  गया | यह कल्लों की कुल देवी है |

35. क्षेमंकरी माता / खीवंल माता / शुभंकरी माता 
            यह माता शौलंकी राजपूतों की कुलदेवी है | इसका प्राचीनतम मंदिर भीनमाल (जालौर) में है | इस माता के अन्य मंदिर माउन्ट आबू (सिरोही) व फलौदी (जोधपुर) में है | 

36. अन्ता माता 
            यह माता ऊँटों की रक्षक देवी कहलाती है जो की अन्ता, बारां  जिले में स्थित है |

37. इडाणा माता 
            इस देवी द्वारा अग्नि स्नान किया जाता है जो उदयपुर में स्थित है |

38. बिजासण माता 
            इसका मंदिर इन्द्रगढ, बूंदी में है |

39. इंद्र माता 
            इसका मंदिर खुडद गाँव, नागौर में है | यह माता करणी माता के अवतार के रूप में पूजी जाती है | इस देवी की पुरुष वेश में ही पूजा होती है |

40. पथवारी माता 
            यह पथिक रक्षक देवी कहलाती है | इसे तीर्थ यात्रा की देवी भी कहा जाता है | इसका मंदिर गाँव के बाहर खेजड़ी के वृक्ष के नीचे होता है |

41. नकटी माता 
            इसका मंदिर जयपुर के जयभवानिपुरा गाँव में है |

42. छींक माता 
            इस माता का मंदिर जयपुर में है|

43. छींछ माता 
            इस माता का मंदिर बांसवाडा में है |

44. ज्वालामाता 
            इस माता का मंदिर जोबनेर (जयपुर) में स्थित है | यह माता खंगारोत राजपूतों की कुल देवी है |

45. ब्राह्मणी माता 
            इनका मंदिर सोरसन (बारां) में है | इस माता की पीठ की पूजा व पीठ का ही श्रृंगार होता है |

46. चौथ माता 
            इसका मंदिर चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में स्थित है | इसका मेला कार्तिक कृष्ण चौथ को भरा जाता है | यह माता कंजर जाती की कुल देवी है | 

47. मादाणा माता 
            इस माता का अम्न्दिर कोटा में स्थित है | यह माता हाडा चौहानों की कुल देवी है | इस माता की कृपा से तांत्रिक पीड़ितों का उपचार होता है | 


उपरोक्त विषय में उल्लेख करते समय शब्दों में यदि कोई त्रुटी रह जाए तो कृपया अवगत करायें ताकि समयानुसार इसमें सुधार किया जा सके |


Share:

राजस्थान के पर्यटन विभाग के मेले (RTDC)

 


            जिस तरह राजस्थान में लोक देवता, लोक देवी व पशुओं के मेले भरे जाते हैं ठीक उसी प्रकार पर्यटन विभाग के मेले (RTDC) भी भरे जाते हैं | आएये जाने वो कौन कौनसे मेले हैं :  

राजस्थान में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक आते हैं - जयपुर में (फ्रांस व ब्रिटेन से)
राजस्थान में सर्वाधिक स्वदेशी पर्यटक आते हैं - अजमेर में 

नोट : अजमेर भारत में इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा केंद्र है, इसलिए इसे भारत का मक्का कहा जाता है |

पर्यटन विभाग के मेले या महोत्सव

  1. ऊंट महोत्सव - बीकानेर
    नोट : राष्ट्रिय ऊंट अनुसन्धान केंद्र = जोहड़बीड (बीकानेर)
  2. थार महोत्सव - बाड़मेर
  3. मरू महोत्सव - जैसलमेर
    मुख्य केंद्र : सम सैंड ड्यूम (जैसलमेर)
  4. हाथी महोत्सव - कुंडा गाँव, आमेर 
    - जयपुर का प्रसिद्ध है
    - यह भारत का प्रथम हाथी गाँव हैं 
    - कुंडा गाँव विश्व का तीसरा हाथी गाँव है, श्रीलंका व् थाईलैंड के बाद |
  5. एडवेंचर स्पोर्ट्स - जयपुर
  6. बैलून फेस्टिवल - बाड़मेर
  7. पतंग महोत्सव - जयपुर
    - यह महोत्सव माउंट आबू, जैसलमेर, बाड़मेर में भी प्रसिद्ध है |
  8. शरद महोत्सव - माउंट आबू
  9. ग्रीष्म महोत्सव - माउंट आबू
  10. एडवेंचर फेस्टिवल - माउंट आबू
  11. मत्स्य महोत्सव - अलवर
  12. ब्रज महोत्सव - भरतपुर
  13. डांग महोत्सव - करौली
  14. गोल्डन ट्रायंगल (स्वर्णिम त्रिकोण)- दिल्ली-जयपुर-आगरा
  15. डेजर्ट ट्रायंगल (मरू त्रिकोण) - जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर
  16. शेखवाटी सर्किट - सीकर, झुंझुनू, चुरू
  17. पुष्कर सर्किट - अजमेर, नागौर
  18. बुद्धा सर्किट - जयपुर, अजमेर
    - बौध धर्म का मुख्य केंद्र - बैराठ
पर्यटन सर्किट 

 


  1. मरू सर्किट - जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर
  2. मेरवाड़ा सर्किट - अजमेर, पुष्कर, मेड़ता, नागौर
  3. गौडवाड़ सर्किट - पाली, सिरोही, जालौर
  4. वाग्गड़ सर्किट - बाँसवाड़ा, डूंगरपुर
  5. मेवाड़ सर्किट - राजसमन्द, चित्तौड़, भीलवाडा
  6. हाडौती सर्किट - कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड
  7. ढूंढाड सर्किट - जयपुर, दौसा, अजमेर
  8. ब्रज मेवात सर्किट - अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक
  9. शेखावाटी सर्किट - सीकर, झुंझुनू

विशेष विषय : यदि आप राजस्थान के प्रमुख मेले व पशु मेले पढना चाहते है तो  निचे लिंक पर क्लिक करें :
            प्रमुख मेले - Click Here
            पशु मेले - Click Here


    
        उपरोक्त महोत्सव परीक्षा को ध्यान में रखकर उपलब्द करवाए गए हैं | यदि इनमें कोई त्रुटी रह गयी हो तो समय पर कमेन्ट के माध्यम से अवगत करायें, ताकि समय पर सुधार किया जा सके |
Share:

राजस्थान के प्रमुख मेले

 


