_____________Online Study & Resource Centre

2nd Grade Librarian

2nd Grade Librarian

Search This Blog

राजस्थान की जलवायु (ऋतुएं) - Part 1 (ग्रीष्म, वर्षा व शीतकाल ऋतु)

            जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राजस्थान पूरे भारत मे एक अनूठा जिला है। जिस तरह क्षेत्रफल में सबसे बड़े राज्य का स्थान प्राप्त कर न.1 पर है ठीक उसी प्रकार इसकी जलवायु (Jalvaayu) भी अपने आप मे एक अलग स्थान रखता है। यह कर्क रेखा के समीप होने के साथ साथ अरावली जैसे पर्वत होने के कारण अपने आप को अलग स्थान पर पाता है। इसका अरावली पर्वत भी उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम की तरफ फैला है|


    
        उत्तर-पश्चिमी भारत में जलवायु (Climate) आम तौर पर शुष्क या अर्ध-शुष्क है और वर्ष भर में काफी गर्म तापमान रहता है, साथ ही गर्मी और सर्दियों दोनों में चरम तापमान(Temperature) होते हैं। राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23°3 उत्तरी अक्षांश से 30°12 उत्तरी अक्षांश तक है तथा देशांतरीय विस्तार 60°30 पूर्वी देशांतर से 78°19 पूर्वी देशांतर तक है। इन सब बिन्दुओं की चर्चा हम पहले ही कर चुके हैं |

यह भी देखें : राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार, विश्व में जलवायु स्थिति

जलवायु : यह स्थान विशेष पर वायुमंडलीय दशाओं का दीर्घकाल तक एक एक सामान बने रहने वाला स्वरुप है |

मौसम : यह वायुमंडलीय दशाओं का अल्पकालीन स्वरुप है |

ऋतुएं : सूर्य के स्थान परिवर्तन के कारण जब वायुमंडलीय दशाओं में परिवर्तन आता है तो उसे ऋतुएं कहा जाता है | विश्व के सन्दर्भ में अगर बात करें तो यह चार प्रकार कि दिखती है - ग्रीष्म, शीत, बसंत, शरद | भारत व राजस्थान में यह ग्रीष्म वर्षा व शीत ऋतू दिखती है |

सम जलवायु = ना ज्यादा सर्दी ना ज्यादा गर्मी



महत्वपूर्ण बिंदु

  • कर्क रेखा राजस्थान के दक्षिण अर्थात बांसवाड़ा जिले के मध्य (कुशलगढ़) से होकर गुजरती है इसलिए हर साल 15 जून को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले पर सूर्य सीधा चमकता है। 
  • राज्य का सबसे गर्म जिला चुरु जबकि राज्य का सबसे गर्म स्थल जोधपुर जिले में स्थित फलोदी है। 
  • इसी प्रकार राज्य में गर्मियों में सबसे ठंडा स्थल सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू है इसलिए माउंट आबू को राजस्थान का शिमला कहा जाता है। 
  • पृथ्वी के धरातल से क्षोभ मंडल में जैसे-जैसे ऊंचाई की ओर बढ़ते हैं तापमान कम होता है तथा प्रति 165 मीटर की ऊंचाई पर तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है। 
  • राजस्थान का गर्मियों में सर्वाधिक दैनिक तापांतर वाला जिला जैसलमेर है जबकि राज्य में गर्मियों में सबसे ज्यादा धूल भरी आंधियां श्रीगंगानगर जिले में चलती है राज्य में विशेषकर पश्चिमी रेगिस्तान में चलने वाली गर्म हवाओं को लू कहा जाता है।
  • राज्य का सबसे आर्द्र जिला झालावाड़ है जबकि राज्य का सबसे आर्द्र स्थल सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू है जबकि सबसे शुष्क जिला जैसलमेर है।

    राजस्थान में जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक

    1. अक्षांशिय स्थिति : अक्षांशिय दृष्टिकोण से राजस्थान उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में आता है |साथ ही यहाँ उपोष्ण उच्च दाब की स्थिति भी मिलटी है |
    2. समुद्र से दूरी : तटीय भागों में सम जलवायु दिखाई देती है इसलिए तापान्तर न्यूनतम होता हिया | किन्तु राजस्थान समुद्र से 300 km से भी अधिक दूर है | ऐसे में यहाँ तापान्तर की अधिकता देखी जाती है विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में | सागर से दूर जाने पर वर्षा की मात्र भी कम हो जाती है |
    3. समुद्रतल से ऊँचाई : ऊँचाई पर जाने के साथ तापमान में कमी आती है (1000 मीटर ऊँचाई पर 6.5 सेल्सियस या 165 मीटर ऊँचाई पर 1 डिग्री सेल्सियस तापमान )| जिसकी वजह से पर्वतीय भागों में शीतोष्ण जलवायु मिलती है किन्तु राजस्थान में पर्वतीय भाग 1% है |
    4. अरावली पर्वत की स्थिति व दिशा : अरावली अरब सागर की शाखा के समानांतर स्थिति है जिसकी वजह से यह शाखा सर्वाधिक जलवाष्प लाने पर भी वर्षा नहीं कर पाती | अरावली बंगाल की खाड़ी की शाखा के अवरोध के रूप में स्थित है जिसकी वजह से पूर्वी राजस्थान में मानसूनी वर्षा होती है जबकि पश्चिमी राजस्थान शुष्क रह जता है |
    5. वनस्पति का आवरण : यह जलवायु को सम (moderate/repeat) कर देता है |

    तापमान (बढेगा) = वायुदाब (घटेगा)
    [वायुदाब की चाल High Pressure to Low Pressure]

    राजस्थान में ऋतुएं

    ग्रीष्मकाल ऋतु (Ritu) (मध्य मार्च से 15 जून)


    तापमान 

                ग्रीष्म ऋतू में तापमान में अधिकता देखि जाती है ऐसा सूर्य के लम्बवत होने के कारण होता है | यहाँ का औसत तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है | पश्चिमी राजस्थान में यह रेट की वजह से 48 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुँच जाता है |


    • 42 डिग्री सेल्सियस : यह रेखा राजस्थान के उत्तर पश्चिम भाग में हनुमानगढ़ एवं गंगानगर जिले से गुजरती है |
    • 40 डिग्री सेल्सियस : यह रेखा राजस्थान के पश्चिमी एवं पूर्वी भाग से गुजरती है | क्षेत्र : झुंझुनू, चुरू, नागौर, पाली, जालौर एवं बाड़मेर के पूर्वी भाग से | इसी के साथ यह रेखा अलवर, अजमेर, जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा होते हुए झालावाड से गुजरती है |
    • 36 डिग्री सेल्सियस : यह रेखा राजस्थान के दक्षिण के वनस्पति आच्छादित क्षेत्र से गुजरती है जिसमें डूंगरपुर, उदयपुर, चितौडगढ़, राजसमन्द, पाली एवं सिरोही जिले आते हैं |
    • 32 डिग्री सेल्सियस : यह रेखा राजस्थान के उदयपुर व सिरोही के पर्वतीय क्षेत्रों से गुजरती है |

    वायुदाब 

                तापमान की अधिकता के कारण वायुदाब कम दिखाई देता है | इस समय सम्पूर्ण भारत का न्यूनतम वायुदाब राजस्थान में दिखाई देता है | इस समय समदाब रेखाओं की स्थिति निम्न प्रकार से दिखाई देती है:


    • 997 mb : यह जैसलमेर, बीकानेर से गुजरती है |
    • 998 mb : यह राजस्थान के अर्धशुष्क भागों से गुजरती है - बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, चुरू, हनुमानगढ़, जिले से |
    • 999 mb : यह जालौर, पाली, राजसमन्द, भीलवाडा, टोंक एवं सवाई माधोपुर जिले से गुजरती है |
    • 1000 mb : यह उदयपुर, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड, सिरोही जिले से गुजरती है |.