            राजस्थान कला और संस्कृति से भरा हुआ प्रदेश है यहाँ हर माह में किसी न किसी प्रकार का आयोजन होता ही रहता है | आज जो हम जिक्र करने जा रहे हैं वह अपने आप में एक मत्वपूर्ण विषय है "राजस्थान के मेले" | राजस्थान राज्य के सभी जिलों में विभिन्न मेलों का आयोजन प्रति वर्ष होता है | यहां पर आयोजित होने वाले सभी मेले राजस्थान में नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है।  राजस्थान का पशु मेला भी बहुत प्रसिद्ध मेला है। जिसे आप "प्रमुख पशु मेले" पर क्लिक कर के देख सकते हैं | तो आइए जाने राजस्थान के प्रमुख मेले (Rajasthan ke Pramukh Mele) :

कुछ तथ्य जो मेलों से जुड़े हुए हैं :

            राजस्थान में सर्वाधिक मेले भरे जाते हैं : डूंगरपुर
            राजस्थान में सर्वाधिक पशुमेले भरे जाते हैं : नागौर में

1. पुष्कर मेला - पुष्कर (अजमेर)
            यह राजस्थान का सबसे रंगीन मेला है , जो कार्तिक शुक्ल 11 से कार्तिक पूर्णिमा तक भरता है। मेरवाड़ा का सबसे बड़ा मेला है। इसका मुख्य आकर्षण "कालबेलिया नृत्य" है जिसकी प्रसिद्ध कलाकार गुलाबो है |
            यहाँ सर्वाधिक विदेशी पर्यटकों का आवागमन रहता है | इस मेले के साथ-2 प्रसिद्ध पशु मेले का भी आयोजन होता है जिसमें 
नागौरी गौवंश, बीकानेरी ऊंट तथा रैंडा नस्ल की गाय व गिर नस्ल का व्यापार होता है। 
            यहाँ पुष्कर सरोवर पर 52 घात हैं जहां कार्तिक पूर्णिमा को दीपदान किया जाता है | 
इस मेले को “तीर्थो का मामा” कहते है।

2. भर्तहरी का मेला - अलवर
            यह मेला भाद्रशुक्ल सप्तमी-अष्टमी को भरता हैं। इस मेले का आयोजन नाथ सम्प्रदाय के साधु भर्त्हरि की तपोभूमि पर होता हैं। भूर्त्हरि की तपोभूमि के कनफटे नाथों की तीर्थ स्थली कहते है। मत्स्य क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है।
            यह सरिस्का अभ्यारण्य में भरा जाट है, जहां भर्तहरी का मंदिर  व गुफा है | यहाँ पर नाचना गणेश जी भी है जो काफी प्रसिद्ध है | इसे "कनफटे नाथों का कुम्भ" भी कहा जाता है |

3. बेणेश्वर धाम मेला - नवाटापरा (डूंगरपुर)
            यह मेला सोम, माही व जाखम नदियों के संगम पर भरता है। यह मेला माघ पूर्णिमा को भरता हैं। इस मेले को बागड़ का कुम्भ, बागड़ का पुष्कर, दक्षिणी राजस्थान का कुम्भ व आदिवासियों का कुम्भ भी कहते है। संत माव जी को बेणेश्वर धाम पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहाँ पर खंडित शिवलिंग की पूजा की जाती है |

4. सीताबाड़ी का मेला - केलवाड़ा (बांरा)
            यह मेला ज्येष्ठ अमावस्या को भरता है। इस मेले को “सहरिया जनजाति का कुम्भ” कहते है। हाडौती अंचल का सबसे बडा मेला है।
नोट : राजस्थान में सहरिया जनजाति के लोग सर्वाधिक बारां जिले की शाहबाद व किशनगंज तहसील में रहते हैं |

5. घोटिया अम्बा माता का मेला - बांसवाडा
            यह मेला चैत्र अमावस्या को भरता है। इस मेले को “भीलों का कुम्भ” कहते है। महाभारत काल में पांडुवोंने 88000 ऋषिओं को भोजन कराया था | यहाँ प्रसिद्ध घोटेश्वर महादेव का मंदिर भी है |

6. मानगढ़ धान का मेला - बांसवाडा
            यह मेला आश्विन पूर्णिमा को भरता है। 1913 में मानगढ़ पहाड़ी पर गोविंद गिरी के नेतृत्व में सम्पसभा का सम्मलेन हुआ जिस पर मेवाड़ भील कौर बटालियन द्वारा अंधाधुन गोलियां चलायी गयी जिसमें 1500 से अधिक भील शहीद हुए | इस घटना को राजस्थान का जलियावाला बाग़ हत्याकांड कहा जाता है | इसीलिए यह मेला  गोविंद गिरी की स्मृति मे भरता है।
            2013 में मानगढ़ में भील शहीद स्मारक की स्थापना की गयी | प्रतिवर्ष यहाँ शहीदों की स्मृति में मेला भरा जाता है |

7. मुकाम मेला - मुकाम-तालवा (नोखा, बीकानेर)
            यह मेला वर्ष में दो बार भरा जाता है | बिश्नोई सम्प्रदाय का मुक्तिधाम तथा मथुरा कहा जाता है | जांगल प्रदेश का सबसे बड़ा मेला है | संत जाम्भोजी का समाधि स्थल है |

8. कोलायत मेला / कपिल मुनि का मेला - कोलायत झील (बीकानेर)
            यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को भरता है। मुख्य आकर्षण “कोलायत झील पर दीपदान” है। यहाँ पर 52 घात हैं | कपिल मुनि सांख्य दर्शन के प्रणेता थे। यह संत कपिल मुनि की तपो भूमि है | कोलायत तीर्थ को तीर्थों का गुरु कहा जाता है |

9. मंचकुण्ड तीर्थ मेला - धौलपुर
            यह मेला भाद्रपद शुक्ल 6 को भरता है। इस मेले को तीर्थो का भान्जा कहते है। यह मेला मचकुंड सरोवर में भरा जाता है |

10. सैपऊ महादेव मेला - सैपऊ (धौलपुर)
            यह मेला महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण 13,14 को भरा जाता है |

11. जौहर मेला - चित्तौड़गढ़
            यह मेला चैत्र शुक्ल 11 को भरा जाता है | यह रानी पद्मावती की स्मृति में भरा जाता है |
            1303 में रावल रतन सिंह के शासन काल में अल्लौद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया | रानी पद्मिनी सहीत 16000 महिलाओं ने अग्नि जोहर किया जो राजस्थान का सबसे बड़ा जौहर कहलाता है |

12. मातृकुण्डिया / माता कुण्डालिनी का मेला  - राश्मी (चित्तौडगढ)
            यह मेला बौशाख पूर्णिमा को भरता है। इस मेले को राजस्थान का हरिद्वार कहते है। यहाँ माता कुण्डालिनी का प्रसिद्ध मंदिर है |

13. मीरा महोत्सव - चित्तौड़गढ़
            यह मेला शरद पूर्णिमा / अश्विन पूर्णिमा को भरा जाता है | यह मेड़ता व चित्तौड़गढ़ का प्रसिद्ध मेला है |
            मेड़ता को मीरा नगरी भी कहा जाता है | यहाँ चार भुजा नाथ मंदिर में मीरा महोत्सव का आयोजन होता है |
नोट : राजस्थान का दूसरा चार भुजा नाथ मंदिर गढ़बोर (राजसमन्द) व मीरा मंदिर (चित्तौड़गढ़) में है |

14. लोहार्गल मेला - लोहार्गल (झुंझुनू)
            यह मेला चैत्र मॉस की सोमवती अमावस्या को भरा जाता है | यह तीर्थ महाभारत कालीन केंद्र है | यहाँ पर पांडवों का मोक्ष हुआ था | इसकी 24 कौसी परिक्रमा प्रसिद्ध है | यहाँ एक प्राचीनतम सूर्या मंदिर भी है |

15. खाट्टू श्याम जी मेला - खाट्टू गाँव (सीकर)
            यह मेला फाल्गुन शुक्ल 11,12 को भरा जाता है | इसे शीश का दानी व कलयुग का श्याम भी कहा जाता है | यहाँ बर्बरीक के मुख की पूजा की जाती है | यह एक लक्खी मेला है |

16. चुन्धी तीर्थ का मेला - जैसलमेर
            यह मेला भाद्रपद शुक्ल 4 को भरा जाता है | यह श्री गणेश जी से संबंधित मेला है। इस मंदिर में गणेश जी को शेर पर सवार दिखाया गया है।
नोट :  “हेरम्भ गणपति मंदिर” बीकानेर में है।

17. कपालेश्वर महादेव मेला - बाड़मेर 
            इस मेले का आयोजन प्रत्येक 12 वर्षों में होता है | इसे मारवाड़ का कुम्भ व राजस्थान का अर्धकुम्भ कहा जाता है |

18. परशुराम महादेव मेला - पाली
            यह मेला महाशिवरात्रि / फाल्गुन कृष्ण 13,14 को भरा जाता है | यहाँ चूने से स्वत: शिवलिंग का निर्माण होता है | इसे राजस्थान का अमरनाथ कहा जाता है |

19. गौर का मेला - सिरोही
            यह मेला वैशाख पूर्णिमा को भरता है। इस मेले को ‘ गरासिया जनजाति का कुम्भ’ कहते है। इसमें गरासिया जनजाति की युवतियां व युवक प्रेमविवाह करते हैं |

20. हल्दी घाटी मेला - राजसमन्द
            यह मेला 18 या 21 जून को भरा जाता है |

21. वीरपुरी मेला - मंडोर (जोधपुर)
            यह मेला श्रावण मॉस के अंतिम सोमवार को भरा जाता है |

22. नागपंचमी मेला - मंडोर (जोधपुर)
            यह मेला श्रावण कृष्ण पंचमी को भरता है। श्रावण कृष्ण पंचमी को नाग पंचमी भी कहते है।
नोट : मंडोर में ३३ करोड़ देवी देवताओं की साल या वीरों की साल हॉल ऑफ़ हीरोज प्रसिद्ध है | 33 करोड़ देवी देवताओं का मंदिर जूनागढ़ (बीकानेर) में हैं |

23. बेंतमार मेला - जोधपुर 
            यह मेला बैशाख कृष्ण 3 (धींगा गवर वाले दिन) भरा जाता है | इसे महिला उत्थान का प्रतीक माना जाता है |

Also Read: पशुधन

24. भूरिया बाबा/ गोतमेश्वर मेला - अरणोद (प्रतापगढ़)
            यह मेला वैशाख पूर्णिमा को भरता हैं। इस मेले को “मीणा जनजाति का कुम्भ” कहते है।

25. चौथ माता का मेला - चौथ का बरवाडा (सवाई माधोपुर)
            यह मेला माध कृष्ण चतुर्थी को भरता है। इस मेले को “कंजर जनजाति का कुम्भ” कहते है।

26. साहवा का मेला - चूरू
            यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को भरता है। सिंख धर्म का सबसे बड़ा मेला है।

27. चन्द्रभागा मेला - झालरापाटन (झालावाड़)
            यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को भरता है। चन्द्रभागा नदी पर बने शिवालय में पूजन होता हैं। इस मेले के साथ-साथ पशु मेला भी आयोजित होता है, जिसमें मुख्यतः मालवी नसल का व्यापार होता है।

28. रामदेव मेला - रामदेवरा (जैसलमेर)
            इस मेले का आयोजन रामदेवरा (रूणिचा) (पोकरण) में होता है। इस मेले में आकर्षण का प्रमुख केन्द्र तेरहताली नृत्य है जो कामड़ सम्प्रदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है।

29. बीजासणी माता का मेला - लालसोट (दौसा)
            यह मेला चैत्र पूर्णिमा को भरता है।

30. कजली तीज का मेला - बूंदी
            यह मेला भाद्र कृष्ण तृतीया को भरता है।

31. लोटियों का मेला - मण्डौर (जोधपुर)
            यह मेला श्रावण शुक्ल पंचमी को भरता है।

32. डोल मेला - बांरा
            यह मेला भाद्र शुक्ल एकादशी को भरता है। इस मेले को श्री जी का मेला भी कहते हैं ।

33. फूल डोल मेला - शाहपुरा (भीलवाडा)
            यह मेला चैत्र कृष्ण एकम् से चैत्र कृष्ण पंचमी तक भरता है।

34. अन्नकूट मेला - नाथद्वारा (राजसंमंद)
            यह मेला कार्तिक शुक्ल एकम को भरता है। अन्नकूट मेला गोवर्धन मेले के नाम से भी जाना जाता है।

35. भोजनथाली परिक्रमा मेला - कामा (भरतपुर)
            यह मेला भाद्र शुक्ल दूज को भरता है।

36. श्री महावीर जी का मेला - चान्दनपुर (करौली)
            यह मेला चैत्र शुक्ल त्रयोदशी से वैशाख कृष्ण दूज तक भरता है। यह जैन धर्म का सबसे बड़ा मेला है। मेले के दौरान जिनेन्द्ररथ यात्रा आकर्षण का मुख्य केन्द्र होती है।

37. ऋषभदेव जी का मेला - धूलेव (उदयपुर)
            मेला चैत्र कृष्ण अष्टमी (शीतलाष्टमी) को भरता है। ऋषभदेव जी को केसरिया जी, आदिनाथ जी, धूलेव जी, तथा काला जी आदि नामों से जाना जाता है।

38. चन्द्रप्रभू का मेला - तिजारा (अलवर)
            यह मेला फाल्गुन शुक्ल सप्तमी को भरता हैं यह भी जैन धर्म का मेला है।

39. बाड़ा पद्य्पुरा का मेला - जयपुर
            यह भी जैन धर्म का मेला है।

40. रंगीन फव्वारों का मेला - डींग (भरतपुर)
            यह मेला फाल्गुन पूर्णिमा को भरता है।