    आद्रता एवं पवनें 

                ग्रीष्म ऋतू में अत्यधिक तापमान की वजह से सतह उष्ण हो जाती है एवं वायु का संवहन स्वरुप दिखाई देता है | यही स्वरुप स्थानीय रूप में लू कहलाता है (अभिवहन) |

                नोट :  ग्रीष्म ऋतू में मानसून पूर्व से होने वाली वर्षा -
                        (1) आम्र वर्षा - केरल व कर्नाटक 
                        (2) चैरी ब्लोसम (फूलों की वर्षा) - केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक (कोफ़ी उत्पादन क्षेत्र)
                        (3) काल बैशाखी - पश्चिम बंगाल में 
                        (4) बारदोली छीड़ा - असम

                राजस्थान में ग्रीष्म ऋतू के अंतर्गत अत्यधिक तापमान एवं संवहन के कारण आंधियां व भम्भूलिये (Viril) भी विकसित है - सर्वाधिक (27 दिन गंगानगर), न्यूनतम (3 दिन झालावाड) |


    वर्षा ऋतु (Varsha Ritu) (15 जून से सितम्बर)


                इस समय ग्रीष्म ऋतू के तापमान एवं वायुदाब की दशाएं ही दिखाई देती हैं | जिसकी वजह से हिन्द महासागर की पवनें भारतीय भू भाग की और आकर्षित होती हैं | इन्हीं पवनों को मानसूनी पवनें कहा जाता है | जिससे जुड़े निम्नलिखित पहलू हैं - 

    (1) ग्रीष्म ऋतू के अत्यधिक तापमान का मुख्य कारण सूर्य का लम्बवत होना है | सूर्य जहां लम्बवत होकर निम्नदाब का क्षेत्र बनाता है उसे ITCZ भी कहा जाता है |

            ITCZ = Inter Tropical Convergence Zone (अंतर उष्णकटिबंध अभिसरण क्षेत्र)

    (2) भारतीय भू भाग पर बने ITCZ की ओर दक्षिण गोलार्ध की व्यापारिक पवने आकर्षित होती हैं | यही पवनें उतरी गोलार्ध में दक्षिण पश्चिम मानसून के रूप में केरल से प्रवेश करती हैं |

    (3) राजस्थान की दक्षिणी पश्चिमी मानसून की दोनों शाखाओं की उपस्थिति दिखाई देती है अर्थार्त (i) अरब सागर की शाखा (ii) बंगाल की खाड़ी की शाखा 

    (i) अरब सागर की शाखा 


    • यह शाखा सर्वप्रथम राजस्थान में प्रवेश करती है |
    • सामान्यत: यह झालावाड जिले से राज्य में आती है |
    • यह शाखा 15 जून को राजस्थान में पहूँचती है |
    • यह शाखा अरावली के समानांतर गमन करती है |
    • इस शाखा से राज्य के दक्षिण जिलों में ही वर्षा हो पाती है |
    • राजस्थान में सर्वाधिक नमी (जलवाष्प) इसी से आता है |
    (ii) बंगाल की खाड़ी की शाखा 


    • यह शाखा मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, UP, दिल्ली के उपरान्त राजस्थान में प्रवेश करती है |
    • राज्य में इसका प्रवेश प्राय: धौलपुर जिले में होता है |
    • यह पूर्वी दिशा में आने के कारण पूर्वयी कहलाती है |
    • यह शाखा राजस्थान की कुल मानसूनी वर्षा का 90% प्रदान करती है |
    • इस शाखा के द्वारा ही पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर (25 सेंटीमीटर) एवं जैसलमेर (5 सेंटीमीटर) वर्षा होती है |
    • यह शाखा प्राय: 15 जुलाई को राज्य में प्रवेश करती है |

    विविध तथ्य:


    • 50 सेंटीमीटर समवर्षा रेखा राजस्थान को दो बराबर भागों में बांटती है |
    • राजस्थान में मानसूनी पवनों की उपस्थिति 48 दिन आबू पर्वत, 40 दिन झालावाड व 38 दिन बांसवाडा में दिखाई देती है |
    • राज्य का सर्वाधिक आर्द्र स्थान आबू पर्वत है एवं आर्द्र जिला झालावाड है |
    • राजस्थान का सबसे शुष्क जिला जैसलमेर व शुष्क स्थान फलौदी (जोधपुर) है |
    • राजस्थान में झालावाड, बरान, कोटा, चितौडगढ़, भीलवाडा, राजसमन्द, उदयपुर, डूंगरपुर एवं बाँसवाड़ा जिलों में दोनों शाखाओं में वर्षा होती है |
    • राजस्थान में सबसे शुष्क माह मई का होता है एवं सबसे आर्द्र महिना अगस्त का होता है |
    • राजस्थान में वायुमंडल की अस्थिरता सर्वाधिक अप्रैल माह में मिलती है जबकि वायुमंडल की स्थिरता सर्वाधिक अक्टूबर माह में दिखाई देती है |
    • राज्य में दक्षिण पूर्व से उत्तर पस्ग्चिम की ओर जाने पर वर्षा की मात्रा घटती जाती है | प्राय: यह 100 सेंटीमीटर से 10 सेंटीमीटर के बीच दिखाई देती है |
    • राजस्थान में औसत वर्षा 57 सेंटीमीटर  होती है |


    शीतकाल ऋतु (Sheetkaal Ritu) (अक्टूबर से फरवरी)


    लौटता हुआ मानसून (अक्टूबर - नवम्बर)
    • सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में जब सूर्य विषुवत रेखा पर उपस्थित होता है तो भारतीय भू भाग से मानसूनी पवनें पीछे की और हट जाती है | ऐसे में मानसून की विदाई होती है | इस समय मानसून का प्रत्यावर्तन काल भी कहलाता है | जो मुख्यतः अक्टूबर - नवम्बर माह में दिखाई देता है |
    • इस समय निम्नलिखित जलवायु विशेषताएं दिखाई देती है :
      (1) इस समय मानसून या वर्षा ऋतू की आर्द्रता वायुमंडल में रहती है साथ ही तापमान में भी अधिकता होती है | इसलिए यह उमस, क्वार, कार्तिक की उष्मा व अक्टूबर हीट का समय होता है |
      (2) मानसून के प्रत्यावर्तन काल में ही उत्तर पूर्व मानसून से कोरोमंडल तट पर वर्षा होती है
      (3) इसके समय अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का विकास होता है जैसे गुलाब, ताउते आदि | इनसे ही कई बार नमी आकर राजस्थान में वर्षा होती है |

    शीत ऋतू (दिसंबर - फरवरी)

    • इस समय सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में लम्बवत होता है जिसकी वजह से राजस्थान में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं | सूर्य की किरणों के प्रवर्तित होने के कारण ही तापमान में कमी आती है |
    • औसत तापमान = 10 से 20 डिग्री सेल्सियस रहता है |
    • परन्तु :
      (i) आबू पर्वत खंड पर ऊँचाई/उच्चावच के कारण तापमान में कमी दिखाई देती है एवं तापमान हिमांक के निचे चला जाता है |
      (ii) चूरू (फतेहपुर क्षेत्र में भी) तापमान हिमांक के निचे चला जाता है क्योंकि यहाँ -
           - बालू रेट की उपस्थिति/अधिकता
           - वनस्पति का अभाव
           - नदियों व नहरों का अभाव (जलवाष्प की कमी)
    • शीत ऋतू में समताप रेखाएं निम्न प्रकार से दिखाई देती है |


      (I) 6 डिग्री सेल्सियस - झुंझुनू, सीकर, नागौर, चुरू व बीकानेर
      (II) 8 डिग्री सेल्सियस - अरावली के साथ साथ, अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमन्द, पाली, नागौर, जोधपुर, होते हुए जैसलमेर से गुजरती है |
      (III) 10 डिग्री सेल्सियस - बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, सिरोही से गुजरती है | साथ ही पूर्वी राजस्थान में करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड एवं बारां जिले से गुजरती है |
    वायुदाब (Pressure) [Temperature (Low) = Pressure (High)]
    • शीत ऋतू में तापमान की कमी के कारण वायुदाब अधिक दिखाई देता है |
    • शीत ऋतू समदाब (Isobar) रेखाएं निम्न प्रकार से दिखाई देती हैं :
      (I) 1019 mb - यह राजस्थान के उत्तर पश्चिम में झुंझुनू, सीकर, चुरू, बीकानेर से गुजरती है |
      (II) 1018 mb - यह राजस्थान के मध्य में पूर्व पश्चिम से गुजरती है विशेषकर जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर, भीलवाडा, बूंदी, कोटा एवं बारां जिले से गुजरती है |
      (III) 1017 mb - यह राजस्थान के दक्षिण भाग विशेषकर उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ व झालावाड से गुजरती है |

    शीत ऋतू में पवनें एवं वर्षा (आर्द्रता)

    • शीत ऋतू में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण वर्षा होती है |
    • इस शीतकालीन वर्षा को "मावठ" कहा जाता है जो रबी की फसल में सहायक होती है |
    • पश्चिमी विक्षोभ में 60 डिग्री अक्षांश पर चलने वाली Jet Stream का योगदान होता है, जो सूर्य के दक्षिणायन (दक्षिण गोलार्ध में) होने पर 60 डिग्री अक्षांश से 30 डिग्री अक्षांश पर आ जाती है |
    • यह Jet Stream हिमालय से टकराकर दो भागों में बंट जाती है |
    • इसी Jet Stream के द्वारा सतह पर निर्वात निर्मित किया जाता है जिसकी ओर पछुआ पवनें आकर्षित होती हैं एवं 25 से 50 सेंटीमीटर वर्षा करती है विशेषकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में | 


    राजस्थान की जलवायु का वर्गीकरण हेतु यहाँ क्लिक करें : Click Here


    Share:

    राजस्थान में स्थापत्य कला – दुर्ग

                 राजस्थान का इतिहास जैसे शौर्य गाथा से भरा हुआ है वैसे ही स्थापत्य कला में भी कभी भी विषय कम नहीं आंका गया है | पुराने समय में राजस्थान में राजा अपने आवास, रण या निवास के लिए दुर्ग का निर्माण करवाते थे। ये दुर्ग बहुत ही भव्य एवं इस प्रकार बनाए जाते थे की यहाँ से अपने शत्रुओं पर नजर भी रखी जा सके और अपने क्षेत्र की रक्षा आसानी से की जा सके। इन दुर्गों की स्थापत्य कला आज भी देखते ही बनती है।

    राजस्थान के राजपूतों के नगरों और प्रासदों का निर्माण पहाडि़यों में हुआ, क्योकि वहां शुत्रओं के विरूद्ध प्राकृतिक सुरक्षा के साधन थे।  यहां के राजा शुक्रनीति के अनुसार अपने दुर्गों का निर्माण करवाते थे | शुक्रनीति में दुर्गो की नौ श्रेणियों का वर्णन किया गया।

    संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने राज्य सरकार द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने हेतु भेजे गए सात किलों में छह किलों को विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है | इनमें चित्तौड़गढ़ दुर्ग, रणथम्भौर दुर्ग (सवाई माधोपुर), कुम्भलगढ़ दुर्ग(राजसमंद), जैसलमेर दुर्ग, आमेर दुर्ग-आमेर (जयपुर), गागरोण दुर्ग(झालावाड़) शामिल हैं|


    राजस्थान के दुर्गों के प्रकार (Rajasthan Types of Forts/Kile/Durg)


    1. एरण दूर्ग – खाई, कांटों तथा कठौर पत्थरों से युक्त जहां पहुंचना कठिन हो जैसे – रणथम्भौर दुर्ग।
    2. पारिख दूर्ग – जिसके चारों ओर खाई हो जैसे -लोहगढ़/भरतपुर दुर्ग।
    3. पारिध दूर्ग – ईट, पत्थरों से निर्मित मजबूत परकोटा -युक्त जैसे -चित्तौड़गढ दुर्ग
    4. वन/ओरण दूर्ग – चारों ओर वन से ढ़का हुआ जैसे- सिवाणा दुर्ग।
    5. जल/ओदक – पानी से घिरा हुआ जैसे – गागरोन दुर्ग
    6. गिरी दूर्ग – एकांत में पहाड़ी पर हो तथा जल संचय प्रबंध हो जैसे-कुम्भलगढ़ दुर्ग
    7. सैन्य दूर्ग – जिसकी व्यूह रचना चतूर वीरों के होने से अभेद्य हो यह दुर्ग माना जाता हैं
    8. सहाय दूर्ग – सदा साथ देने वाले बंधुजन जिसमें हो।


    राजस्थान के महत्वपूर्ण दुर्ग (Rajasthan Famous Forts/Kile/Durg)


    1. चित्तौड़गढ़ दुर्ग (चित्तौड़गढ़)
    1. यह चित्रकुट पहाड़ी पर बना, राजस्थान का प्राचीनतम गिरी दुर्ग है।
    2. इस दुर्ग का निर्माण चित्रांगन मौर्य  ने 8 वीं सदी में करवाया।
    3. इस दुर्ग को राजस्थान का गौरव, राजस्थान के दक्षिण पूर्व का प्रवेशद्वार तथा दुर्गों का सिरमौर कहा जाता हैं।
    4. इस किले के बारे में कहा जाता है कि “गढ तो चित्तौड़गढ बाकी सब गढैया”।
    5. चित्तौडग़ढ़ दुर्ग क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा दुर्ग है।
    चित्तौड़गढ़ के तीन साके

    • प्रथम साका - सन् 1303 ई. में मेवाड़ के महाराणा रावल रतनसिंह चित्तौड़ का प्रथम साका हुआ। इसमें महाराणा रावल रतनसिंह की पत्नी पद्मिनी के नेतृत्व में राजपूत स्त्रियों ने 'जौहर' किया व महाराणा रावल रतनसिंह के नेतृत्व में राजपूतों (सेनानायक गोरा व बादल सहित) ने 'केसरिया' किया| चित्तौडगढ़ को आक्रान्त करने वाला आक्रान्ता अल्लाउद्दीन खिलजी था। उसने दुर्ग का नाम बदलकर खिज्राबाद कर दिया। चित्तौडगढ़ के प्रथम साके/ युद्ध का आंखों देखी अलाउद्दीन का दरबारी कवि और लेखक अमीर ने अपनी कृति "तारीख -ए-अलाई" में प्रस्तुत किया। 
    • द्वितीय साका - 1534-35 ई. में शासक विक्रमादित्य कर्मावती अथार्थ कर्णावती विक्रमादित्य की माता इस समय गुजरात के शासक बहादुर शाह ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया तब कर्मावती ने हुमायु से सहायता हेतु राखी भेजी पर हुमायूं सहायतार्थ नहीं आ सके | युद्ध के उपरान्त महाराणी कर्णावती ने जौहर किया।
    • तृतीय साका - सन् 1567- 68 में उदय सिंह चित्तौड़ का शासन जयमल फत्ता को सौंपकर स्वयं उदयपुर गए | तब अकबर के आक्रमण से जयमल राठौड़ और पता सिसोदिया की किले की रक्षा करते हुए वीरगति होने पर राजपूत स्त्रियों ने जौहर किया |
    2. अजयमेरू दुर्ग (तारागढ़, अजमेर)