41. डाडा पम्पा राम का मेला - विजयनगर (श्रीगंगानगर)
            यह मेला फाल्गुन माह मे भरता है।

42. बुढ़ाजोहड़ का मेला - डाबला,रायसिंह नगर (श्री गंगानगर)
            श्रावण अमावस्या को मुख्य मेला भरता है।

43. वृक्ष मेला - खेजड़ली (जोधपुर)
            यह मेला भाद्र शुक्ल दशमी को भरता है। भारत का एकमात्र वृक्ष मेला है।

44. डिग्गी कल्याण जी का मेला - टोंक
            कल्याण जी विष्णु जी के अवतार माने जाते है। कल्याण जी का मेला श्रावण अमावस्या व वैशाख में भरता है।

45. गलता तीर्थ का मेला - जयपुर
            यह मेला मार्गशीर्ष एकम् (कृष्ण पक्ष) को भरता है। रामानुज सम्प्रदाय की प्रधान पीठ गलता (जयपुर) में स्थित है।

46. गणगौर मेला - जयपुर
            यह मेला चैत्र शुक्ल तृतीया को भरता है। जयपुर का गणगौर मेला प्रसिद्ध है। बिन ईसर की गवर, जैसलमेर की प्रसिद्ध है। जैसलमेर में गणगौर की सवारी चैत्र शुक्ल चतुर्थी को निकाली जाती है।

47. राणी सती का मेला - झुंझुनू
            यह मेला भाद्रपद अमावस्या का भरता था। इस मेले पर सती प्रथा निवारण अधिनियम -1987 के तहत् सन 1988 को रोक लगा दी गई।

48. त्रिनेत्र गणेश मेला - रणथम्भौर (सवाई माधोपुर)
            यह मेला भाद्र शुक्ल चतुर्थी को भरता है।

49. खेतला जी का मेला - पाली
            यह मेला चैत्र कृष्ण एकम् को भरता है।


            यदि उपरोक्त विषय के विवरण में कोई त्रुटी नजर आये तो हमें निचे कमेंट से अवगत जरूर करायें, ताकि भविष्य हेतु इसमें सुधार किया जा सके |


Share:

राजस्थान के प्रमुख पशु मेले || Famous Animal Fairs of Rajasthan


 
            राजस्थान अपनी कला व संस्कृति के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है | जिस तरह यहाँ भाषा, बोली, नृत्य, त्योंहारों आदि की एक अलग ही चमक है ठीक उसी प्रकार यहाँ के पशु मेले भी बहुत प्रसिद्ध हैं | 

            पशु मेलों का आयोजन राजस्व विभाग, अजमेर द्वारा किया जाता है | 
            राजस्थान में सर्वाधिक पशुओं का मेला वाला जिला : बाड़मेर
            
राजस्थान में न्यूनतम  पशुओं का मेला वाला जिला : धौलपुर
नोट : पशु गणना हर 5 वर्षों में होती है | 

1. श्रीबलदेव पशु मेला
            यह मेला मेड़ता सिटी (नागौर) में आयोजित होता है। इस मेले का आयोजन चेत्र मास के सुदी पक्ष में होता हैं और नागौरी नस्ल के बैल से संबंधित है। यह मेला किसान नेता बलदेव राम मिर्धा की स्मृति में भरा जाता है |

2.  श्री वीर तेजाजी पशु मेला
            यह मेला परबतसर (नागौर) में आयोजित होता है। श्रावण पूर्णिमा से भाद्रपद अमावस्या तक चलता है। इस मेले से राज्य सरकार को सर्वाधिक आय होती है और आमदनी की दृष्टि से यह राजस्थान का सबसे बड़ा पशु मेला है | यह नागौरी बैलों के लिए प्रसिद्ध है |

3. रामदेव पशु मेला
            यह मेला मानासर (नागौर) में आयोजित होता है। इस मेले का आयोजन मार्गशीर्ष माह में होता है। इस मेले में नागौरी किस्म के बैलों की सर्वाधिक बिक्री होती है। यही मनासार में लोकदेवता रामदेव जी का प्रसिद्ध मंदिर है |

4. गोमती सागर पशु मेला
            यह मेला झालरापाटन (झालावाड़) में आयोजित होता है। इस मेले का आयोजन वैशाख माह में होता है। मालवी नस्ल की गौवंश से संबंधित है। यह पशु मेला हाडौती क्षेत्र का सबसे बडा पशु मेला है।

5. चन्द्रभागा पशु मेला
            यह मेला झालरापाटन (झालावाड़) में कार्तिक माह में आयोजित होता है। मालवी नस्ल से संबंधित है। यह चन्द्र भागा नदी के किनारे भरा जाता है |

6. पुष्कर पशु मेला
            इस मेले का आयोजन पुष्कर (अजमेर) में कार्तिक माह मे आयोजित होता हैं।  गिर नस्ल से संबंधित है। इसके अलावा नागौरी गौवंश, बीकानेरी ऊंट तथा रैंडा नस्ल की गाय की खरीद फरोक्त भी की जाती है|

7. गोगामेड़ी पशु मेला
            यह मेला नोहर (हनुमानगढ़) में आयोजित होता है। इस मेले का आयोजन भाद्रपद माह में होता है। हरियाणवी नस्ल की गौवंश से संबंधित है। राजस्थान का सबसे लम्बी अवधि तक चलने वाला पशु मेला है।

8. महाशिवरात्री पशु मेला
            यह करौली मे फाल्गुन मास में आयोजित होता है। हरियाणवी नस्ल की गौवंश से संबंधित है।

9. जसवंत प्रदर्शनी एवं पुश मेला
            इस मेले का आयोजन आश्विन मास में भरतपुर में किया जाता है। यह मेला हरियाणवी नस्ल की गौवंश से संबंधित है। यह मेला भरतपुर महाराजा जसवंत सिंह की स्मृति में भरा जाता है |

10. श्री मल्लीनाथ पशु मेला
            इस मेले का आयोजन तिलवाडा (बाड़मेर) में होता है। यह मेला चैत्र कृष्ण ग्यारस से चैत्र शुक्ल ग्यारस तक लूनी नदी के तट पर आयोजित किया जाता है। थारपारकर (मुख्यतः) व काॅकरेज नस्ल की बिक्री होती है। देशी महीनों के अनुसार यह सबसे पहले आने वाला पशु मेला है।

11. बहरोड़ पशु मेला
            यह मेला बहरोड (अलवर) में आयोजित होता है। यहाँ पर मुर्रा भैंस का व्यापार होता है।

12. सेवडिया पशु मेला
            यह मेला रानीवाडा (जालौर) में आयोजित होता है। यह मेलाकाॅकरेज नस्ल की गौवंश से संबंधित है।
नोट : रानीवाड़ा राज्य की सबसे बडी दुग्ध डेयरी है व पथमेड़ा (जालौर) राज्य की सबसे बड़ी गौशाला है |

13. लुनियावास पशु मेला : 
            यह मेला लुनियावास (जयपुर) में भरा जाता है | यह मेला गधों से समन्धित मेला है जो शीतला अष्टमी को (चैत्र कृष्ण 8) खलकानी माता मंदिर के पास भावगढ़ नामक बाँध (बाणगंगा नदी) के किनारे आयोजित होता है | यह राजस्थान का सबसे बड़ा गधों का मेला है |

14. सोरसन पशु मेला : सोरसन (बारां)

15. बाबा रधुनाथपुरी पशु मेला : सांचैर (जालौर)

16. डीडवाना पशु मेला : डीडवाना (नागौर)

17. पाबोलाव पशु मेला : लाडनूं  (नागौर)

18. आमेट पशु मेला : राजसमन्द

19. बाणगंगा पशु मेला : बैराठ / विराटनगर (जयपुर) [बैशाख पूर्णिमा के दिन ]


content: rajasthaan ke pashu mele, rajasthaan ke pramukh pashu mele, rajasthaan pashu mele, rajasthan ke pramukh pashu mele, rajasthan ke pashu mele, rajasthan pashu mele, pashumele


Share:

राजस्थान के लोक देवता

                  जब भी हम लोक देवताओं का जिक्र करते हैं सबसे पहले यही सवाल मन में आता है की ये लोक देवता क्या होते हैं? किन को हम लोक देवता की श्रेणी में रखेंगे? लोक देवताओं की क्या क्या विशेषताएं है ? क्या ये सिर्फ राजस्थान में हो होते है अपितु सम्पूर्ण भारत मे भी हैं? इन्ही सब सवालों के जवाब आज हमें मिलेंगे इस ब्लॉग में।


            राजस्थान से संबंधित विषयों के इस भाग में आप जानेंगे लोक देवता जो बहुत ही मत्वपूर्ण विषय है | जिसके बारे में परीक्षा में अक्सर पूछा ही जाता है | आएये पहले जाने की लोक देवता होते कौन है ?

लोक देवता : इसका तात्पर्य उन महापुरूषों से है जिन्होंने अपने वीरोचित कार्य तथा दृढ आत्मबल द्वारा समाज में सांस्कृतियों मूल्यों की स्थापना, धर्म की रक्षा एवं जन-हितार्थ हेतु सर्वस्व न्यौछावर कर दिया तथा ये अपनी अलौकिक शक्तियों एवं लोक मंगल कार्य हेतु लोक आस्था के प्रतीक हो गये, लोक देवता कहलाए | जैसे गायों की रक्षा हेतु |

                        "धर जातं धरा पलटता , त्रिया देतां ताव,
                          ऐ तीन तिहाड़ा त्याग रा, काई रैंक काई राव || " 

            प्राचीन समय में कुछ ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया, उनमे ऐसा प्रतीत होता था की उनमे देवताओं के अंश है या किसी देवता के अवतार है उन्हें कालान्तर में विभिन्न समुदायों द्वारा पूजनीय मान लिया गया और वे साम्प्रदाय आज भी उन महापुरुषों की पूजा करते है | ये किसी क्षेत्र विशेष से तो संबंध रखते ही हैं साथ मे ये सम्पूर्ण भारत मे भी विद्यमान हैं। इसलिए ये राजस्थान के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी हैं। राजस्थान के प्रमुख लोक देवता की सूची कुछ इस प्रकार है:

सबसे पहले राजस्थान के पांच पीर हमें पता होने चाहियें :

पांच पीर :

        हिन्दू व इस्लाम धर्मी दोनों पूजते हैं |
        प्रचलित दोहा : " पाबू हडबू रामदे मांगलिया मेहा, पांचू पीर पधार ज्यो गोगा जी जेहा ||"
        पांच पीर : गोगाजी, पाबूजी, मेहाजी मंगलिया, हडबू जी सांखला और रामदेव जी तंवर|


1. रामदेवजी

            प्रसिद्ध दोहा : म्हे तो केवल पीर हाँ , थे पीरा रा पीर

            इनका जन्म भाद्रपद शुक्ल 2 / बाबैरी बीज / विक्रम सम्वत 1409 को उंडुकासमेर (बाड़मेर) में हुआ था | रामदेव जी तवंर वंशीय राजपूत थे। ये अर्जुन के वंशज भी कहलाते हैं | इनके पिता का नाम अजमाल जी तंवर, माता का नाम मैणादे व  पत्नी नैतल दे अमरकोट की राजकुमारी थी, जिसके कारण नैतल रा भरतार कहलाये | इनके गुरु का नाम बालिनाथ जी था |

            इनको पीरों के पीर, रामसापीर / रामापीर (मुस्लिमो द्वारा), कृष्ण के अवतार और  रुणिचा रा धणीया कहा जाता है| इनकी ध्वजा, नेजा कहताली हैं, नेजा सफेद या पांच रंगों का होता हैं | बाबा राम देव जी एकमात्र ऐसे लोक देवता थे, जो कवि भी थे। इनकी रचना चैबीस वाणियाँ कहलाती है जिसमें मारवाड़ी भाषा के साथ 24 बोलियों का उल्लेख है।

            इन्होने कामड़ पंथ की स्थपना की। इनके मेघवाल भक्त रिखिया कहलाते हैं | तेरहताली नृत्य कामड़ सम्प्रदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है। रामदेव जी ने मेघवाल जाति की डाली बाई को अपनी बहन बनाया। इनकी फड़ का वाचन मेघवाल जाति या कामड़ पथ के लोग करते है | इनका प्रतीक चिन्ह पगल्ये कहलाते है और इनके पगल्यों की पूजा की जाती है। इन्होने मूर्ती पूजा का विरोध किया | इनके लोकगाथा गीत ब्यावले कहलाते हैं। इनका भजन जागरण जम्मा जागरण कहलाता है | इनके पैदल यात्री जातरू कहलाते हैं | इनका घोडा नीला घोडा कहलाता है |

            राम देव जी का मेला भाद्र शुक्ल दूज से भाद्र शुक्ल एकादशी तक भरता है। यह साम्प्रदायिक सद्भावना का मेला है | मेले का प्रमुख आकर्षण तरहताली नृत्य (पादरला (पाली) से शुरुआत हुई) होता हैं। मांगी बाई (उदयपुर) तेरहताली नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यागना है। इन्होने मूर्ती पूजा का विरोध किया |