    1. बीठली पहाड़ी पर बना होने के कारण इस दुर्ग को गढ़बीठली के नाम से जाना जाता है।
    2. यह गिरी श्रेणी का दुर्ग है। यह दुर्ग पानी के झालरों के लिए प्रसिद्ध है
    3. इस दुर्ग का निर्माण अजमेर नगर के संस्थापक चैहान नरेश अजयराज/अजयपाल ने करवाया जो 2865 फीट ऊंची पहाड़ी पर निर्मित है।
    4. 17वीं सदी में शाहजहाँ के एक सेनापति बीठलदास द्वारा इस किले की मरम्मत करवाई गयी |
    5. मेवाड़ के राणा रायमल के युवराज (राणा सांगा के भाई) पृथ्वी राज (उड़णा पृथ्वी राज) ने अपनी तीरांगना पत्नी ताराबाई के नाम पर इस दुर्ग का नाम तारागढ़ रखा।
    6. रूठी रानी (राव मालदेव की पत्नी) आजीवन इसी दुर्ग में रही। रूठी रानी का वास्तविक नाम उमादे भटियाणी था।
    7. तारागढ़ दुर्ग की अभेद्यता के कारण विशप हैबर ने इसे “राजस्थान का जिब्राल्टर ” अथवा “पूर्व का दूसरा जिब्राल्टर” कहा है।
    8. इतिहासकार हरबिलास शारदा ने “अखबार-उल-अखयार” को उद्घृत करते हुए लिखा है, कि तारागढ़ कदाचित भारत का प्रथम गिरी दुर्ग है।
    9. तारागढ़ के भीतर सबसे ऊँचे भाग पर प्रसिद्ध मुस्लिम संत मीरान साहेंब (तारागढ़ के प्रथम गवर्नर मीर सैयद हुसैन खिंगसवार) की दरगाह स्थित है।
    3. तारागढ दुर्ग (बूंदी)
    1. इस दुर्ग का निर्माण देवसिंह हाड़ा/बरसिंह हाड़ा ने 1354 ई. में करवाया जो कि घने जंगलों की पहाड़ी पर स्थित है।
    2. तारे जैसी आकृति के कारण इस दुर्ग का नाम तारागढ़ पड़ा। इसे बूंदी का किला भी कहते हैं |
    3. यह दुर्ग “गर्भ गुंजन तोप” के लिए प्रसिद्ध है।
    4. भीम बुर्ज और रानी जी की बावड़ी (राव अनिरूद्ध सिंह) द्वारा इस दुर्ग मे स्थित हैं
    5. रंग विलास (चित्रशाला) इस दुर्ग में स्थित हैं। रंग विलास चित्रशाला का निर्माण उम्मेद सिंह हाड़ा ने किया।
    6. इतिहासकार किप्ल्रिन के अनुसार इस किले का निर्माण भूत-प्रेत व आत्माओं द्वारा किया गया। तारागढ दुर्ग (बूंदी) भित्ति चित्रण की दृष्टि से समृद्ध किया जाता है। इसे तिलस्मी किला भी कहा जाता है|
    4. रणथम्भौर दुर्ग (सवाई माधोपुर)
    1. सवाई माधोपुर जिले में स्थित यह दुर्ग अरावली की घिरा हुआ एरण दुर्ग है।
    2. विशाल पर्वत पर स्थित होते हुए भी दूर से देखने पर यह दुर्ग दिखाई नहीं देता है जबकि इसके ऊपर से शत्रु को आसानी से देखा जा सकता है।
    3. इस दुर्ग का प्रवेश द्वार नौलखा दरवाजा कहलाता है|
    4. इस दुर्ग का प्रारंभिक नाम रंत:पुर (रण की घाटी में स्थित नगर) था| "रण" उस पहाड़ी का नाम है जो इस दुर्ग से कुछ नीचे स्थित है तथा "थंभ" उस पहाड़ी का नाम है जिस पर यह दुर्ग स्थित है इसी वजह से इस दुर्ग का नाम रणथम्भोर पडा|
    5. किन्तु "हम्मीर रासो" के अनुसार इस दुर्ग का प्रारंभिक नाम "रणस्तम्भपुर" था|
    6. यह दुर्ग 18वीं सदी में जगत/जयंत द्वारा निर्मित दुर्ग है। 
      नोट: कुछ पुस्तकों में 994 ई. में रणथम्बन देव द्वारा निर्मित है|
    7. 1301 ई. में यहाँ राणा हम्मीर तथा अलाउद्दीन खिलजी के बीच युद्ध हुआ था | राणा हम्मीर के बारे में एक दोहा प्रचलित है
      "सिंघगमन, सत्पुरुष वचन, कदली फलै इक बार |
      तिरिया, तेल, हम्मीर हठ चढ़े न दुजी बार ||"
    8. यह किला सुरक्षात्मक दृष्टि से अद्वितीय स्थान रखता है|
    9. अबुल फजल ने इस दुर्ग के लिए लिखा है कि ”रणथम्भौर दुर्ग पहाड़ी प्रदेश के बीच में स्थित है इसलिए लोग कहते हैं कि अन्य दुर्ग नंगे है जबकि यह दुर्ग बख्तरबंद है।” 
    5. मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर)
    1. राठौड़ों के शौर्य के साक्षी मेहरानगढ़ दुर्ग की नींव राव जोधा द्वारा मई, 1459 में रखी गई।
    2. मेहरानगढ़ दुर्ग 400 मीटर ऊँची चिडि़या-टूक पहाडी पर बना है इसलिए इसे चिड़ियाटून्क भी कहा जाता है।
    3. मोर जैसी आकृति के कारण यह किला म्यूरघ्वजगढ़ कहलाता है। इसे गढ़चिंतामणि व जोधपुर का किला नाम से भी जाना जाता है |
    4. दुर्ग के लिए प्रसिद्ध पंक्ति – ”जबरों गढ़ जोधाणा रो”
    5. ब्रिटिश इतिहासकार किप्लिन ने इस दुर्ग के लिए कहा है कि – इस दुर्ग का निर्माण देवताओ,फरिश्तों, तथा परियों के माध्यम से हुआ है।
    6. सोनारगढ़ दुर्ग (जैसलमेर)
    1. विदेशी आक्रान्ताओं से देश की उत्तरी पश्चिमी सीमा की रक्षा करने के कारण यहाँ के शासकों को उत्तर भड़ किवाड़(उत्तरी सीमा का प्रहरी) के विरुद्ध से विभूषित किया जाता था|
    2. सूर्य की रौशनी में स्वर्णिम आभा बिखेरने के कारण यह सोनार किला कहलाता है|
    3. यह दुर्ग धान्व (मरूस्थल) व गिरी श्रेणी का दुर्ग है। यह दुर्ग चारों ओर से रेट के ऊँचे टीलों से घिरा हुआ है | उदाहरणार्थ जैसलमेर, बीकानेर व नागौर के दुर्ग |
    4. यह दुर्ग 250 फीट ऊँची तिखूणी पहाड़ी/ त्रिकुट पहाड़ी/ गोहरान पहाड़ी पर बना है व इसकी आकृति त्रिभुजाकार होने से इसे त्रिकूट्गढ़ कहा जाता है।
    5. दुर्ग के अन्य नाम – गोहरानगढ़ (पहाड़ी का नाम गोरहरा होने के कारण), जैसाणागढ़ (राजस्थानी लोक काव्य में)
    6. स्थापना -राव जैसल भाटी के द्वारा 1155 ई. (संवत 1212 से 1219 तक सात वर्षों) में हुआ।
    7. दुर्ग निर्माण में चूने का प्रयोग नहीं हुआ है।
    8. पीले पत्थरों से निर्मित होने के कारण स्वर्णगिरि कहलाती है।
    9. इस किले में 99 बुर्ज है।
    10. यह दुर्ग राजस्थान में चित्तौड़गढ के पश्चात् सबसे बडा फोर्ट है।
    11. जैसलमेर दुर्ग की सबसे प्रमुख विशेषता इसमें ग्रन्थों का एक दुर्लभ भण्डार है जो जिनभद्र कहलाता है। सन् 2005 में इस दुर्ग को वल्र्ड हैरिटेज सूची में शामिल किया गया।
    12. ऑस्कर विजेता ”सत्यजीतरे” द्वारा इस दुर्ग फिल्म फिल्माई गई।
    13. अबुल फजल ने इस दुर्ग के बारे में कहा है कि केवल पत्थर की टांगे ही यहां पहुंचा सकती है।
    जैसलमेर में ढाई साके होना लोकविश्रुत है-

    • पहला साका – दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलज्जी व भाटी शासक मूलराज के मध्य युद्ध हुआ।
    • द्वितीय साका – फिरोज शाह तुगलक के आक्रमण रावल दूदा व त्रिलोक सिंह के नेतृत्व मे वीरगति प्राप्त की।
    •  तीसरा साका – जैसलमेर का तीसरा साका जैसलमेर का अर्द्ध साका राव लूणसर में 1550ई. में हुआ।
    • आक्रमणकर्ता कन्द शासक अमीर अली था।