            प्रमुख स्थल : 
                    रामदेवरा (रूणिचा), पोकरण तहसील (जैसलमेर)
                                -    निर्माण 1931 में महाराजा गंगासिंह द्वारा करवाया गया |
                    छोटा रामदेवरा (राजकोट-गुजरात )
                    सुरताखेड़ा (चित्तोड़)
                    बिराठिया (अजमेर)
                    मसूरिया पहाड़ी मंदिर (जोधपुर)
                    खुन्दियास मंदिर (अजमेर)

2. गोगा जी

            प्रसिद्ध कहावत : गाँव गाँव खेजड़ी, गाँव गाँव गोगो

            गोगा जी जन्म भाद्रपद कृष्ण नवमी (गोगानवमी) / विक्रम सम्वत 1003 को  ददरेवा  (जेवरग्राम) राजगढ़ तहसील(चुरू) में हुआ था | इनके पिता का नाम जेवर सिंह चौहान व माता बाछलदे थी | इनकी पत्नी केलमदे जो पाबूजी की भतीजी थी जो सरियल से थी | इनके गुरु का नाम गुरु गौरखनाथ था | इनके घोड़े का नाम गोगा बापा नीले रंग का था |

            गोगा जी की समाधि गोगामेड़ी, नोहर तहसील (हनुमानगढ) में है। गोगामेंडी का निर्माण “फिरोज शाह तुगलक” ने करवाया। गोगा मेडी (मेडी गोगा जी के मंदिर को कहा जाता है) का आकार मकबरेनुमा हैं। धुरमेडी के मुख्य द्वार पर बिस्मिल्लाह अंकित है। वर्तमान स्वरूप (पुनः निर्माण) महाराजा गंगा सिंह नें कारवाया। इनका विशाल मेला भाद्र कृष्णा नवमी (गोगा नवमी) को गोगामेड़ी गाँव में भरता है।  इनकी शीर्ष मेडी (ददेरवा) तथा घुरमेडी-(गोगामेडी), नोहर मे  प्रमुख स्थल हैं। गोगाजी की ओल्डी(झोंपड़ी) सांचैर (जालौर) में है।

            लोग इन्हें सांपों के देवता, जाहरपीर/जीन्दापीर (यह नाम महमूद गजनवी द्वारा दिया गया) व गौ रक्षक देवता के नाम से भी पुकारते हैं। इनके थान खेजड़ी वृक्ष के नीचे होते है। इनके मेले के साथ-साथ राज्य स्तरीय पशु मेला भी आयोजित होता है। यह पशु मेला राज्य का सबसे लम्बी अवधि तक चलने वाला पशु मेला है। इनके भक्त सांकल लोकनृत्य व लोकगीतों में डेरू नामक वाद्य यंत्र का प्रयोग करते है। किसान खेत में बुआई करने से पहले गोगा जी के नाम से राखड़ी हल तथा हाली दोनों को बांधते है।

नोट : कबंध युद्ध - शीश काटने के बाद भी लड़ा गया युद्ध 

3. पाबु जी

            पाबु जी का जन्म संवत 1313 में जोधपुर ज़िले में फलौदी के पास कोलूमंड गाँव में हुआ था। इनका सम्बन्ध मारवाड़ के राठोड वंश से था | इनके पिता का नाम धांधलजी राठौड़ (इनके वंशज धान्धलोत राठौड़ कहलाए) व माता कमलादे (अप्सरा) थी | इनकी पत्नी सुप्यारदे / फूलांदे जो सूर्पनखा की अवतार थी और अमरकोट की राजकुमारी थी | इनकी घोड़ी का नाम केसर कालमी (देवल चारणी) था | राजस्थान में सर्वप्रथम ऊंट पाबूजी लेकर आये थे अपनी भतीजी के विवाह में दहेज हेतु अपने मित्र हरमल रैबारी से जो श्रीलंका के रहने वाले थे |

                    वंश क्रम :     राव सिहा => आस्थान => धांधल => पाबु जी

            इनके उपनाम : ऊँटों के रक्षक देवता, प्लेग रक्षक देवता, लक्ष्मण का अवतार, पाबू भालालां, कम्धजिया राठौड़, भुरज्याला, बायीं और झुकी हुई पग के देवता, गौ रक्षक देवता, रैबारी/चारण व नायक जाती के आराध्य देवता |

            देवल चारणी की गायों की रक्षा करते हुए वीर-गति को प्राप्त हुए। इसलिए इन्हें गायों, ऊंटों के देवता के रूप में मानते है। पशु के बीमार हो जाने पर ग्रामीण पाबूजी के नाम की तांती (एक धागा) पशु को बाँध कर मन्नत माँगते हैं। और ऊंट के बीमार हो जाने पर इनकी फड़ का वाचन नायक जाती के भोंपों द्वारा किया जाता है | फड़ के वाचन के समय रावणहत्था नामक वाद्य यंत्र उपयोग में लिया जाता है। 

            पाबु जी के लोकगीत पावड़े कहलाते है जिसमें माठ वाद्य का उपयोग होता है व धणी र वाचना का वाचन में सारंगी वाद्य का उपयोग होता है|  पाबु जी की फड़ राज्य की सर्वाधिक लोकप्रिय फड़ है | पाबु जी का प्रतीक चिन्ह हाथ में भाला लिए हुए अश्वारोही है। 

            ढेंचूं (फलौदी, जोधपुर) : इस स्थान पर पाबूजी जायल के राजा जींदराव खींची से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे | फिर इनके भतीजे झरड़ा जी ने जींदराव खींची को मारकर बदला लिया |

            इनका मंदिर कोलूमंड (फलौदी, जोधपुर) में चैत्र अमावस्या को मेला लगता है | मेहर जाती के मुस्लिम इनकी पूजा करते हैं | इनकी आराधना में थाली नृत्य किया जाता है | 

            पाबु जी  से सम्बंधित साहित्य : 
                        
पाबु प्रकाश (इनकी जीवनी) = आंशिया मोड़ जी द्वारा रचित
                        पाबूजी रा छंद = बीठू महा द्वारा रचित 
                        पाबू बत्तीसी  = रामनाथ कविया द्वारा रचित 
                        पाबूजी री वात = लक्ष्मी कुमारी चुण्डावत द्वारा रचित 

4. हरभू (हडबू) जी

            प्रचलित दोहा : "हड्भू जी सांखला हरदम हाजिर गाँव बेंगटी मांही, दूजी देह म्हारी मानज्यो हाँ मौसेरा भाई ||"

            हरभू जी का जन्म स्थान भूण्डेल (नागौर) में है। सांखला राजपूत परिवार से जुडे हुए थे इसलिए इनके इष्ट देवता/अराध्य देव हैं | रामदेवी जी के मौसेरे भाई थे। इनके गुरू का नाम बालीनाथ जी था। इनके ही कहने पर इन्होने सस्त्रों का त्याग कर शास्त्रों को अपनाया | ये शकुन शास्त्र के ज्ञाता थे।