    प्रसिद्ध उक्ति-

        गढ़ दिल्ली, गढ़ आगरा, अधगढ़ बीकानेर।
        भलो चिणायों भाटियां, गढ ते जैसलमेर।

    7. मैग्जीन दुर्ग (अजमेर)
    1. यह दुर्ग स्थल श्रेणी का है।
    2. मुगल सम्राट अकबर द्वारा 1570 में निर्मित है।
    3. इस दुर्ग को ”अकबर का दौलतखाना” के रूप में जाना जाता है। अंग्रेज शासकों ने इसे मैग्जीन बना दिया। 
    4. पूर्णतः मुस्लिम स्थापत्य कला पर आधारित है।
    5. अकबर ने हल्दीघाटी के युद्ध की रणनीति यहीं बनाई थी।
    6. सर टाॅमस ने सन् 1616 ई. में जहांगीर को अपना परिचय पत्र इसी दुर्ग में प्रस्तुत किया।
    7. सन 1908 में इसे राजपूताना संग्रहालय का नाम दिया गया। अंग्रेजों से भारत को आजादी के बाद से इसका नाम राजकीय संग्रहालय रखा गया। वर्तमान में इस किले का नाम अजमेर का किला और संग्रहालय कर दिया है|
    8. आमेर दुर्ग-आमेर (जयपुर)
    1. यह गिरी श्रेणी का दुर्ग है।
    2. इसका निर्माण 1150 ई. में दुल्हराय कच्छवाह ने करवाया। राजा मानसिंह-I ने वर्ष 1592 में इसका निर्माण आरंभ किया था।
    3. जयपुर से पहले कछवाहा राजपूत राजवंश की राजधानी आमेर ही थी।
    4. प्रमुख मंदिर :- शीला माता का मंदिर, सुहाग मंदिर, जगत सिरोमणि मंदिर
    5. प्रमुख महल :- शीश महल, दीवान-ए-खाश, दीवान-ए-आम
    6. दीवान-ए-आम का निर्माण मिर्जा राजा जय सिंह द्वारा किया गया।
    9. जयगढ दुर्ग (जयपुर)
    1. यह दुर्ग चिल्ह का टिला नामक पहाड़ी पर बना हुआ है।
    2. इस दुर्ग का निर्माण मिर्जा राजा जययसिंह ने करवाया। लेकिन महलों का निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया।
    3. इस दुर्ग में तोप ढ़ालने का कारखाना स्थित है।
    4. सवाई जयसिंह निर्मित जयबाण तोप पहाडि़यों पर खडी सबसे बड़ी तोप मानी जाती है।
    5. आपातकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरागांधी ने खजाने की प्राप्ति के लिए किले की खुदाई करवाई।
    6. विजयगढ़ी भवन (अंत: दुर्ग) कच्छवाह शासकों की शान है।
    7. आमेर के किले से जयगढ़ के किले तक की यह सुरंग इस उद्देश्य से बनायी गयी थी कि युद्ध के समय में राज परिवार के लोग आसानी से आमेर के किले से जयगढ़ के किले में पहुँच सकें, जो कि आमेर के किले की तुलना में अधिक दुर्जेय है।
    10. नहारगढ दुर्ग (जयपुर)
    1. इस दुर्ग का निर्माण 1734 में सवाई जयसिंह नें किया।
    2. किले के भीतर विद्यमान सुदर्शन कृष्ण मंदिर दुर्ग का पूर्व नाम सूदर्शनगढ़ है।
    3. नाहरसिंह भोमिया के नाम पर इस दुर्ग का नहारगढ़ रखा गया।
    4. राव माधों सिंह-II ने अपनी नौ प्रेयसियों के लिए एक किले का निर्माण नाहरगढ़ दुर्ग में करवाया। इसमें एक जैसे 9 महल बने हुए हैं | इस दुर्ग के पास जैविक उद्यान स्थित है।
    11. गागरोण दुर्ग (झालावाड़)
    1. झालावाड से 5 km दूर इस दुर्ग का निर्माण 7-8वीं सदी में परमार वंश की डोड शाखा के शासक बीजलदेव ने करवाया।
    2. डोडा राजपूतों के अधिकार के कारण यह दुर्ग डोडगढ/ धूलरगढ़ नामों से जाना गया।
    3. महमूद खिलजी-I ने इसका नाम "मुस्तफाबाद" रखा |
    4. जालिमसिंह झाला ने विशाल परकोटे का निर्माण करवाया जो उन्ही के नाम पर जालिमकोट कहलाता है |
    5. “चौहान कुल कल्पद्रुम” के अनुसार खींची राजवंश का संस्थापक देवन सिंह उर्फ धारू ने अपने बहनोई बीजलदेव डोड को मारकर धूलरगढ़ पर अधिकार कर लिया तथा उसका नाम गागरोण रखा। यह खींची चौहानों की राजधानी था |
    6. यह दुर्ग बिना किसी नीव के मुकंदरा पहाड़ी की सीधी चट्टानों पर खड़ा अनूठा किला है। 
    7. गागरोण दुर्ग कालीसिंध व आहु नदियों के संगम (सामेलणी स्थल) पर बना जल श्रेणी का दुर्ग है।
    8. विद्वानों के अनुसार इसे पृथ्वीराज ने अपना प्रसिद्ध ग्रन्थ “वेलिक्रिसन रूकमणी री” गागरोण में रहकर लिखा।
    9. अकबर ने गागरोण दुर्ग बीकानेर के राजा कल्याणमल पुत्र पृथ्वीराज को जागीर में दे दिया जो एक भक्त कवि और वीर योद्धा था।
    10.  21 जून 2013 को यूनेस्को ने इसको विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है | इस किले की स्थिति ऐसी है की की 2-4 km दूर से तो पता ही नहीं चलता की यहाँ कोई किला भी है |
    गागरोण दुर्ग के दो साके
    • प्रथम  साका – सन् 1423 ई. में अचलदास खींची (भोज का पुत्र) तथा मांडू के सुलतान अलपंखा गौरी (होंशगशाह) के मध्य भीष्ण युद्ध हुआ। जीत के बाद दुर्ग का भार शहजाते जगनी खां को सौपा गया। गागरोज के प्रथम साके का विवरण शिवदास गाढण द्वारा लिखित पुस्तक ‘ अचलदास खींची री वचनिका’ में मिलता है।
    • दूसरा साका – सन् 1444 ई. में वाल्हणसी खीची व महमूद खिलजी के मध्य युद्ध हुआ। पाल्हणसी खींची को भीलो ने मार दिया (जब वह दुग् में पलायन कर रहा था) कुम्भा द्वारा भेजे गए धीरा (घीरजदेव) ने नेतृत्व में केसरिया हुआ और ललनाओं ने जौहर किया। महमूद खिलजी ने विजय के उपरांत दुर्ग का नाम बदल कर मुस्तफाबाद रखा।
    12. कुम्भलगढ़ दुर्ग (राजसमंद)
    1. अरावली की तेरह चोटियों से घिरा, जरगा पहाडी पर (1148 मी.) ऊंचाई पर निर्मित गिरी श्रेणी का दुर्ग है।
    2. इस दुर्ग का निर्माण महाराणा कुम्भा ने वि. संवत्1505 ई. में अपनी पत्नी कुम्भलदेवी की स्मृति में बनवाया।
    3. इस दुर्ग का निर्माण कुम्भा के प्रमुख शिल्पी मण्डन की देखरेख में हुआ।
    4. इस किले की ऊंचाई के बारे में अबुल फजल ने लिखा है कि ”यह इतनी बुलन्दी पर बना हुआ है कि नीचे से देखने पर सिर से पगड़ी गिर जाती है।”
    5. कर्नल टाॅड ने इस दुर्ग की तुलना (सुदृढ़ प्राचीर, बुर्जों, कंगूरों के कारण) “एस्टुकन” से की है।
    6. इस दुर्ग के चारों और 36 कि.मी. लम्बी दीवार बनी हुई है। दीवार की चैड़ाई इतनी है कि चार घुडसवार एक साथ अन्दर जा सकते है। इस लिए इसे ‘भारत की महान दीवार’ भी कहा जाता है।
    7. कुम्भलगढ दुर्ग के भीतर उपरी भाग में एक लघु दुर्ग भी स्थित है, जिसे सीढ़ी चढ़ाई के कारण कटारगढ़ कहते है, जो महाराणा कुम्भा का निवास स्थान रहा है। इसी दुर्ग को मेवाड़ की आंख कहते है और इसी में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। उदा ने यहीं मामादेव के कुंड के निकट कुम्भा की हत्या की थी |
    8. दुर्ग के अन्य नाम – कुम्भलमेर कुम्भलमेरू,कुंभपुर, कमलमीर, मच्छेद्र और माहोर।
    9. इस दुर्ग में ‘झाली रानी का मालिका’ स्थित है। इसमें झालिबाब बावड़ी और मामादेव का कुंड स्थित है|
    13. बयाना दुर्ग (भरतपुर)
    1. यह दुर्ग गिरी श्रेणी का दुर्ग है।
    2. इस दुर्ग का निर्माण विजयपाल सिंह यादव ने करवाया।
    3. अन्य नाम-शोणितपुर, बाणपुर, श्रीपुर एवं श्रीपथ है।
    4. अपनी दुर्भेद्यता के कारण बादशाह दुर्ग व विजय मंदिर गढ भी कहलाता है।
    5. इस दुर्ग में समुद्रगुप्त द्वारा खडा किया गया एक विजय स्तम्भ (वरिक विष्णुवर्धन विजय स्तम्भ) भी है जो राजस्थान का पहला विजय स्तम्भ है |
    14. सिवाणा दुर्ग (बाड़मेर)
    1. यह दुर्ग गिरी तथा वन दोनों श्रेणी का दुर्ग है।
    2. कुमट झाड़ी की अधिकता के कारण इसे कुमट दुर्ग भी कहते है।
    3. जालौर से 30 km दूर बाड़मेर की सीमा पर स्थित सिवाना में इस दुर्ग का निर्माण राजा राजभोज के पुत्र श्री वीरनारायण पवांर ने विक्रम संवत 1011 में छप्पन की पहाडि़यों में करवाया जो अपनी विशालता के कारण प्रसिद्ध है।
    4. यह दुर्ग अपने दुर्भेध स्वरुप के कारण संकटकाल में मारवाड़ के राजाओं की शरणस्थली रहा|
    इस दुर्ग के महत्वपूर्ण दो साके -
    • पहला साका – सन् 1308 ई. में शीतलदेव चैहान के समय आक्रांता अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के कारण सांका हुआ।
    • दूसरा साका – वीर कल्ला राठौड़ के समय अकबर से सहायता प्राप्त मोटा राजा उदयसिंह के आक्रमण के कारण साका हुआ। यह साका सन 1565 ई. में हुआ।
    15. जालौर दुर्ग (जालौर)
    1. परमार शासकों द्वारा सुकडी नदी के किनारे निर्मित हैं। 
    2. यह दुर्ग गिरी श्रेणी का दुर्ग है।
    3. यह दुर्ग सोन पहाडी पर स्थित दुर्ग है।
    4. इसे सुवर्णगिरी, सोनगढ़ व कनकाचल भी कहा जाता है |
    5. इस दुर्ग में संत मलिकशाह पीर की दरगाह में भरने वाला ऊर्ष जो धार्मिक एकता एवं हिन्दू मुस्लिम समन्वय का प्रतीक है।
    जालौर दुर्ग का साका
                सन् 1311 ई. में कान्हड देव चैहान के समय अलाउद्दीन खिलजी ने आक्रमण किया। इस आक्रमण में कान्हडदेव चैहान व उसका पुत्र वीरदेव वीरगति को प्राप्त हुुए तथा वीरांगनाओं ने जौहर कर लिया। इस साके की जानकारी पद्मनाभ द्वारा रचित कान्हडदेव में मिलती है। 

    16. मंडरायल दुर्ग (सवाई माधोपुर)

    1. चम्बल नदी के किनारे यह एक उन्नत पहाड़ी के शिखर भू-भाग पर स्थित है।
    2. यह वन प्रदेश का पहाड़ी दुर्ग है।
    3. बयाना के महाराजा विजयपाल के एक पुत्र मदनपाल (मण्डपाल) ने मंडरायल को आबाद किया और वहां एक किले का निर्माण सम्वत 1184 के लगभग करवाया था जो आज भी खंडहर स्थित में मौजूद है।
    4. इस दुर्ग को ”ग्वालियर दुर्ग की कुंजी” कहा जाता है। 
    5. मंडरायल दुर्ग मर्दान शाह की दरगाह के लिए प्रसिद्ध है।