            इनका मंदिर बेंगटी ग्राम (फलौंदी-जोधपुर) में है। इनके मंदिर में बैलगाड़ी की पूजा होती है| 

            मण्डोर को मुक्त कराने के लिए हरभू जी ने राव जोधा को कटार भेट की थी। मण्डोर को मुक्त कराने के अभियान में सफल होने पर राव जी ने वेंगटी ग्राम हरभू जी को अर्पण किया था।

5. मेहा जी

            इनका जन्म तापू गाँव जोधपुर में हुआ | इनके पिता का नाम कीतू करनोत व मात मायाड दे थी | इनका सम्बन्ध गुहिल राजवंश से है | इनके घोड़े का नाम किरड़ काबडा था | 

            मांगलिया राजपूतों के ईष्ट देव थे। इनका मुख्य मंदिर बापणी गांव (जोधपुर) में स्थित है व मेला भाद्रपद कृष्ण अष्टमी (कृष्ण जन्माष्टमी) को भरा जाता है। इनके मंदिर के पुजारी को भोपा कहा जाता है जो जो राजपूत जाति के होते हैं |

            गायों की रक्षा करते हुए राणागदेव भाटी शासक से लड़ते हुए बलिदान दिया | 

6. वीर तेजा जी

            इनका जन्म माघ शुक्ला चतुर्दशी वि.स. 1074 में खरनाल (नागौर) के धौल्या गोत्र जाट वंश में  हुआ। इन्हें जाटों का अराध्य देव कहते है। इनकी माता का नाम राजकुंवरी व पिता ताहड़ जी थे | इनकी बहन का नाम राजल (बुन्गरी माता) था | इनकी घोड़ी का नाम लीलण (सिणगारी) थे | तेजाजी का विवाह पनेर नरेश रामचन्‍द की पुत्री पैमल से हुआ था | 

            इनके उपनाम : जाटों का अराध्य देव, कृषि कार्यो का उपकारक देवता, गायों का मुक्ति दाता, काला व बाला का देवता, सांपो के देवता, वचन सिद्ध देवता। अजमेर में इनको धोलियावीर के नाम से जानते है। इनका प्रतीक चिन्ह "हाथ में तलवार लिए अश्वारोही" है। सहरिया जनजाति के घरों में इनका थान होता है | 

            इनका कार्यक्षेत्र हाडौती क्षेत्र रहा है। तेजाजी अजमेर क्षेत्र में लोकप्रिय है। 

            खरनाल (नागौर) में इनका मुख्य मंदिर है | इनके पुजारी घोडला कहलाते है। बांसी दुगारी (बूंदी) इनका पवित्र स्थल व कर्मा भूमि है | सैंदरिया में तेजाजी को नाग देवता ने डसा था। सुरसरा (किशनगढ़ अजमेर) में तेजाजी वीर गति को प्राप्त हुए। पेमल की सहेली लाछां गुजरी की गायों को मेर के मीणाओं से छुडाने के लिए संघर्ष किया व वीर गति को प्राप्त हुए। भावन्ता (नागौर) में भी इनका पवित्र स्थल है |

            परबतसर (नागौर) में ” भाद्र शुक्ल दशमी (तेजा दशमी) ” को इनका मेला आयोजित होता है।तेजाजी के मेले के साथ-साथ राज्य स्तरीय वीर तेजाजी पशु मेला आयोजित होता है। इस मेले से राज्य सरकार को सर्वाधिक आय प्राप्त होती है। 2011 में तेजा जी पर डाक टिकेट जारी की गयी थी | 

7. देवनारायण जी

            इनका जन्म मालासेरी गाँव, आशीन्द (भीलवाडा) में हुआ। इनका बचपन का नाम उदयसिंह थान था | इनके पिता का नाम संवाई भोज एवं माता साढू खटाणी थी । इनका विवाह राजा जयसिंह (मध्यप्रदेष के धार के शासक) की पुत्री पीपलदे से हुआ। इनके घोडे़ का नाम लीलागर था।

            गुर्जर जाति के आराध्य देव है। गुर्जर जाति का प्रमुख व्यवसाय पशुपालन है। देवनारायण जी विष्णु का अवतार माने जाते है। इन्हें चमत्कारी लोक पुरूष, राज्य क्रान्ति का जनक, इंटों का स्वामी (इंट व नीम के पत्ते चढ़ाए जाते हैं), वैज्ञानिक व चिकित्सक देवता जैसे उपनामों से पूजा जाता है | इनकी फड राज्य की सबसे लम्बी गाथा वाली, सबसे पुरानी, सर्वाधिक चित्रांकन (इसमें सर्प व घोड़ी को हरे रंग से दरसाया गया है) फड़ है। फड़ वाचन के समय “जन्तर” नामक वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाता है। इनकी 

            मुख्य मेंला भाद्र शुक्ल सप्तमी को भरता हैं। इनके मत्वपूर्ण स्थान में सवाई भोज मंदिर (आशीन्द ) भीलवाडा में व देव धाम (इस स्थान पर सर्वप्रथम देवनारायणजी ने अपने शिष्यों को उपदेश दिया था।) जोधपुरिया (टोंक) में है। अन्य स्थानों में देवमाली मंदिर ब्यावर अजमेर व देवडूंगरी मंदिर (निर्माण मेवाड़ के राणा सांगा ने करवाया) चित्तोड़ में है |

            1992 में भारत सरकार द्वारा इनकी फड़ पर 5 रु का टिकट भी जारी किया जा चुका हैें |

8. देवबाबा जी

            इनका जन्म नगला जहाज (भरतपुर) में हुआ व इनका प्रसिद्ध मंदिर भी यहीं पर बना हुआ है | इनका मेला भाद्र शुक्ल पंचमी को भरा जाता है। ये गुर्जर जाति के आराध्य देव है। इन्हें ग्वालों का पालन हारा के उपनाम से भी पूजा जाता है।

9. वीर कल्ला जी राठौड़

            इनका जन्म सामियाना गाँव, मेडता (नागौर) में हुआ। इनके पिता का नाम अचलसिंह / आससिंह व माता स्वेत कँवर थी | इनकी पत्नी वाग्गड़ देश की राजकुमारी कृष्णा थी | इनके गुरु का नाम योगी भैरवनाथ था और कुलदेवी नागनेच्या माता थी | इनको शेषनाग का अवतार, कमधज,  चार भुजाओं वाले देवता जैसे उपनामों से पूजा जाता है | मीरा बाई इनकी बुआ थी।

            24 फरवरी 1568 ई. में चित्तौडगढ़ के तृतीय साके के दौरान अकबर से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। चित्तोडगढ़ के भैरव पोल के निकल इनकी चार खम्बों की छतरी है | 