    17. भैंसरोड़गढ दुर्ग (चित्तौड़गढ)
    1. बामणी व चम्बल नदियों के संगम पर स्थित होने के कारण यह दुर्ग जल श्रेणी का दुर्ग है।
    2. भैंसरोडगढ़ दुर्ग को “राजस्थान का वेल्लोर” कहते है।
    3. इस दुर्ग का निर्माता भैसाशाह व रोडावारण को माना जाता है।
    18. मांडलगढ़ दुर्ग (भीलवाडा)
    1. इस दुर्ग का निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया।
    2. यह दुर्ग जल श्रेणी का दुर्ग है।
    3. मांडलगढ़ दुर्ग बनास, बेडच व मेनाल नदियों के संगम पर स्थित है।
    4. यह दुर्ग सिद्ध योगियों का प्रसिद्ध केन्द्र रहा है।
    5. यह दुर्ग एक प्रकार से मेवाड़ का प्रवेश द्वार रहा है। 
    6. चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण के समय अकबर ने यह किला जीता था। 
    7. विश्वप्रसिद्ध हल्दीघाटी युद्ध से पहले मुगल सेना ने इसी दुर्ग में पड़ाव डाला था। मेवाड़ के महाराणा राजसिंह जी ने पुनः इस दुर्ग पर अधिकार स्थापित किया। बाद में मेवाड़ के मंत्री अगरचंद जी ने यहां 2 जलस्रोत भी बनवाये।
    19. भटनेर दुर्ग (हनुमानगढ़)
    1. घग्धर नदी के मुहाने पर बसे इस, प्राचीन दुर्ग को ”उत्तरी सीमा का प्रहरी” कहा जाता है।
    2. इस दुर्ग का निर्माण श्रीकृष्ण की 90वीं पीढ़ी में जन्मे जैसलमेर के भाटी राजा के पुत्र भूपत ने अपने पिता की स्मृति में सन् 295 ई. में करवाया था।
    3. भटनेर दुर्ग धान्वन श्रेणी का दुर्ग है जो वर्तमान में भग्न व जर्जर अवस्था में है।
    4. तैमूर लंग ने इस दुर्ग के लिए कहा कि ”उसने इतना व सुरक्षित किला पूरे हिन्तुस्तान में कहीं नही देखा।” तैमूरलग की आत्मकथा ”तुजुक-ए-तैमूरी“ के नाम से है।
    5. इस दुर्ग में शेर खां की मनार स्थित है।
    इस दुर्ग पर सर्वाधिक आक्रमण हुए। विदेशी आक्रमणकारियों में -
    • महमूद गजनवी ने विक्रम संवत् 1058 (1001 ई.) में भटनेर पर अधिकार कर लिया था।
    • 13 वीं शताब्दी के मध्य में गुलाम वंश के सुल्तान बलवन के शासनकाल में उसका चचेरा भाई शेर खां यहां का हाकिम था।
    • 1398 ई. में भटनेर को प्रसिद्ध लुटेरे तैमूरलंग के अधीन विभीविका झेलनी पड़ी।
    • बीकानेर के चौथे शासक राव जैतसिंह ने 1527 ई. में आक्रमण कर भटनेर पर पहली बार राठौडों का आधिपत्य स्थापित हुआ। उसने राव कांधल के पोत्र खेतसी को दुर्गाध्यक्ष नियुक्त किया। 
    • हुमायू के भाई कामरान ने भटनेर पर आक्रमण किया।
    • सन् 1805 ई. में महाराजा सूरतसिंह द्वारा मंगलवार को जाब्ता खां भट्टी से भटनेर दुर्ग हस्तगत कर लिया। भटनेर का नाम हनुमानगढ़ रखा गया।
    20. भरतपुर दुर्ग (भरतपुर)
    1. इस दुर्ग का निर्माण सन् 1733 ई. में राजा सूरजमल ने करवाया था।
    2. मिट्टी से निर्मित यह दुर्ग अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली एवं अजेयता (लार्ड लेक भी इसे नहीं जीत पाए) के लिए प्रसिद्ध है।
    3. किले के चारों ओर 100 फीट चौड़ी और 60 फीट गहरी सुजान गंगा नहर बनाई गई जिसमे पानी लाकर भर दिया जाता था। यह दुर्ग के बाहर चारों ओर मिटटी से बनी ऊँची दीवारें हैं |
    4. यह दुर्ग पारिख श्रेणी का दुर्ग है।
    5. मोती महल, जवाहर बुर्ज व फतेह बुर्ज (अंग्रेजों पर विजय की प्रतीक है।)
    6. सन् 1805 ई. में अंग्रेज सेनापति लार्ड लेक ने इस दुर्ग को बारूद से उडाना चाहा लेकिन असफल रहा।
    7. इस दुर्ग में लगा अष्टधातू का दरवाजा महाराजा जवाहर सिंह 1765 ई. में ऐतिहासिक लाल किले से उतार लाए थे।
    21. चुरू का किला (चुरू)
    1. धान्व श्रेणी के इस दुर्ग का निर्माण 1739 ई. में ठाकुर कुशाल सिंह ने करवाया।
    2. महाराजा शिवसिंह के समय अपनी आजादी और अस्मिता की रक्षा के लिए इस दुर्ग में बारूद खत्म होने पर यहां से चांदी के गोले दागे गए।
    3. यह किला 9 बुर्जों में विभक्त है|
    22. जूनागढ़ दुर्ग (बीकानेर)
    1. यह दुर्ग धान्व श्रेणी का दुर्ग हैं जिसका पुराना नाम चिंतामणि व इसे जमीन का जेवर भी कहा जाता था। इसे बीकानेर का किला भी कहते हैं |
    2. लाल पत्थरों से बने 1078 गज की परिधि में फैले इस भव्य किले का निर्माण बीकानेर के प्रतापी शासक रायसिंह ने करवाया। वस्तुतः बीकानेर के पुराने गढ़ (बीका की टेकरी) की नींव राव बीका जी ने 1485 ई. में रखी |
    3. इस दुर्ग को अधगढ़ किला कहते हैं।
    4. इस दुर्ग में जैइता मुनि द्वारा रचित रायसिंह प्रशस्ति स्थित है।
    5. सूरजपोल की एक विशेष बात यह है कि इसके दोनों तरफ 1567 ई. के चित्तौड़ के साके में वीरगति पाने वाले दो इतिहास प्रसिद्ध वीरों जयमल मेडतियां और उनके बहनोई आमेर के रावत पता सिसोदिया की गजारूढ मूर्तियां स्थापित है।
    23. नागौर दुर्ग (नागौर)
    1. नागौर दुर्ग के उपनाम नागदुर्ग, नागाणा व अहिच्छत्रपुर है।
    2. इस दुर्ग का निर्माण चैहान वंश के शासक सोमेश्वर ने किया।
    3. अमर सिंह राठौड़ की वीर गाथाएं इस दुर्ग से जुडी है।
    4. नागौर दुर्ग को एक्सीलेंस अवार्ड मिला है।
    5. दूसरी शताब्दी में नागवंशियों ने नागौर का किला बनवाया उनका पुनः निर्माण मोहम्मद बाहलीम जो गज़निवेट्स के गवर्नर उन्होंने करवाया जिनकी ऊंची दीवारों और बड़े परिसर के लिए प्रसिद्ध है।
    6. किले के बारे में कहा जाता है कि इस किले को अर्जुन ने गुरु द्रोणाचार्य को उपहार में दिया था।
    24. अचलगढ़ दुर्ग (सिरोही)
    1. परमार वंश के शासकों द्वारा 900 ई. के आसपास निर्मित किया गया।
    2. इस दुर्ग को आबु का किला भी कहते हैं। प्राचीन शिलालेखों और साहित्यिक ग्रंथों में आबू पर्वत को ‘अर्बदगिरि अथवा ‘अर्बुदाचल’ कहा को गया है |
    3. सन् 1452 ई. में महाराणा कुंभा ने इस प्राचीन दुर्ग के भग्नावशेषों पर एक नए दुर्ग का निर्माण करवाया
    4. इस पर्वत पर अचलेश्वर महादेव’ का मंदिर है इसलिए इस दुर्ग को अचलगढ़ कहते हैं 
    25. शेरगढ़ दुर्ग (धौलपुर)
    1. यह किला धौलपुर से पांच किलोमीटर की दूरी पर चम्बल नदी के किनारे खारों के बीच स्थित है।
    2. इस दुर्ग का निर्माण कुशाण वंश के शासन काल में करवाया था। इस किले का निर्माण धौलपुर नरेश मालदेव ने 1532 ई. के आसपास करवाया था।
    3. शेरशाह सूरी ने इस दुर्ग पर आक्रमण किया और इसका पुनर्निर्माण करवाकर इसका नाम शेरगढ़ रखा।
    4. यह किला “दक्खिन का द्वार गढ” नाम से प्रसिद्ध है।
    5. महाराजा कीरतसिंह द्वारा निर्मित “हुनहुंकार तोप” इसी दुर्ग में स्थित है।
    26. शेरगढ़ दुर्ग (बांरा)
    1. हाडौती क्षेत्र का यह दुर्ग कोशवर्धन दुर्ग के नाम से भी प्रसिद्ध है।
    2. यह दुर्ग परवन नदी के किनारे स्थित है।
    3. इस दुर्ग का निर्माण जोधपुर के राजा मालदेव ने 1540 ई. में करवाया और शेरशाह ने इसका पुनर्निर्माण करवाया | तभी से इसका नाम शेरगढ़ पड़ गया |
    4. इस दुर्ग के मुख्य द्वार पर अष्ट धातु की एक बेशकीमती तोप स्थित है |
    27. चौमू का किला (जयपुर)