            इनकी मुख्य पीठ रणेला (चित्तोड़) में है जहां आश्विन शुक्ल नवमी को मेला भरा जाता है | इनके मंदिर के पुजारी को "किरणधारी" कहा जाता है | इन्हें योगाभ्यास और जड़ी-बूटियों का ज्ञान था।दक्षिण राजस्थान में वीर कल्ला जी की ज्यादा मान्यता है।

10. मल्ली नाथ जी

            इनका जन्म तिलवाडा (बाडमेर) में हुआ। इनके पिता का नाम रावल सलखा व माता जाणीदे था | इनकी पत्नी रानी रूपादे थी | रानी रूपादे का मंदिर मालाजाल बाड़मेर है |

            इनका मेला चैत्र कृष्ण एकादशी से चैत्र शुक्ल एकादशी तक लूणी नदी के किनारे तिलवाड़ा (बाड़मेर) नामक स्थान पर भरता हैं। यह मेला मल्लीनाथजी के राज्याभिषेक के अवसर से वर्तमान तक आयोजित हो रहा हैं। इस मेले के साथ-साथ पशु मेला भी आयोजित होता है। यहाँ विशेषतः थारपारकर व कांकरेज नस्ल का व्यापार होता है। यह देसी महीनों के अनुसार सर्वप्रथम आयोजित होने वाला पशु मेला है | 

            बाड़मेर का गुड़ामलानी नामक जगह का नामकरण मल्लीनाथजी के नाम पर ही हुआ हैं।

11. डूंगजी- जवाहर जी

            इनका वस्वस्त्विक नाम डूंगर सिंह व जवाहर सिंह है | इनका जन्म पाटोदा गाँव सीकर में हुआ | 

            इन्हें 1857 की क्रान्ति का देवता कहा जाता है | ये अमीरों व अंग्रेजों से धन लूट कर गरीब जनता में बांट देते थे। इन्हें राजस्थान का रॉबिनहुड कहा जाता है | शेखावटी क्षेत्र के लोकप्रिय देवता हैं।

नोट : राजस्थान में लूट करने वाले लोग धाडवी कहलाते हैं | 

12. बिग्गा जी/वीर बग्गा जी

            इनका जन्म जांगल प्रदेश (बीकानेर) में रिडी गाँव के जाट परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम रावमोहन व माता का नाम सुलतानी है | जाखड़ समाज के कुल देवता माने जाते है। मुस्लिम लुटेरों से गाय छुडाते समय वीरगति को प्राप्त हुए इसलिए इन्हें गौ रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है।

            इनका प्रसिद्ध मंदिर बिग्गा गाँव बीकानेर में भरा जाता है | 

13. पंचवीर जी

            शेखावटी क्षेत्र के लोकप्रिय देवता और शेखावत समाज के कुल देवता है। अजीतगढ़ (सीकर) में इनका प्रसिद्ध मंदिर है।

14. पनराज जी

            इनका जन्म नगा ग्राम (जैसलमेर) में हुआ। इनका सम्बन्ध क्षत्रिय परिवार से था |

            काठौड़ी ग्राम के ब्राह्मणों की गाय छुडाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इनका मंदिर पनराजसर (जैसलमेर) में है। इनको जैसलमेर क्षेत्र के गौरक्षक देवता के रूप में पूजते है।

15. मामादेव जी

            इन्हें बरसात के देवता के रूप में पूजा जाता है। ये पश्चिमी राजस्थान के लोकप्रिय देवता है। इनके मंदिरों में मूर्ति के स्थान पर लकड़ी के बनें तौरण होते है। इनको खुश करने के लिए भैंसे की बली दी जाती है।

16. इलोजी जी

            इन्हें छेडछाड़ वाले देवता के रूप में पूजा जाता है | जैसलमेर पश्चिमी क्षेत्र में लोकप्रिय हैं | पश्चिमी राजस्थान में बाँझपन मिटाने के लिए इनकी पूजा की जाती है |

            इनका प्रसिद्ध मंदिर इलोजी (जैसलमेर ) में है। चैत्र कृष्ण 1 या धुलंडी के दिन बाड़मेर में इनकी सवारी निकाली जाती है |

17. तल्लीनाथ जी / वीर फत्ता जी 

            इनका जन्म सांथू गांव (जालौर) में हुआ व वास्तविक नाम गागदेव राठौड़ था। इन्होने शेरगढ (जोधपुर) ढिकान पर शासन किया था । 

            इनके गुरु का नाम जलन्धरनाथ (जालन्धर नाथ ने ही गागदेव को तल्लीनाथ का नाम दिया था) था | पंचमुखी पहाड़ जो पांचोटा / सांथू ग्राम (जालौर) के पास है इस पर घुडसवार के रूप में इनकी मूर्ति स्थापित है। इनके मंदिर परिसर को "ओरण" कहा जता है | सांथू गांव में प्रतिवर्ष भाद्रपद सुदी नवमी को मेला लगता है।

18. भोमिया जी

            भूमि / ग्राम  रक्षक देवता के रूप में गांव-गांव में पूजे जाते है।

19. केसर कुवंर जी

            गोगा जी के जयेष्ट पुत्र थे | इनके थान / खेजड़ी पर सफेद ध्वजा फहराते है। इन्हें साँपों का रक्षक देवता भी कहते हैं | इनका मंदिर खेजड़ी वृक्ष के निचे होता है |

20. झरड़ा जी 

            इनके पिटा का नाम बूडोजी था | ये पाबूजी के भतीजे थे | इन्होने जिन्दराव को मारकर पाबूजी की ह्त्या का बदला लिया था |

            इनके प्रमुख मंदिर कोलूमंढ, जाजवा (बाड़मेर ) में रूपनाथ जी का व कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में बाबा बालकनाथ जी का है |

21. खाकल देव उदयपुर के निवासी थे |

22. आलम जी लोक देवता का वास्तविक नाम जैतमलोत राठोड है | 

23. खेत्रपाल जी को क्षेत्र रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है |

24. भूरिया बाबा 

            ये मीणा जनजाति के आराध्य देवता हैं | इनका मेला गोत्मेस्वर (प्रतापगढ़) सूकड़ी नदी के दायें किनारे की ओर भरा जाता है |

25. आदिवासीयों के लोक देवता घोडा बावसी हैं |

26. हरिराम बाबा 

            इन्हें साँपों के रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है | इनका मंदिर झोरडा गाँव नागौर में है | इनके मंदिर में साँपों की बाम्बी की पूजा होती है | इनका प्रतीक चिन्ह "चरण कमल" है | इनका मेला भाद्रपद शुक्ल पंचमी को भरा जाता है |

            

इस भाग में उल्लेखित लोक देवता की सम्पूर्ण जानकारी परीक्षानुसार है | यदि कोई त्रुटी नजर आये तो अवगत करायें ताकि उसमे सुधार किया जा सके |




Share:

Followers