    1. इस किले का निर्माण ठाकुर कर्णसिंह ने करवाया। 
    2. चौमूँ की स्थापना 1595 ई. मे हुई थो जो कि जयपुर से 133 वर्ष पूर्व बसा था |
    3. इस किले के उपनाम- चैमूहांगढ़, धाराधारगढ़ तथा रधुनाथगढ।

    28. कांकणबाडी का किला (अलवर)

    1. इस दुर्ग की स्थापना सवाई राजा जय सिंह-I ने की थी। 
    2. राज्य में अकाल पड़ने पर जय सिंह जी ने इस किले का निर्माण कार्य शुरु करवाया, जिससे इलाके के लोगों को काम तथा मेहनताना मिलता रहे।
    3. इस किले में औरंगजेब ने अपने भाई दाराशिकोह को कैद करके रखा था।

    29. बाला दुर्ग (अलवर)

    1. ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस किले को हसन खां मेवाती ने 1550 ई. में बनवाया था |
    2. यह गिरी दुर्ग 'आँख वाला किला' (प्राचीन में गोले बरसाने हेतु बने छेदों के कारण) भी कहलाता है |
    3. 244 साल पहले राव राजा प्रताप सिंह ने बिना युद्ध लडे किले पर कब्जा किया और अलवर बसाया | तब से किले पर कभी युद्ध नहीं लड़ा गया | इसीलिए इसे बला यानी कुंवारा किला नाम मिला |
    4. एक बार मुग़ल बादशाह बाबर यहाँ एक रात के लिए ठहरे थे |


    राजस्थान के अन्य दुर्ग (Rajasthan Other Forts/Kile/Durg)

    अन्य दुर्ग जो सीधे परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं या मिलन के तौर पर आ जाते हैं इसलिए इन्हें पक्का कर लें:
    1. कोटडा का किला – बाडमेर
    2. खण्डार दुर्ग - सवाई माधोपुर
      - शारदा तोप इस दुर्ग में ही स्थित है।
    3. माधोराजपुरा का किला – जयपुर
    4. कंकोड/कनकपुरा का किला – टोंक
    5. शाहबाद दुर्ग – बांरा
      - नवलवान तोप इस दुर्ग में स्थित है।
    6. बनेडा दुर्ग – भीलवाडा
    7. बसंतगढ़ किला – सिरोही
      - 
      एक ब्रह्माजी का मंदिर भी है।
      - वर्ष 628 ईस्वी में यहां वर्मलाट का शासन था। उसी दौरान यहां बावडिय़ों का निर्माण भी हुआ। 
      - यहां एक प्राचीन सूर्य मंदिर है।
    8. तिमनगढ़ किला – करौली
    9. बसंती नामक किले का निर्माण राणा कुम्भा ने करवाया था |


    Share:

    राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था : स्थानीय स्वशासन

                जब राजस्थान की व्यवस्थाओं की बात की जाए तो इसकी प्रसासनिक व्यवस्थाओं की चर्चा करना भी अनिवार्य हो जाता है | आप जानते हैं की राजस्थान को 19 रियासतों में बाँटने के बावजूद भी कुछ पहलू ऐसे हैं जिसने विविधता में एकता को दर्शाया है | 


    राजस्थान में पंचायती राज :
    • लार्ड रिपन ने 1882 ई. में  स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के लिए कार्य किए अत: लार्ड रिपन को भारत में स्थनीय स्वशासन का जनक कहा जाता है।
    • सर्वप्रथम 1919 में बंगाल में स्थानीय सरकार अधिनियम, 1919 पारित गया। उसके पश्चात सभी प्रांतों में अधिनियम पारित कर पंचायतों की स्थापना की गयी। 
    • राजस्थान की बीकानेर रियासत ने 1928 में सर्वप्रथम ग्राम पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया। 
    • जयपुर रियासत में 1938 में ग्राम पंचायत अधिनियम लागू किया गया। 
    • भारतीय संविधान के अनुच्छेद-40 में पंचायती राज को स्थान दिया गया है। 
    • गांधीजी की पुस्तक “My Picture of Free India” में भी पंचायती राज का जिक्र किया गया है। गांधीजी के अनुसार पंचायती राज गांवों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।  
    • भारत में 1951 में पहली बार ग्रामीण विकास मंत्रालय का गठन किया गया।  इसके अध्यक्ष एस. के. डे  थे।
    • के. एम. मुंशी कमेटी की सिफारिश पर 2 अक्टूबर 1952 से गाँवों में सामुदायिक विकास कार्यक्रम प्रारम्भ किये गए।
    • कालांतर में सामुदायिक विकास कार्यक्रम के उचित परिणाम नहीं निकलने की वजह से 1957  में बलवंत राय मेहता का गठन किया गया। जिसने इस कार्यक्रम की समीक्षा की। इस कमेटी की सिफारिश पर त्रिस्तरीय पंचायती राज ढांचे का जन्म हुआ और प्रंचायती राज का सर्वप्रथम प्राम्भ नागौर जिले के बगदरी गाँव ने 2 अक्टूबर 1959 को जवाहरलाल नेहरू ने किया। 
    • त्रिस्तरीय ढाँचे के अनुसार ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायतें, ब्लॉक स्तर  पर पंचायत समितियां एवं  जिला स्तर पर जिला परिषद् के गठन की बात कही गयी। 

    अशोक मेहता समिति 

                अशोक मेहता समिति का गठन दिसम्बर, 1977 ई. में अशोक मेहता की अध्यक्षता में किया गया था। ‘बलवंत राय मेहता समिति’ की सिफ़ारिशों के आधार पर स्थापित पंचायती राज व्यवस्था में कई कमियाँ उत्पन्न हो गयी थीं, इन कमियों को ही दूर करने तथा सिफ़ारिश करने हेतु ‘अशोक मेहता समिति’ का गठन किया गया था।

    • पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा दिया जाये। 
    • ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के मध्य मंडल पंचायत हो। 
    • पंचायतो के चुनाव राजनितिक चुनाव चिन्हों पर लड़ें जाये। 
    • जिला कलेक्टर से विकास कार्यों को अलग कर लिया जाये।

    अशोक मेहता समिति की सिफ़ारिशों को अपर्याप्त माना गया और इसे अस्वीकार कर दिया गया।

    >> आबू में प्रथम नगर पालिका 1864 में स्थापित की गयी |

    >> ब्रिटिश शासनकाल में 30 दिसम्बर 1687 को ब्रिटिश सम्राट जोर्ज-II द्वारा जारी रॉयल चार्टर के तहत 29 सितम्बर 1688 को मद्रास नगर निगम का गठन हुआ | इसके प्रथम मेयर नेथेलियम हिगिन्सन बनाए गए | इसके सदस्यों को प्रारंभ में एल्डरमैंन कहा जाता था | 1919 में इनका पदनाम कोउन्सिलर्स कर दिया गया |

    >> तीन प्रकार के नगरीय निकाय (243Q) : 74 वां संविधान संशोधन देशभर में निम्न त्रिस्तरीय नगर निकायों की व्यवस्था करता है - 

    • नगर पंचायत - ऐसे क्षेत्रों में जो ग्राम से नगर बनने की संक्रमंकालीन प्रक्रिया में हैं, नगर पंचायत (नाम चाहे कुछ भी हो ) का गठन किया जाएगा |
    • नगर परिषद् - नगर परिषद् का गठन छोटे नगरों में किया जाएगा |
    • नगर निगम - नगर निगम का गठन बड़े नगरों में किया जाएगा |


    Share:

    राजस्थान बजट 2023-24

                 राजस्थान बजट जो फरवरी माह में प्रस्तुत किया गया था, के इस भाग में परीक्षा उपयोगी बिन्दुओं पर ही ध्यान दिया गया है| इसमें राजस्थान के बजट से सम्बंधित सभी चर्चित विषय शामिल हैं| ये सभी आपके करंट अफेयर्स से सम्बंधित बिंदु हैं, इसलिए इन्हें ध्यान पूर्वक देख लें |

                जहां तक हो सका है इसमें बजट के सभी विषय शामिल किये गए हैं जो भी विद्यार्थी किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है और उसमें राजस्थान सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स शामिल है तो यह पेज आपके लिए अति महत्वपूर्ण होने वाला है |



    एतिहासिक तथ्य : 
    1. राजस्थान राज्य का पहला बजट = 1952 में पेश किया गया था 
    2. परम्परानुसार राज्य का बजट मुख्यमंत्री ही पेश करता है क्योंकि वित्त विभाग उन्ही के पास होता है | किन्तु पहला बजट जब पेश किया तब मुख्यामंत्री “टीकाराम पालीवाल” ने यह बजट पेश नहीं किया |
    3. यह बजट दिग्गज नेता “नाथूराम मिर्धा” ने पेश किया था | ये उस समय राजस्थान के वित्त मंत्री थे |
    4. 23 फरवरी 1952 को पहली विधान सभा का गठन हुआ |
    5. 4 अप्रैल 1952 को पेश किया गया पहला बजट 17.25 करोड़ का था |
    राजस्थान बजट वर्ष 2023-24

                राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में अपने मौजूदा कार्यकाल का पाँचवाँ और आखिरी बजट पेश किया। इस वर्ष का बजट ‘बचत, राहत, बढ़त’ की थीम पर आधारित है। 2023 का राजस्थान बजट प्रदेश में पाँच बातों ‘बसों में फ्री यात्रा, 100 यूनिट बिजली, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों को पेंशन व रोजगार भत्ता और नए जिलों व सम्भागों के लिए क्या खास’ को लेकर चर्चा में रहा है। 

    राजस्थान बजट 2023-24 के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित है- 'Highlights'
    • 2 लाख 33 हज़ार 988 करोड़ 1 लाख रुपए की राजस्व प्राप्तियाँ अनुमानित है।
    • 2 लाख 58 हज़ार 883 करोड़ 68 लाख रुपए की राजस्व व्यय अनुमानित है।
    • राजस्व घाटा 24 हज़ार 895 करोड़ 67 लाख रुपए अनुमानित है।
    • राजकोषीय घाटा 62 हज़ार 771 करोड़ 92 लाख जो GSDP का 98 प्रतिशत अनुमानित है।

    1. इस बजट में 19 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का ‘महंगाई राहत पैकेज’ की घोषणा की गई है| 
    2. मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना में 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की गई है। 
    3. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रति परिवार बीमा राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा की गई है। 
    4. मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में परिवार की दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख रुपए करने की घोषणा की।
    5. मनरेगा एवं इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना में 125 दिवस प्रतिवर्ष की रोज़गार गारंटी देने की घोषणा की है।
    6. सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को न्यूनतम एक हज़ार रुपए प्रतिमाह पेंशन, हर वर्ष 15 प्रतिशत स्वत: वृद्धि करने की घोषणा की।
    7. गिग वर्कर्स कल्याण बोर्ड की स्थापना एवं 200 करोड़ रुपए का गिग वर्कर्स कल्याण और विकास फंड की घोषणा की।
    8. ‘प्रियदर्शिनी डे-केयर सेंटर योजना’के तहत कामकाजी महिलाओं के शिशुओं की देखभाल, 500 डे-केयर सेंटर्स खोलने की घोषणा की।
    9. बाड़मेर में एक हज़ार 100 मेगावाट का लिग्नाइट आधारित पॉवर प्लांट लगभग 7 हज़ार 700 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित करने की घोषणा की।
    10. राजस्थान को ‘हरित प्रदेश’बनाने के लिये राजस्थान ग्रीनिंग एवं रिब्लिडिंग मिशन शुरू करने की घोषणा की।
    11. प्रत्येक ज़िले में एक-एक लव-कुश वाटिका खोलने की घोषणा की।
    12. 100 करोड़ रुपए राशि का लोक कलाकार कल्याण कोष का गठन व मुख्यमंत्री लोक कलाकर प्रोत्साहन योजना प्रारंभ करने की घोषणा की।
    13. कृषक कल्याण कोष की राशि को 5 हज़ार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 7 हज़ार करोड़ रुपए किया।
    14. जयपुर एवं जोधपुर में 100 करेाड़ रुपए की लागत से जैविक प्रोडक्ट्स स्थापित करने की घोषणा की।
    15. सिरोही में अंजीर का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की।
    16. टोंक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर एपीकल्चर स्थापित किया जाएगा।
    17. 2 हज़ार यूनिट प्रतिमाह तक उपयोग करने वाले समस्त 11 लाख से अधिक किसानों को नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की।
    18. जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्मा स्थापित करने की घोषणा की।

    विस्तारानुसार बजट

    1. युवाओं के लिए बजट घोषणाएँ
    1. राज्य के सरकारी कॉलेज कैंपस में 100 जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।
    2. राज्य में छात्र-छात्राएँ सरकारी बसों के माध्यम से 75 किलोमीटर तक की निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
    3. स्किल डेवलपमेंट के लिए 100 करोड़ का बजट प्रावधान ।
    4. राज्य में अब छात्राओं के साथ- साथ छात्रों को भी RTE के तहत कक्षा 1 से 12 तक फ्री शिक्षा प्रदान की जाएगी।
    5. प्रदेश में नई युवा नीति लाई जाएगी। शिक्षा, छात्रवृति और संसाधन पर खर्च बढ़ाकर 200 करोड़ रुपए किया जाएगा।
    6. 500 करोड़ रुपए के युवा कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।
    7. अब कॉन्ट्रैक्ट सर्विस रूल्स में पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। इससे दो लाख संविदाकर्मियों को फायदा होगा।

    2. शिक्षा क्षेत्र में घोषणाएँ
    1. सीएम ने राज्य की राजधानी में 300 करोड़ की लागत से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना की घोषणा की।
    2. प्रदेश के तीन जिलों प्रतापगढ़, जालोर एवं राजसमंद में मेडिकल कॉलेज और जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की घोषणा की गई।
    3. जोधपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय तैयार किया जाएगा।
    4. प्रदेश में 1000 इंग्लिश मीडियम स्कूल और खोले जाएंगे।
    5. उदयपुर में दिव्यांग महाविद्यालय की घोषणा।
    6. रिसर्च करने वाले छात्रों को प्रतिमाह 30,000 रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
    7. स्कूलों में मिड डे मील के तहत अब रोजाना बच्चों को दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।
    8. राज्य सरकार कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत छात्राओं को 30000 इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन देगी।
    9. 250 करोड़ की लागत से हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे।


    3. चिकित्सा और बीमा क्षेत्र में घोषणाएँ 

    1. चिरंजीवी योजना में इलाज के लिए बीमा राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रूपये किया । 
    2. आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों (EWS) के लिए चिरंजीवी योजना के तहत दुर्घटना बीमा राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया।

    4. महिलाओं के लिए बजट
    1. राज्य की महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों के किराए में 50 फीसदी की छूट।
    2. सरकार प्रदेश की महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए 5000-5000 रूपये प्रदान करेगी।
    3. महिला उद्यमियों के लिए मासिक भत्ते की घोषणा।

    5. आमजन के लिए बजट 
    1. राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए नया कानून लाया जाएगा। 
    2. जिला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। 
    3. राजस्थान में 100 यूनिट तक घरेलू बिजली निःशुल्क दी जाएगी।
    4. उज्जवला योजना के 76 लाख गैस उपभोक्ता परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
    5. सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ा कर 1000 रुपए किया जाएगा।
    6. 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
    7. 20 करोड़ की लागत से नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
    8. मेलों में जाने के लिए श्रद्धालुओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा। कैलादेवी, रामदेवरा, अजमेर दरगाह, पुष्कर, खाटू श्याम, बेणेश्वर धाम,बीकानेर मुकाम धाम के लक्खी मेलों में रोडवेज बसों से जाने पर श्रद्वालुओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

    6.  एग्रीकल्चर: राजस्थान के किसानों के लिए बजट 
    1. 11 लाख किसानों को 2000 यूनिट तक फ्री बिजली देने की घोषणा। 
    2. कृषक कल्याण कोष को 5000 करोड़ से बढ़ाकर 7000 करोड़ किया जाएगा।
    3. सानों के लिए सहकारी बैंकों से 3000 करोड़ के ब्याज को ऋण मुक्त कराने की घोषणा ।
    4. राज्य के 60 हजार किसानों को ग्रीन हाउस और अन्य सुविधाओं के लिए 1 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। जोधपुर और जयपुर में ऑर्गेनिक फॉर्म बनाए जाएंगे। 5 हजार किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
    5. एग्रीकल्चर ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को 1000 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
    6. जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के लिए बजट 2023
    7. जयपुर में जेएनवी मीडिया सेंटर एंड हब बनाया जाएगा और पत्रकारों को टैबलेट एवं लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। मीडिया सेंटर में लगे संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा।
    8. जोधपुर और जयपुर में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट ‘माटी’ स्थापित किया जाएगा।
    9. जोधपुर में 10 करोड़ की लागत से प्लेनेटोरियम बनाया जाएगा।
    10. उदयपुर में सलीम दुर्रानी क्रिकेट एकेडमी खोलने की घोषणा।
    11. उदयपुर में एयर कार्गो शुरू किया जाएगा।



    Share:

    Followers